नागपंचमी पर जखनियां में विराट दंगल, हरियाणा और वाराणसी और मऊ आज़मगढ़ के पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच जखनियां (गाजीपुर)। नागपंचमी के पावन पर्व पर क्षेत्र के मंझरिया गांव में आयोजित विराट दंगल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा और वाराणसी और मऊ आज़मगढ़ के पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों में खासा उत्साह भर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक स्व. भानु पहलवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर आयोजक शिवानंद पहलवान, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आमिर अली, विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव राजू और अलीपर मदरा के भावी प्रधान प्रत्याशी राहुल रावते समेत कई गणमान्य लोगों ने पहलवानों और अतिथियों का स्वागत किया। दंगल में पहलवानों के बीच एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। अखाड़े में उतरते ही पहलवानों ने अपने दांव-पेच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मऊ के आरिफ और वाराणसी के रिंकू के बीच मुकाबला काफी देर तक चला। मुकाबले के दौरान कुछ समय के लिए विवाद की स्थिति भी बनी, जिसके बाद आयोजकों ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली और मुकाबला दोबारा कराया। प्रतियोगिता में हरियाणा, वाराणसी, मऊ, बलवंत, सैरी, सेवक, करमपुर, विशाल और गाजीपुर सहित कई क्षेत्रों से आए नामी पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। दर्शकों की भारी भीड़ ने तालियों और उत्साहवर्धन से पहलवानों का हौसला बढ़ाया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती जैसी पारंपरिक खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। नागपंचमी पर आयोजित इस विराट दंगल ने क्षेत्र में खेल और परंपरा का उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया।
नागपंचमी पर जखनियां में विराट दंगल, हरियाणा और वाराणसी और मऊ आज़मगढ़ के पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच जखनियां (गाजीपुर)। नागपंचमी के पावन पर्व पर क्षेत्र के मंझरिया गांव में आयोजित विराट दंगल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा और वाराणसी और मऊ आज़मगढ़ के पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों में खासा उत्साह भर दिया। कार्यक्रम
की शुरुआत संस्थापक स्व. भानु पहलवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर आयोजक शिवानंद पहलवान, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आमिर अली, विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव राजू और अलीपर मदरा के भावी प्रधान प्रत्याशी राहुल रावते समेत कई गणमान्य लोगों ने पहलवानों और अतिथियों का स्वागत किया। दंगल में पहलवानों के बीच एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। अखाड़े में उतरते
ही पहलवानों ने अपने दांव-पेच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मऊ के आरिफ और वाराणसी के रिंकू के बीच मुकाबला काफी देर तक चला। मुकाबले के दौरान कुछ समय के लिए विवाद की स्थिति भी बनी, जिसके बाद आयोजकों ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली और मुकाबला दोबारा कराया। प्रतियोगिता में हरियाणा, वाराणसी, मऊ, बलवंत, सैरी, सेवक, करमपुर, विशाल और गाजीपुर सहित कई क्षेत्रों से आए नामी पहलवानों ने अपनी कुश्ती
कला का प्रदर्शन किया। दर्शकों की भारी भीड़ ने तालियों और उत्साहवर्धन से पहलवानों का हौसला बढ़ाया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती जैसी पारंपरिक खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। नागपंचमी पर आयोजित इस विराट दंगल ने क्षेत्र में खेल और परंपरा का उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया।
- मऊ में दो महिलाओं से तमंचे के बल पर चेन और लॉकेट लूट, पुलिस जांच में जुटी मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय अंडरपास के पास मंगलवार सुबह टहलने निकली दो महिलाओं चंदा देवी और सीमा देवी से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चंदा देवी के गले से चेन और सीमा देवी का लॉकेट छीन लिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। पीड़िता चंदा देवी ने बताया कि वह सुबह करीब 4:30 बजे टहलने निकली थीं। इसी दौरान काले कपड़े पहने तीन लोग पहुंचे और उनकी कनपटी पर कट्टा लगाकर गले की चेन तोड़ने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और चेन का कुछ हिस्सा लेकर फरार हो गए। इसी दौरान साथ मौजूद सीमा देवी का लॉकेट भी बदमाशों ने छीन लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बदमाश किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में भागे, इसकी भी जांच की जा रही है। तीन पुलिस टीमों का गठन घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि नदवासराय अंडरपास के पास सुबह टहलने निकलीं दो महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने चेन और लॉकेट छीना है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमें CCTV फुटेज समेत अन्य माध्यमों से बदमाशों की पहचान करने में जुटी हैं।1
- हमारे गाँव के कुछ लोग यह नला नहीं बने देते हैं| P•H•Wरोड पर नला के पानी बहता हैं| हम लोग के जाने के लिए रास्ता नहीं हैं हम आप से निवेदन है की यह नला बन जाए तो बहुत आछा हो जायेगा | गाँव का नाम -पारों, पोस्ट-लौवाडीह, थाना -भाँवरकोल, तहसील-मुहदाबाद, जिला-गाजीपुर, मेरा नाम-Ramashankar Kumar हमारे गाँव के कुछ लोग यह नला नहीं बने देते हैं | P•H•W रोड पर नला के पानी बहता हैं | हम लोग के जाने के लिए रास्ता नहीं हम आप से निवेदन हैं की यह नला बन जाए तो बहुत आछा हो जायेगा |हमारे गाँव का नाम है -पारों ,पोस्ट -लौवाडीह, थाना-भाँवरकोल, तहसील -मुहदाबाद, जिला-गाजीपुर, मेरा नाम-Ramashankar,Kumar1
- क्या आपके गांव का कोटेदार भी ऐसा करता है? कमेंट करके बताएं—आपके गांव का सच क्या है? #मऊ #राशन #कोटेदार #जनताकीसवाल #abdul #rahman #journalist1
