logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जौनपुर के अनिल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी कर्मचारी महासंघ के प्रतीय सचिव बने जौनपुर के अनिल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय सचिव बने जौनपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों के दो दिवसीय सम्मेलन में जौनपुर के अनि कर्मचारी कर्मचारील यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस स्थित विश्वेश्वरैया हाल में रविवार को संपन्न हुए उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ एवं उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के सम्मेलन में अनिल यादव को उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय सचिव चुना गया। अनिल यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के प्रांतीय मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। शिक्षक संगठन में सक्रिय भूमिका और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के अनुभव को देखते हुए उन्हें महासंघ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। सम्मेलन में कमल अग्रवाल को उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ का अध्यक्ष और अशोक कुमार सिंह को महामंत्री निर्वाचित किया गया। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सैनी को महासंघ का उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा प्रमोद कुमार यादव को वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि डॉ. भानु प्रताप राव और मनोहर लाल को प्रांतीय कार्यसमिति का सदस्य चुना गया। जौनपुर के शिक्षक-कर्मचारियों में खुशी अनिल यादव को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की जानकारी से जौनपुर के शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों में खुशी का माहौल है। संगठन से जुड़े लोगों ने इसे जौनपुर के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शिक्षक-कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने से अनिल यादव कर्मचारी और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी एवं शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बदलापुर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र सहित संगठन से जुड़े अन्य शिक्षकों ने अनिल यादव को उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय सचिव चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे शिक्षक एवं कर्मचारी हितों की आवाज को प्रदेश स्तर पर और मजबूती से उठाएंगे।

1 day ago
user_Neeraj Dubey
Neeraj Dubey
बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
543d0edd-0c17-407c-9d7b-17c3665711ce

जौनपुर के अनिल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी कर्मचारी महासंघ के प्रतीय सचिव बने जौनपुर के अनिल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय सचिव बने जौनपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों के दो दिवसीय सम्मेलन में जौनपुर के अनि कर्मचारी कर्मचारील यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस स्थित विश्वेश्वरैया हाल में रविवार को संपन्न हुए उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ एवं उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के सम्मेलन में अनिल यादव को उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय सचिव चुना गया। अनिल यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के प्रांतीय मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। शिक्षक संगठन में सक्रिय भूमिका और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के अनुभव को देखते हुए उन्हें महासंघ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। सम्मेलन में कमल अग्रवाल को उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ का अध्यक्ष और अशोक कुमार सिंह को महामंत्री निर्वाचित किया गया। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सैनी को महासंघ का उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा प्रमोद कुमार यादव को वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि डॉ. भानु प्रताप राव और मनोहर लाल को प्रांतीय कार्यसमिति का सदस्य चुना गया। जौनपुर के शिक्षक-कर्मचारियों में खुशी अनिल यादव को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की जानकारी से जौनपुर के शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों में खुशी का माहौल है। संगठन से जुड़े लोगों ने इसे जौनपुर के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शिक्षक-कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने से अनिल यादव कर्मचारी और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी एवं शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बदलापुर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र सहित संगठन से जुड़े अन्य शिक्षकों ने अनिल यादव को उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय सचिव चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे शिक्षक एवं कर्मचारी हितों की आवाज को प्रदेश स्तर पर और मजबूती से उठाएंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *रक्षाबन्धन पर्व के सुअवसर पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ दिनांक 27.08.2026 की प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 29.08.2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में।*
    1
    *रक्षाबन्धन पर्व के सुअवसर पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ दिनांक 27.08.2026 की प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 29.08.2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में।*
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर लड़को के लिए एक जरूरी सुचना रक्षाबंधन पर विशेष अपील
    1
    रक्षाबंधन पर लड़को के लिए एक जरूरी सुचना रक्षाबंधन पर विशेष अपील
    user_Shiva bloge
    Shiva bloge
    Artist जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सलाहपुर गांव में जमीनी रंजिश को लेकर युवक की पिटाई पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाकर कर रही कार्रवाई पट्टी। जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर युवक को जमकर मारा पीटा गया। घायल युवक ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना अंतर्गत केवटली गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि वह बधवा बाजार स्थित अपनी भूमि पर निर्माण कर गाटर पटिया की दुकान चलाता है। सोमवार को वह अपने दुकान के पीछे गया तो उसकी भूमि पर जो तालाबी भूमि से सटी है, उस पर पड़ोस के कुछ लोग गोबर आदि फेंक कर कब्जा कर रहे थे। उसने जब विरोध किया तो आरोप है कि विपक्षियों ने उसे जमकर मारा पीटा। जिससे उसे काफी चोटे आ गई। पीड़ित का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर थाना पहुंचा तो पुलिस विपक्षियों के साथ उसे भी हिरासत में ले लिया। उसका मेडिकल आदि भी नहीं करवाया गया।
    1
    सलाहपुर गांव में जमीनी रंजिश को लेकर युवक की पिटाई पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाकर कर रही कार्रवाई

