विषय: सड़क पर झुके गूलर के पेड़ को कटवाने/हटवाने हेतु प्रार्थना पत्र। निवेदन है कि हमारे गाँव/मोहल्ला ग्राम Pattapurwa Post turtipur thana sursa hardoi में मुख्य रास्ते पर एक गूलर का पेड़ सड़क के बीच की ओर झुककर खड़ा है। इस कारण सड़क बहुत संकरी हो गई है और दोपहिया व चारपहिया वाहनों के आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है। कई बार वाहन चालक इस पेड़ से टकराने से बाल-बाल बचे हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। उक्त पेड़ के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है तथा भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को निर्देश देकर उक्त पेड़ को जल्द से जल्द कटवाने/हटवाने की कृपा करें, ताकि सड़क पर आवागमन सुरक्षित और सुचारु रूप से हो सके। इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा।
विषय: सड़क पर झुके गूलर के पेड़ को कटवाने/हटवाने हेतु प्रार्थना पत्र। निवेदन है कि हमारे गाँव/मोहल्ला ग्राम Pattapurwa Post turtipur thana sursa hardoi में मुख्य रास्ते पर एक गूलर का पेड़ सड़क के बीच की ओर झुककर खड़ा है। इस कारण सड़क बहुत संकरी हो गई है और दोपहिया व चारपहिया वाहनों के आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है। कई बार वाहन चालक इस पेड़ से टकराने से बाल-बाल बचे हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। उक्त पेड़ के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है तथा भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को निर्देश देकर उक्त पेड़ को जल्द से जल्द कटवाने/हटवाने की कृपा करें, ताकि सड़क पर आवागमन सुरक्षित और सुचारु रूप से हो सके। इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा।
- बरगदिया, प्रताप नगर, महादेवपुरवा में अनुयायियों ने छका भंडारा हरदोई: आज बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र की सड़कें जय भीम के नारों से ऐसी गूंजीं कि फिजा में सिर्फ नीले रंग का गुलाल और बाबा साहेब के प्रति अटूट आस्था ही नजर आई। बता दें कि, मौका था डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का, जहां समूचे क्षेत्र ने अपनी पूरी ताकत और उत्साह झोंक दिया। गांव, गाली, सड़क क्या, कस्बा हर तरफ युवाओं का ऐसा रेला उमड़ा कि लगा मानो सड़कों पर 'नीला समंदर' उतर आया हो। डीजे पर बजते भीम गीतों और युवाओं के थिरकते कदमों ने ऐसा समां बांधा कि राहगीर भी रुक-रुक कर इस भव्यता को निहारते रहे।आमतौर पर ऐसी रैलियों में अफरा-तफरी की आशंका रहती है, लेकिन समूचे क्षेत्र के जांबाजों ने दिखा दिया कि वे बाबा साहेब के केवल अनुयायी ही नहीं, बल्कि उनके बताए 'अनुशासन' के सच्चे सिपाही भी हैं। भारी भीड़ के बावजूद कार्यक्रम में गजब का संयम देखने को मिला।खाकी वर्दी वाले भी चप्पे-चप्पे पर तैनात थे, ताकि शांति में कोई खलल न पड़े। वहीं, रैली में शामिल युवाओं के बीच बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर 'स्टेटस' अपडेट करने की ऐसी होड़ मची रही जहां इंटरनेट का पारा भी चढ़ गया। कुल मिलाकर, बेनीगंज ने आज सिर्फ जयंती नहीं मनाई, बल्कि एकजुटता और जागरूकता का ऐसा संदेश दिया, जिसकी गूंज काफी दिनों तक सुनाई देगी। वहीं बरगदिया स्थित अंबेडकर स्थल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व 'सपा' जिला पंचायत प्रत्याशी विक्की सरदार ने बाबा साहब के समर्पण के इतिहास को दोहराते हुए प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान जय भीम बाबा साहब अमर रहे के नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान रहा...1
- रियल न्यूज हरदोई सुरसा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेस 5,0के अंतर्गत सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा के द्वारा डिजिटल युग के जमाने में बढ़ते जोखिमों के देखते हुए महिलाओं को सजग सतर्क करने के लिए प्रेरित किया गया जिससे वह किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी ना दें ना अपनी निजी जानकारी साझा करें और कुछ महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी जैसे 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस हेल्पलाइन 102 गर्भवती महिलाओं एवं शिष्यों के लिए एंबुलेंस 1090 वूमेन पावर लाइन 1930 साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण नंबरों का आपातकालीन समय पर उपयोग किया जा सके। और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना के बारे में भी समझाया।1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1
- पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से क्या होगा?'... जब हरदोई में BJP विधायक ने योगी-मोदी को बता दिया साक्षात 'भगवान'! #HardoiNews #YogiModiBhagwan #SyamPrakashBJP #PoliticsToday #UPPolitics #BreakingNews #सियासी_भक्ति #पत्थर_बनाम_पावर #विधायक_की_आरती #कलयुग_के_भगवान #चापलूसी_की_हद #NetajiOnFire #AmbedkarJayanti2026 #PasiSamajSammelan #DalitPolitics #HardoiPolitics #यूपी_की_राजनीति1
- हरदोई। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह यादव ‘बीरे’ के नेतृत्व में 154 सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। रैली में मुख्य रूप से समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह कटियारी, जिला पंचायत सदस्य रामसागर, प्रधान सत्यप्रकाश गौतम, हरेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। नेताओं ने अपने संबोधन में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही, कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। रैली में उमड़ी भीड़ ने यह संकेत दिया कि सवायजपुर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की पकड़ मजबूत होती नजर आ रही है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।3
- #हरदोई : में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कछौना थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर वैगनआर कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हरदोई मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।1
- थाना मल्लावां के अंतर्गत एक शिल्पी नाम की महिला की ऋषभ द्वारा फावड़े से हत्या कर दी गयी । हरदोई police अधीक्षक ।1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1