- भेडियाधर ग्रामसभा में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, सांसद राजीव राय ने किया उद्घाटन चिरैयाकोट, मऊ। ग्राम पंचायत भेडियाधर में मंगलवार को इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामसभा भेडियाधर, चिरैयाकोट, मऊ में सुबह 11 बजे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय रहे। सांसद ने इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर लोगों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सवरू यादव सहित विशिष्ट अतिथि रामप्रताप यादव, नगर चिरैयाकोट, मऊ मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इंटरलॉकिंग कार्य के पूरा होने पर खुशी जताते हुए इसे गांव के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।2
- ग्राम पंचायत भेडियाधार में राजीव राय ने किया संवाद, चेयरमैन रामप्रताप भी रहे मौजूद; सड़क व विकास कार्यों पर हुई चर्चा स्थान: ग्राम पंचायत भेडियाधार दिनांक: 18 अगस्त 2026 (दिन: मंगलवार) ग्राम पंचायत भेडियाधार। ग्राम पंचायत भेडियाधार में जनसमस्याओं और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव राय शामिल हुए और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में चिरैयाकोट के चेयरमैन रामप्रताप जी ने भी विशेष रूप से शिरकत की। सड़क निर्माण और विकास योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा: कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत भेडियाधार की मुख्य समस्याओं, विशेषकर सड़क निर्माण, मरम्मत और आवागमन की सुलभता को लेकर गहन चर्चा की गई। राजीव राय और चेयरमैन रामप्रताप जी ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों की रही भारी उपस्थिति: जनसभा में गाँव के बुजुर्गों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। राजीव राय ने अपने संबोधन में कहा कि गाँव का सर्वांगीण विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम में चिरैयाकोट चेयरमैन रामप्रताप जी, स्थानीय प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की प्राथमिकताओं को सामने रखा और विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने पर जोर दिया।3
- आजमगढ़ : जहानागंज के पंचमुखी हनुमान मंदिर में थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने टेका माथा, आजमगढ़: जहानागंज थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार को थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर की चौखट पर माथा टेककर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा की कामना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी बाबा ने थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा को हनुमान चालीसा और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। थानाध्यक्ष के मंदिर पहुंचने पर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का एक अलग ही माहौल देखने को मिला। उन्होंने मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर भी गहरी आस्था व्यक्त की। सावन के तीसरे मंगलवार पर होगा सुंदरकांड का भव्य आयोजन सावन मास के पावन तीसरे मंगलवार के अवसर पर जहानागंज विकासखंड स्थित सिद्ध पीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर में एक भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण का भी विशेष आयोजन किया गया है। मंदिर समिति की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भक्तों से इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।1
- कटान प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे आप नेता के प्रतिनिधि, सरकार के दावों पर उठाए सवाल कटान प्रभावित क्षेत्र में मंत्री ए.के. शर्मा के दौरे के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी के प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर कटान की स्थिति का जायजा लिया और कटान रोकने को लेकर किए जा रहे सरकारी दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर स्थिति सरकार के दावों से अलग दिखाई दे रही है।1
- पूर्व प्रधान झिनकू जी के निधन पर गहरा शोक, बसपा नेता अतुल राय और समर्थकों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि स्थान: ग्राम पंचायत हाफिजपुर दिनांक: 18 अगस्त 2026 (दिन: मंगलवार) ग्राम पंचायत हाफिजपुर। क्षेत्र के लोकप्रिय एवं पूर्व प्रधान झिनकू जी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों, ग्रामीणों और क्षेत्रीय नागरिकों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। बच्चों और बुजुर्गों के प्रति था बेहद स्नेह पूर्ण व्यवहार: स्थानीय लोगों ने झिनकू जी के योगदान और उनके सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए बताया कि वे बेहद सहृदय, दयालु और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका व्यवहार बच्चों के प्रति अत्यंत स्नेही तथा बुजुर्गों व बड़ों के प्रति सदैव आदरपूर्ण एवं समर्पित रहता था। गांव का हर छोटा-बड़ा व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास बेझिझक पहुँचता था और वे सभी की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। बसपा नेता अतुल राय ने जताया शोक: इस दुखद घड़ी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता अतुल राय अपने समर्थकों और प्रतिनिधियों के साथ ग्राम पंचायत हाफिजपुर स्थित दिवंगत पूर्व प्रधान झिनकू जी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।2
- जौनपुर बुढ़वा मंगल मेला संपन्न सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस रही तैनात जौनपुर: बुढ़वा मंगल मेला शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस रही तैनात जौनपुर। श्रद्धा और आस्था के प्रतीक बुढ़वा मंगल मेले का आयोजन मंगलवार को जलालपुर विकासखंड क्षेत्र के नहोरा भौदेपुर केराव गांव के सई नदी किनारे स्थित हनुमान मंदिर पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मेला मेले में दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बजरंगबली का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मेले के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जलालपुर पुलिस मुस्तैद रहा।1