पट्टी। जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर युवक को जमकर मारा पीटा गया। घायल युवक ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। 
जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना अंतर्गत केवटली गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि वह बधवा बाजार स्थित अपनी भूमि पर निर्माण कर गाटर पटिया की दुकान चलाता है। सोमवार को वह अपने दुकान के पीछे गया तो उसकी भूमि पर जो तालाबी भूमि से सटी है, उस पर पड़ोस के कुछ लोग गोबर आदि फेंक कर कब्जा कर रहे थे। उसने जब विरोध किया तो आरोप है कि विपक्षियों ने उसे जमकर मारा पीटा। जिससे उसे काफी चोटे आ गई। पीड़ित का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर थाना पहुंचा तो पुलिस विपक्षियों के साथ उसे भी हिरासत में ले लिया। उसका मेडिकल आदि भी नहीं करवाया गया।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा* लम्भुआ, सुल्तानपुर। चौकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है? ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है। विधायक और जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।
    3
    *चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा*
लम्भुआ, सुल्तानपुर।
चौकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं 
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है।
शिकायतों के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है?
ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है।
विधायक और जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग
क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए।
लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुझसे मोहब्बत का इजहार करती❤️❤️♥️❤️♥️♥️♥️🌹🌹🌹🌹🌹🌹❤️❤️🌹♥️♥️♥️♥️ मुझसे मोहब्बत का इजहार करती❤️❤️♥️❤️♥️♥️
    1
    मुझसे मोहब्बत का इजहार करती❤️❤️♥️❤️♥️♥️♥️🌹🌹🌹🌹🌹🌹❤️❤️🌹♥️♥️♥️♥️
मुझसे मोहब्बत का इजहार करती❤️❤️♥️❤️♥️♥️
    user_Ashish Kumar Bhardwaj
    Ashish Kumar Bhardwaj
    Actor Shahganj, Jaunpur•
    17 hrs ago
  • चांदा में युवक पर हमला गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर खबर सोशल मीडिया पर वायरल फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार अज्ञात लोगों ने रोककर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात बाइक सवार लोगों ने एक युवक को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक चांदा बाजार से अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    चांदा में युवक पर हमला गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
खबर सोशल मीडिया पर वायरल 
फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार अज्ञात लोगों ने रोककर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप
सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात बाइक सवार लोगों ने एक युवक को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक चांदा बाजार से अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश! मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक* *लखनऊ* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश के विकास, जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक को प्रदेश की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के दौरान सरकार की प्राथमिकताओं, विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने सरकार की नीतियों और फैसलों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा प्रदेशवासियों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बैठक की तस्वीर साझा करते हुए संदेश दिया गया—“सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश!” यह संदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीति और प्रदेश को आगे बढ़ाने के संकल्प को रेखांकित करता है।
    1
    *सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश! मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक*

*लखनऊ*

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश के विकास, जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक को प्रदेश की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के दौरान सरकार की प्राथमिकताओं, विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने सरकार की नीतियों और फैसलों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा प्रदेशवासियों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बैठक की तस्वीर साझा करते हुए संदेश दिया गया—“सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश!” यह संदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीति और प्रदेश को आगे बढ़ाने के संकल्प को रेखांकित करता है।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी, की बाइट सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक घटना सामने आई जहां पर एक ट्रक चालक ने ट्रक पर लटक कर आत्महत्या कर ली है, जिसकी पहचान आधार कार्ड के मुताबिक जम्मू कश्मीर का बताया जा रहा है क्षेत्राधिकारी की ,बाइट
    1
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी, की बाइट 
सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक घटना सामने आई जहां पर एक ट्रक चालक ने ट्रक पर लटक कर आत्महत्या कर ली है, जिसकी पहचान आधार कार्ड के मुताबिक जम्मू कश्मीर का बताया जा रहा है क्षेत्राधिकारी की ,बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.