*प्रेस नोट* *दिनांक : 15 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *बर्तन बेचने की आड़ में घरों की रेकी कर चोरी करने वाली अंतरराज्यीय महिला आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद* *कुरवाई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, उत्तर प्रदेश निवासी महिला से चोरी के आभूषण जप्त, अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी* कुरवाई। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के शीघ्र खुलासे एवं अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुरवाई पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के प्रकरण में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब ₹5 लाख कीमत के सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण बरामद किए गए हैं। *अपराध एवं गिरफ्तारी:* थाना कुरवाई में अपराध क्रमांक 466/2026, धारा 303(2) BNS के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अन्नू राधा, उम्र 28 वर्ष, पति शत्रुहन साहनी, निवासी ग्राम बिहार नगर मवैया, थाना आलमबाग, जिला लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मजदूरी के साथ फेरी लगाकर बर्तन बेचने का कार्य करती थी। *बर्तन बेचने के बहाने घरों की रेकी:* पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर बर्तन बेचने के बहाने लोगों से संपर्क करती थी। इसी दौरान वह घरों एवं वहां मौजूद परिस्थितियों की जानकारी लेती थी तथा महिलाओं से बातचीत कर उनका विश्वास हासिल करती थी। मौका मिलने पर घर में रखे आभूषण चोरी कर वहां से निकल जाती थी। *करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद:* पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से करीब ₹5,00,000/- कीमत के विभिन्न सोने-चांदी के आभूषण विधिवत जप्त किए गए हैं। इनमें— 👉सोने का मंगलसूत्र 👉लाल मोतियों की माला/ब्रेसलेट एवं गोल्डन पेंडेंट 👉चांदी की पायल की जोड़ी 👉चांदी के कड़े/छल्ले 👉सोने-चांदी के कान के टॉप्स/झाले एवं रिंग्स सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। *अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी:* आरोपी महिला के विरुद्ध प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद मशरूका को सुरक्षार्थ मालखाना में जमा कराया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। *वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई:* उक्त कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुरवाई के नेतृत्व में की गई। *सराहनीय भूमिका:* निरीक्षक आर.के. मिश्रा (थाना प्रभारी कुरवाई), उप निरीक्षक रघुपति यादव, प्रधान आरक्षक विपिन, प्रधान आरक्षक टीकाराम, प्रधान आरक्षक भानु, आरक्षक लखन, महिला आरक्षक डिम्पी राय, सैनिक परमानंद एवं थाना कुरवाई पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

- बड़ी खबर-शमशाबाद में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब और 1 क्विंटल महुआ लहान जब्त बड़ी खबर-शमशाबाद में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब और 1 क्विंटल महुआ लहान जब्त1
- हमारी खबरें देखने के लिए सबसे पहले हमें फॉलो करें मक्सूदनगढ़ जिला गुना मध्य प्रदेश हमारी खबरें देखने के लिए सबसे पहले हमें फॉलो करें मक्सूदनगढ़ जिला गुना मध्य प्रदेश1
- jamal Pur me rod bahot karab he motarsaekil nhi nikalti siti shironj ke par ग्राम जमाल पुर सरपंच से बोला तो भी रोड नहीं बनता1
- दमोह बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल का एक वीडियो मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो उनके जन्मदिन पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस वीडियो में गायक कलाकार के द्वारा बंडा शराब कांड जिसमें कई लोगों की मौत हुई है। परिहास करते हुए गाना गया जा रहा है। अब वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले की काफी आलोचना भी लोगों के द्वारा की जा रही है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल का कहना है कि यदि किसी को बुरा लगा है तो मैं इसके लिए क्षमा चाहता हूं, लेकिन कलाकार के द्वारा लोगों से शराब न पीने की अपील की गई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीत पटेल के पति गौरव पटेल की जन्मदिन पार्टी में दमोह सांसद राहुल सिंह, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसुमरिया के अलावा कई भाजपा के नेता मौजूद थे।1
- भोपाल। AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC को लेकर बड़ा बयान दिया। ओवैसी ने कहा कि वे UCC के प्रावधानों के खिलाफ हैं और इसे संविधान की भावना के विरुद्ध मानते हैं। उन्होंने कहा कि UCC का विरोध आगे भी जारी रहेगा। ओवैसी के भोपाल दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज है। #bhopal #instagram #viral #owaisi1
- 🚨 ब्रेकिंग | UCC को लेकर मंत्री सारंग का बड़ा बयान 🔥 “देश में UCC लागू होगा, हमने इसे लागू भी किया है!” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के UCC को लेकर दिए बयान पर मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान सामने आया। 🗣️ मंत्री सारंग बोले— “देश का वर्तमान और भविष्य सुनहरे ढंग से निर्धारित करने में UCC की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमारे गृह मंत्री अमित शाह ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही बात है।” 👉 सारंग ने कहा कि देश में UCC लागू होगा और इसे लागू भी किया गया है। आने वाले समय में प्रदेशों में भी इसे लागू किया जाएगा। 📍 UCC को लेकर सियासी हलचल तेज! #BreakingNews #UCC #UniformCivilCode #AmitShah #VishwasSaran1
- लटेरी में वन अमले पर पथराव, अवैध सागौन कटाई के बीच 27 नग सागौन जब्त लटेरी में वन अमले पर पथराव, अवैध सागौन कटाई के बीच 27 नग सागौन जब्त1
- ओबेदुल्लागंज में युवक की सरेराह बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद दहशत और जनाक्रोश ओबेदुल्लागंज (रायसेन)। रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज कस्बे के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का एक खौफनाक मामला सामने आया है। बेखौफ दबंगों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक युवक को सरेराह घेर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच बाजार हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत के मारे दुबक गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मारपीट की इस पूरी वारदात का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर आरोपी युवक पर लात-घूसों और डंडों से हमला कर रहे हैं। पीड़ित युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन दबंगों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।1