logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मितौली में 10 मार्च को लगेगा विशाल मानसिक चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच व दवा वितरण लखीमपुर-खीरी। मितौली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 मार्च 2026, दिन मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में एक विशाल मानसिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में जिला लखीमपुर-खीरी से मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश शुक्ला अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। शिविर के दौरान मानसिक रोग से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया जाएगा तथा उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्र के मानसिक विकार से पीड़ित मरीजों को शिविर में भेजकर उन्हें इस सुविधा का लाभ दिलाएं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की है कि जिन लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है, वे शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराएं और निःशुल्क दवा प्राप्त करें।

19 hrs ago
user_बहुजन इण्डिया 24 न्यूज
बहुजन इण्डिया 24 न्यूज
मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago
086086cd-b9c0-4dfc-9579-7f65951aad55

मितौली में 10 मार्च को लगेगा विशाल मानसिक चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच व दवा वितरण लखीमपुर-खीरी। मितौली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 मार्च 2026, दिन मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में एक विशाल मानसिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में जिला लखीमपुर-खीरी से मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश शुक्ला अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। शिविर के दौरान मानसिक रोग से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया जाएगा तथा उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्र के मानसिक विकार से पीड़ित मरीजों को शिविर में भेजकर उन्हें इस सुविधा का लाभ दिलाएं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की है कि जिन लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है, वे शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराएं और निःशुल्क दवा प्राप्त करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोला के खुटार रोड स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल की जांच करने पहुंची चिकित्सा अधिकारियों की टीम..
    1
    गोला के खुटार रोड स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल की जांच करने पहुंची चिकित्सा अधिकारियों की टीम..
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • पलिया कलां (खीरी) — बुलेटिन न्यूज। स्मैकियों से परेशान मोहल्ला रंगरेजान-2 के लोग, सभासद को दी जान से मारने की धमकी, पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में स्मैक के बढ़ते कारोबार से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार स्मैक की बिक्री हो रही है, जिससे नशेड़ी आए दिन मोहल्ले में हंगामा करते हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने जब कुछ नशेड़ियों को अपने वार्ड में नशा करने से मना किया, तो वे भड़क गए और उनसे लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इतना ही नहीं, नशेड़ियों ने सभासद को जान से मारने की धमकी भी दी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार एक नेपाली युवक, जो अक्सर स्मैक के नशे में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज और विवाद करता है, को जब मना किया गया तो वह अपने साथियों के साथ झगड़े पर उतारू हो गया। इस दौरान पलिया कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया। तब तक आरोपी नशेड़ी और उसके साथी मौके से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता द्वारा इस संबंध में पलिया कोतवाली में कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्मैक के कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्ला वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करता और स्मैक जैसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त बंद नहीं कराई जाती, तो वे मजबूर होकर अपने घर बेचकर कहीं और जाने को विवश होंगे। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    1
    पलिया कलां (खीरी) — बुलेटिन न्यूज।
स्मैकियों से परेशान मोहल्ला रंगरेजान-2 के लोग, सभासद को दी जान से मारने की धमकी,
पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में स्मैक के बढ़ते कारोबार से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार स्मैक की बिक्री हो रही है, जिससे नशेड़ी आए दिन मोहल्ले में हंगामा करते हैं।
बताया जा रहा है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने जब कुछ नशेड़ियों को अपने वार्ड में नशा करने से मना किया, तो वे भड़क गए और उनसे लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इतना ही नहीं, नशेड़ियों ने सभासद को जान से मारने की धमकी भी दी।
मोहल्ले के लोगों के अनुसार एक नेपाली युवक, जो अक्सर स्मैक के नशे में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज और विवाद करता है, को जब मना किया गया तो वह अपने साथियों के साथ झगड़े पर उतारू हो गया। इस दौरान पलिया कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया। तब तक आरोपी नशेड़ी और उसके साथी मौके से फरार हो चुके थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता द्वारा इस संबंध में पलिया कोतवाली में कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्मैक के कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
