logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ककरा खुर्द गांव में एक एकड़ फसल खाक, किसान को भारी नुकसान; प्रशासन से मुआवजे की मांग अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल जलकर राख, सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे लेखपाल भुता । ब्लॉक क्षेत्र के गांव ककरा खुर्द में अज्ञात कारणों से लगी आग में गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ है। ग्राम निवासी सुमेरलाल के खेत गाटा संख्या 320 में दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लगभग 1 एकड़ भूमि में खड़ी पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने लेखपाल सुरजीत को फोन कर दी, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंच सके। बाद में वीडियो के माध्यम से उप जिलाधिकारी मल्लिका नैन को घटना की जानकारी देते हुए रिपोर्ट भेज दी गई। ग्राम प्रधान सतीश सिंह ने बताया कि लेखपाल ने आश्वासन दिया है कि वह मौके का निरीक्षण करने के लिए अगले दिन पहुंचेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

5 hrs ago
user_Sumit Awasthi पत्रकार
Sumit Awasthi पत्रकार
Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

ककरा खुर्द गांव में एक एकड़ फसल खाक, किसान को भारी नुकसान; प्रशासन से मुआवजे की मांग अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल जलकर राख, सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे लेखपाल भुता । ब्लॉक क्षेत्र के गांव ककरा खुर्द में अज्ञात कारणों से लगी आग में गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ है। ग्राम निवासी सुमेरलाल के खेत गाटा संख्या 320 में दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लगभग 1 एकड़ भूमि में खड़ी पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने लेखपाल सुरजीत को फोन कर दी, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंच सके। बाद में वीडियो के माध्यम से उप जिलाधिकारी मल्लिका नैन को घटना की जानकारी देते हुए रिपोर्ट भेज दी गई। ग्राम प्रधान सतीश सिंह ने बताया कि लेखपाल ने आश्वासन दिया है कि वह मौके का निरीक्षण करने के लिए अगले दिन पहुंचेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Prashant mishra
    1
    Post by Prashant mishra
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदायूं न्यूज़ भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया गया अनावरण। संवाददाता प्रवेद्र सिंह फोनो 8650252442 उसावां: ब्लॉक क्षेत्र के गांव शिंभू नगला में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया। विश्व शांति बुद्ध विहार संस्था के अंतर्गत प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं की पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि बुद्ध सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाते हैं। बदायूं को दिल्ली से जोड़ने वाली कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के संबंध में संघमित्रा मौर्य ने कहा की यह कार्य हमारी भी कार्य योजनाओं में शामिल था लेकिन किन्ही कारण बस यह हमारे कार्यकाल में पूरा नहीं हो पाया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि म्याऊं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के सी शाक्य रहे।
    4
    बदायूं न्यूज़ 
भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया गया अनावरण।
संवाददाता प्रवेद्र सिंह 
फोनो 8650252442
उसावां: ब्लॉक क्षेत्र के गांव शिंभू नगला में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया। विश्व शांति बुद्ध विहार संस्था के अंतर्गत प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं की पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि बुद्ध सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाते हैं। बदायूं को दिल्ली से जोड़ने वाली कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के संबंध में संघमित्रा मौर्य ने कहा की यह कार्य हमारी भी कार्य योजनाओं में शामिल था लेकिन किन्ही कारण बस यह हमारे कार्यकाल में पूरा नहीं हो पाया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि म्याऊं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के सी शाक्य रहे।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार व उनकी पत्नी सुधा सेन गंगवार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया और विवाह परिचयिका का विमोचन किया गया। समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गंगवार, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, रत्नेश गंगवार समेत अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने की जबकि संचालन कुर्मी क्षत्रिय सभा के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने किया। सामूहिक विवाह में शामिल 17 नवविवाहित जोड़ों को मंच पर बुलाकर अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। विवाह के बाद सभी को भोजन कराया गया और गृहस्थी हेतु उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, महामंत्री रामऔतार गंगवार, मूलचंद्र गंगवार, आलोक गंगवार, एड. मनोज बाबू गंगवार और मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार समेत कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सामूहिक विवाह जैसी पहल से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता की मिसाल बताया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की दिशा में मजबूत कदम हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे प्रयास लगातार करने चाहिए। कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाना और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह से सामाजिक बंधन मजबूत होते हैं और आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है। वहीं उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम और बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में अरविन्द पटेल, विद्याराम गंगवार, ओमकार गंगवार, एड. मुनेन्द्र सिंह गंगवार, डा. उग्र सेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, अमित गंगवार, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेज पाल गंगवार, भानू प्रताप गंगवार, मनोहर लाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह, भद्र पाल गंगवार और महेश चन्द पटेल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    1
    बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार व उनकी पत्नी सुधा सेन गंगवार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया और विवाह परिचयिका का विमोचन किया गया। समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गंगवार, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, रत्नेश गंगवार समेत अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने की जबकि संचालन कुर्मी क्षत्रिय सभा के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने किया।
