परिवार KAF अवॉर्ड का आयोजन दादा साहब फाल्के की जयंती पर 30अप्रैल को मुंबई में होगा भोपाल।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के की जयंती के अवसर पर फिल्म सिटी दादा साहब फाल्के चित्रनगरी गौरेगांव ईस्ट मुंबई में (कृष्णा आर्ट फिल्म ) परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन होगा। कृष्णा आर्ट फिल्म,परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति के उपाध्यक्ष भोपाल निवासी फिल्म समीक्षक डॉक्टर सैयद खालिद कैस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर तारे,महासचिव डॉक्टर शशि दीप मुंबई ओर ज्यूरी समिति द्वारा चयनित विभूतियों को इस वर्ष का परिवार KAF अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। गौर तलब हो कि परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति की स्थापना प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक स्वर्गीय रवीन्द्र अरोरा द्वारा किया गया था ,तथा 2024तक उनके द्वारा ही यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता था लेकिन पिछले साल उनके आकस्मिक निधन के बाद यह जिम्मा परिवार KAF अवॉर्ड आयोजन समिति द्वारा लिया गया हैं। दादा साहब फाल्के का जन्म 30 अप्रैल 1870 को महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर में हुआ था। दादा साहब फाल्के को भारतीय सिनेमा के पितामह के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने 1913 में भारत की पहली पूर्ण लंबाई की फीचर फिल्म "राजा हरिश्चंद्र" बनाई थी । उन्होंने अपने करियर में 95 फीचर फिल्में और 26 शॉर्ट फिल्में बनाईं, जिनमें "मोहिनी भस्मासुर", "सत्यवान सावित्री", "लंका दहन", और "श्री कृष्ण जन्म" जैसी प्रसिद्ध फिल्में शामिल हैं । दादा साहब फाल्के के योगदान को सम्मानित करने के लिए, भारत सरकार ने 1969 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार की स्थापना की, जो भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है ।

- ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार उत्सव कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशुल हसन बल्ली द्वारा इतवारे पर रोजा इफ्तार कराया गया जिसमें भोपाल शहर इसमें सभी धर्म के लोग शामिल थेशमसुल हसन बल्ली हमने कहा यह गंगा जमुना तहजीब है हमारे देश की जिसे हम बरकरार रखते हैं और हम सभी त्योहार बखूबी मानते हैं इसमें सभी शहर वासियों से मैं कहूंगा कि जैसे हमने होली मनाई वैसे ही रमजान और ईद भी मनाए कोई छोटी-मोटी गलती अगर किसी से होती है तो उसको माफ करके अपने त्योहारों को भारतीय सभ्यता के अनुसार मनाएं एक दूसरे की छोटी बड़ी गलतियों को नजरअंदाज करें1
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1
- Post by Naved khan1
- भोपा ल के मायनिंग करोबारी दिलीप गुप्ता के घर आयकर विभाग का छापा3
- भोपाल.... राजधानी में एलपीजी और कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का बयान हमने गैस वितरको के साथ बैठक की है , गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी ना हो स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है इसको लेकर गाइडलाइन भी जारी की है ,निर्देश दिए गए हैं... शादी सीजन में गैस कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर कहा - अभी सिर्फ इसमें अत्यावश्यक सेवाओं हॉस्पिटल ,शैक्षणिक संस्थाओं को छूट दी गई है *बड़े तालाव से अतिक्रमणहटाने पर बोले कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह* सर्वे पूरा हो चुका है, छोटे बड़े सभी अतिक्रमण चिह्नित कर लिए गए हैं सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे1
- भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके शाहपुरा स्थित डीके कॉटेज कॉलोनी में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कॉलोनी की रहवासी समिति ने अचानक तोड़फोड़ शुरू कर दी। समिति के पदाधिकारियों ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए न केवल लोगों के घरों के सामने के रास्तों को 'कब्जा' बताकर ढहा दिया, बल्कि कई घरों के निर्माण को भी भारी नुकसान पहुँचाया है। न नोटिस, न सूचना: सीधे कार्रवाई पीड़ित रहवासियों का आरोप है कि समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्य अपनी मनमानी पर उतारू हैं। इस पूरी कार्रवाई से पहले किसी भी घर को न तो कोई कानूनी नोटिस दिया गया और न ही कोई पूर्व सूचना दी गई। सुबह अचानक मजदूरों और हथौड़ों के साथ पहुँची समिति की टीम ने तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे रहवासी हक्के-बक्के रह गए। भोपाल में अपनी तरह का पहला मामला जानकारों का कहना है कि भोपाल के इतिहास में यह संभवतः पहला मामला है, जब किसी हाउसिंग सोसाइटी या समिति ने प्रशासन और नगर निगम के अधिकारों को अपने हाथ में लेकर इस तरह की बड़ी तोड़फोड़ की हो। आमतौर पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया नगर निगम या जिला प्रशासन द्वारा कानूनी नोटिस के बाद की जाती है, लेकिन यहाँ समिति खुद ही 'जज' और 'जमीन मालिक' बन बैठी है। अध्यक्ष की मनमानी पर उठे सवाल कॉलोनी के लोगों में समिति के अध्यक्ष के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यह सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है। यदि कोई अतिक्रमण था भी, तो उसके लिए विधिवत प्रक्रिया का पालन होना चाहिए था। निजी समिति को किसी का घर तोड़ने का संवैधानिक अधिकार किसने दिया, यह अब जांच का विषय है। फिलहाल, पीड़ित परिवार इस मामले में पुलिस और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। देखना होगा कि प्रशासन इस 'निजी बुलडोजर संस्कृति' पर क्या कार्रवाई करता है।1
- कमर्शियल एलपीजी क्राइसिस: *भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, रेस्टोरेंट-होटल संचालकों की बढ़ी चिंता* भोपाल में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी सामने आ रही है। शहर गैस एजेंसियों पर ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी समय पर नहीं हो पा रही है।1
- Post by Naved khan1