मोहल्ला वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करता और स्मैक जैसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त बंद नहीं कराई जाती, तो वे मजबूर होकर अपने घर बेचकर कहीं और जाने को विवश होंगे।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    user_Lakhimpur समाचार
    Lakhimpur समाचार
    मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • किसी की सहायता के लिए सामने आए विधायक रोमी साहनी
    1
    किसी की सहायता के लिए सामने आए विधायक रोमी साहनी
    user_Utkarsh Shukla
    Utkarsh Shukla
    Media house मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • मोहम्मदी के कवि उत्कर्ष शुक्ला ने मोहम्मदी को जिला बनाने के सम्बन्ध मे अपनी कविता सुनाई आइए सुनते है
    1
    मोहम्मदी के कवि उत्कर्ष शुक्ला ने मोहम्मदी को जिला बनाने के सम्बन्ध मे अपनी कविता सुनाई आइए सुनते है
    user_Jagtar singh
    Jagtar singh
    Media company मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپتا
    1
    Post by Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپتا
    user_Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپتا
    Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپتا
    Nature reserve मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भारतीय जीवन बीमा निगम में बीमा योजनाओं में बहुत से परिवर्तन हो चुके हैं और आज इन परिवर्तनों की अगर जानकारी चाहिए है तो विशेषता विशेष व्यक्ति या विशेष बीमा एजेंट से ही मिले अथवा हमसे फोन पर बात करें
    1
    भारतीय जीवन बीमा निगम में बीमा योजनाओं में बहुत से परिवर्तन हो चुके हैं और आज इन परिवर्तनों की अगर जानकारी चाहिए है तो विशेषता विशेष व्यक्ति या विशेष बीमा एजेंट से ही मिले अथवा हमसे फोन पर बात करें
    user_RAM NIWAS GUPTA
    RAM NIWAS GUPTA
    Insurance Agent गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🇮🇳क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत पर खमरिया में मनाया जोरदार जश्न, ग्रामीणों ने निकाली खुशी की रैली* लखीमपुर खीरी जिले के थाना क्षेत्र खमरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरिया में भारत की जीत की खुशी में ग्रामीणों ने जोरदार जश्न मनाया। जैसे ही भारत की जीत की खबर सभी में पहुंची, लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। युवाओं और बच्चों ने ढोल-नगाड़ों, के साथ गांव में खुशी की रैली निकाली और जमकर आतिशबाजी की। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और भारत माता के जयकारों से पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया। इस दौरान रंजीत रस्तोगी,अजय गुप्ता, गौरव रस्तोगी, मोहन यज्ञ सैनी, कार्तिक तिवारी ,प्रिंस गुप्ता ,सनी गुप्ता, वंश रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, कृष्ण रस्तोगी,संजय गुप्ता, कार्तिक रस्तोगी, प्रशांत गुप्ता, आर्यन गुप्ता, लकी रस्तोगी, उत्कर्ष गुप्ता, वेदू गुप्ता , राज गुप्ता, विकास नाग, चमन नाग, अमन निगम , ईस रस्तोगी,कई बुजुर्ग, युवक और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गांव के लोगों ने कहा कि भारत की जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है और इस जीत ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। देर रात तक गांव में जश्न का माहौल बना रहा और लोग देशभक्ति के गीतों पर झूमते रहे थे
    1
    🇮🇳क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत पर खमरिया में मनाया जोरदार जश्न, ग्रामीणों ने निकाली खुशी की रैली*
लखीमपुर खीरी जिले के थाना क्षेत्र खमरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरिया में भारत की जीत की खुशी में ग्रामीणों ने जोरदार जश्न मनाया। जैसे ही भारत की जीत की खबर सभी में पहुंची, लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। युवाओं और बच्चों ने ढोल-नगाड़ों, के साथ गांव में खुशी की रैली निकाली और जमकर आतिशबाजी की।
ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और भारत माता के जयकारों से पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया। इस दौरान रंजीत रस्तोगी,अजय गुप्ता, गौरव रस्तोगी, मोहन यज्ञ सैनी, कार्तिक तिवारी ,प्रिंस गुप्ता ,सनी गुप्ता, वंश रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, कृष्ण रस्तोगी,संजय गुप्ता, कार्तिक रस्तोगी, प्रशांत गुप्ता, आर्यन गुप्ता, लकी रस्तोगी, उत्कर्ष गुप्ता, वेदू गुप्ता , राज गुप्ता, विकास नाग, चमन नाग, अमन निगम , ईस रस्तोगी,कई बुजुर्ग, युवक और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
गांव के लोगों ने कहा कि भारत की जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है और इस जीत ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। 
देर रात तक गांव में जश्न का माहौल बना रहा और लोग देशभक्ति के गीतों पर झूमते रहे थे
    user_Lakhimpur Kheri News
    Lakhimpur Kheri News
    पत्रकार Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    22 hrs ago
  • एसडीम लखीमपुर कार्यालय तहसील में हंगामा एसडीएम सदर ऑफिस के बाहर भारी भीड़
    1
    एसडीम लखीमपुर कार्यालय तहसील में हंगामा एसडीएम सदर ऑफिस के बाहर भारी भीड़
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.