सामूहिक विवाह में शामिल 17 नवविवाहित जोड़ों को मंच पर बुलाकर अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। विवाह के बाद सभी को भोजन कराया गया और गृहस्थी हेतु उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, महामंत्री रामऔतार गंगवार, मूलचंद्र गंगवार, आलोक गंगवार, एड. मनोज बाबू गंगवार और मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार समेत कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सामूहिक विवाह जैसी पहल से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता की मिसाल बताया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की दिशा में मजबूत कदम हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे प्रयास लगातार करने चाहिए।
कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाना और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह से सामाजिक बंधन मजबूत होते हैं और आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है। वहीं उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम और बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में अरविन्द पटेल, विद्याराम गंगवार, ओमकार गंगवार, एड. मुनेन्द्र सिंह गंगवार, डा. उग्र सेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, अमित गंगवार, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेज पाल गंगवार, भानू प्रताप गंगवार, मनोहर लाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह, भद्र पाल गंगवार और महेश चन्द पटेल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Vijay Gupta
    1
    Post by Vijay Gupta
    user_ Vijay Gupta
    Vijay Gupta
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बदायूं में एक ऑटो से बुजुर्ग गिर जाते हैं तभी ऑटो वाला रोक कर ऑटो पर बिठाकर ले जाता शुकर है कि इस बुजुर्ग के कहीं चोट नहीं आई सिर्फ पैर में थोड़ी सी जख्म आ गई,
    1
    बदायूं में एक ऑटो से बुजुर्ग गिर जाते हैं तभी ऑटो वाला रोक कर ऑटो पर बिठाकर ले जाता शुकर है कि इस बुजुर्ग के कहीं चोट नहीं आई सिर्फ पैर में थोड़ी सी जख्म आ गई,
    user_Budaun News 24
    Budaun News 24
    Voice of people Hadaura•
    9 hrs ago
  • बहेड़ी में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, रातों-रात लाखों का सामान खाक बरेली (बहेड़ी): नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के गोदाम में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा गोदाम लपटों में घिर गया। स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिसके बाद दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में टेंट हाउस का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मालिक सुभाष अरोड़ा के मुताबिक नुकसान काफी बड़ा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 🚨 पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    बहेड़ी में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, रातों-रात लाखों का सामान खाक
बरेली (बहेड़ी):
नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के गोदाम में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा गोदाम लपटों में घिर गया।
स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिसके बाद दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
घटना में टेंट हाउस का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मालिक सुभाष अरोड़ा के मुताबिक नुकसान काफी बड़ा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
🚨 पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बरेली के भुता थाना क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत भुता पुलिस ने हादसा संभावित स्थानों का निरीक्षण किया और मौके पर ही कई अहम सुधारात्मक कार्य शुरू किए। पुलिस ने उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, वहीं सड़क किनारे उगी झाड़-झंकार को हटवाकर वाहन चालकों की दृश्यता बेहतर की गई। इसके अलावा, सड़कों के किनारे लगे अवैध बोर्ड, बैनर और बाधक पेड़ों को हटाकर यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया। इस अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते नजर आए। पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    बरेली के भुता थाना क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत भुता पुलिस ने हादसा संभावित स्थानों का निरीक्षण किया और मौके पर ही कई अहम सुधारात्मक कार्य शुरू किए।
पुलिस ने उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, वहीं सड़क किनारे उगी झाड़-झंकार को हटवाकर वाहन चालकों की दृश्यता बेहतर की गई।
इसके अलावा, सड़कों के किनारे लगे अवैध बोर्ड, बैनर और बाधक पेड़ों को हटाकर यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया।
इस अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते नजर आए।
पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 गंगा में डूबे पांच बच्चे तीन बरामद 2 कि अभी भी तलाश जारी। बरामद हुए तीनों बच्चों की हुई मौत दो की तलाश जारी। गांव किनारे गंगा में नहा रहे थे सभी बच्चे अचानक गड्ढे में जाने से हुआ हादसा। बच्चों की मौत से मची चीख पुकार अन्य दों की तलाश जारी। दर्जनों ग्रामीण डूबे हुए दो बच्चों की कर रहे तलाश। गोताखोर तथा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी। एक ही गांव के हैं सभी डूबे हुए बच्चे 15 साल से नीचे के हैं सभी बच्चे। पूरा मामला उसैहत थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजुरा पुख्ता का है।
    2
    बदायूं ब्रेकिंग 
संवाददाता प्रवेंद्र सिंह 
फोनों 8650252442
गंगा में डूबे पांच बच्चे तीन बरामद 2 कि अभी भी तलाश जारी। 
बरामद हुए तीनों बच्चों की हुई मौत दो की तलाश जारी।  
गांव किनारे गंगा में नहा रहे थे सभी बच्चे अचानक गड्ढे में जाने से हुआ हादसा। 
बच्चों की मौत से मची चीख पुकार अन्य दों की तलाश जारी।
दर्जनों ग्रामीण डूबे हुए दो बच्चों की कर रहे तलाश। 
गोताखोर तथा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी।  
एक ही गांव के हैं सभी डूबे हुए बच्चे 15 साल से नीचे के हैं सभी बच्चे। 
पूरा मामला उसैहत थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजुरा पुख्ता  का है।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Vijay Gupta
    1
    Post by Vijay Gupta
    user_ Vijay Gupta
    Vijay Gupta
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.