रेलवे स्टेशन पर मजदूरों की भारी भीड़ लग गई है पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज भारत का सारा खेल और हॉरमुज पर टिका हुआ है रेलवे स्टेशन पर मजदूरों की भीड़ बेकाबू, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज,यानिकि भारत आत्मनिर्भर नहीं है,भारत का सारा खेल हार्मुज पर टिका हुआ है सूरत और मुंबई से मजदूरों के पलायन के बीच 19 अप्रैल को रेलवे स्टेशनों पर हालात तनावपूर्ण हो गए, जहां भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जानकारी के अनुसार गैस की किल्लत के चलते फैक्ट्रियों के बंद होने और काम ठप पड़ने से बड़ी संख्या में मजदूर अपने घर लौटने के लिए रेलवे स्टेशनों पर पहुंच गए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण प्लेटफॉर्म पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टिकट और ट्रेन में चढ़ने को लेकर धक्का मुक्की शुरू हो गई, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल को हस्तक्षेप करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया गया।
रेलवे स्टेशन पर मजदूरों की भारी भीड़ लग गई है पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज भारत का सारा खेल और हॉरमुज पर टिका हुआ है रेलवे स्टेशन पर मजदूरों की भीड़ बेकाबू, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज,यानिकि भारत आत्मनिर्भर नहीं है,भारत का सारा खेल हार्मुज पर टिका हुआ है सूरत और मुंबई से मजदूरों के पलायन के बीच 19 अप्रैल को रेलवे स्टेशनों पर हालात तनावपूर्ण हो गए, जहां भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जानकारी के अनुसार गैस की किल्लत के चलते फैक्ट्रियों के बंद होने और काम ठप पड़ने से बड़ी संख्या में मजदूर अपने घर लौटने के लिए रेलवे स्टेशनों पर पहुंच गए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण प्लेटफॉर्म पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टिकट और ट्रेन में चढ़ने को लेकर धक्का मुक्की शुरू हो गई, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल को हस्तक्षेप करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया गया।
- बीकानेर बेटियां हमारी लक्ष्मी माता है, बाल विवाह से बचायें" किन्नर समाज की गद्दीपति मुस्कान बाईसा अग्रवाल का यह कथन समाज में बेटियों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा का मजबूत संदेश देता है। बीकानेर में मुस्कान बाई अग्रवाल किन्नर समुदाय की मुखिया (गद्दीपति/अध्यक्ष) हैं और उन्होंने कई बार गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में पिता या मायरा (दहेज/सहयोग) का जिम्मा उठाकर इंसानियत की मिसाल पेश की है। उन्होंने पिता की मृत्यु के बाद बेसहारा परिवारों की बेटियों की धूमधाम से शादी करवाई, कपड़े-गहने-नगदी देकर मायरा भरा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है।बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जो लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को नुकसान पहुंचाता है। इसे रोकने के लिए कानून (जैसे बाल विवाह निषेध अधिनियम) के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता बहुत जरूरी है। मुस्कान बाईसा जैसे नेता जो बेटियों को "लक्ष्मी माता" मानकर उनका सम्मान करते हैं और बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाते हैं, वे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। बीकानेर और पूरे राजस्थान में ऐसी पहलें सराहनीय हैं। अगर हम सब मिलकर बेटियों की शिक्षा, देरी से विवाह और उनके अधिकारों की रक्षा करें, तो समाज मजबूत बनेगा।1
- पत्रकार इकबाल खान राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित रिफाइनरी परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार HPCL राजस्थान रिफाइनरी के एक यूनिट से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। करीब 79 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस मेगा प्रोजेक्ट का पिछले 13 वर्षों से इंतजार किया जा रहा था। 21 अप्रैल को इसके लोकार्पण की तैयारी थी, लेकिन हादसे के बाद कार्यक्रम पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।1
- बीकानेर। हदां थाना क्षेत्र के गांव भेलु में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के पिता खेमाराम पुत्र लालाराम नायक निवासी भेलु ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनके बेटे मगाराम उर्फ चोरूलाल (30 वर्ष) ने 19 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच एसआई इमीचंद द्वारा की जा रही है।1
- उद्घाटन से पहले रिफाइनरी में आग! बाड़मेर में बड़ा हादसा 🚨 राजस्थान के बाड़मेर स्थित पचपदरा रिफाइनरी की एक यूनिट में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि CDU यूनिट में लगी इस आग से मौके पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा के तहत सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया और फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। खास बात ये है कि रिफाइनरी का उद्घाटन एक दिन बाद होना था, उससे पहले ही यह बड़ा हादसा सामने आया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है #bikaner #rajasthan #बाड़मेर #RajasthanNews #breakingnews1
- Post by SSSO News1
- सांवरिया सेठ जी की यात्रा #yatra #bikaner1
- कुंदन देथा EO पद पर आज ज्वाइन करने पहुंचे तो उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध किया।1
- उदयपुर / पत्रकार इकबाल खान: राजस्थान के उदयपुर जिले में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर सोमवार शाम एक चलती बस में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय बस खाली थी और ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार हादसा बेकरिया थाना क्षेत्र में टाकरी घाटी के पास शाम करीब 5 बजे हुआ। बस गोगुंदा से बेकरिया की ओर जा रही थी और सवारियां लेने के लिए खाली थी। इसी दौरान अचानक बस के पिछले टायरों से आग की लपटें उठने लगीं, जो देखते ही देखते पूरी बस में फैल गईं। ड्राइवर डालचंद ने बताया कि जब तक वे कुछ समझ पाते, आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। पीछे से धुआं और लपटें उठती देख उन्होंने तुरंत बस से कूदकर जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी बस जलकर खाक हो गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने अपने वाहन रोक दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को दूर हटाया गया। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था को भी संभाला। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर टायर फटने या तकनीकी खराबी को वजह माना जा रहा है। बेकरिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।1