Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोकामा में चेन स्नैचिंग, पूजा कर लौट रहे सुधीर सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना 🚨 BREAKING NEWS | मोकामा तपस्वी जी ठाकुरबारी से पूजा कर लौट रहे व्यक्ति के गले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश मोकामा थाना क्षेत्र के मोल्दियार टोला निवासी सुधीर सिंह तपस्वी जी ठाकुरबारी से पूजा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Swaraj Bharat Live
मोकामा में चेन स्नैचिंग, पूजा कर लौट रहे सुधीर सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना 🚨 BREAKING NEWS | मोकामा तपस्वी जी ठाकुरबारी से पूजा कर लौट रहे व्यक्ति के गले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश मोकामा थाना क्षेत्र के मोल्दियार टोला निवासी सुधीर सिंह तपस्वी जी ठाकुरबारी से पूजा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- चेवाड़ा सीएचसी में टीकाकरण को लेकर एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण। चेवाड़ा सीएचसी में टीकाकरण को लेकर एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण। गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा में शनिवार को टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण रंजय कुमार चौधरी के द्वारा दिया गया। इस दौरान चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी सभी एएनएम मौजूद रहीं। प्रशिक्षण में टीकाकरण कार्य को बेहतर तरीके से संचालित करने, लाभार्थियों तक समय पर टीके की सुविधा पहुंचाने तथा टीकाकरण से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाना और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक जानकारी से अपडेट रखना है। प्रशिक्षण के दौरान एएनएम को अपने-अपने क्षेत्र में टीकाकरण कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे संपन्न हुआ।1
- बेगूसराय. महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का चौथे दिन भी विरोध जारी. श्री कृष्ण महिला कॉलेज. कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन. बेगूसराय. महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का चौथे दिन भी विरोध जारी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ एवम महाविद्यालय कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर बेगूसराय जिले के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों द्वारा प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में आज चौथे व आखरी दिन भी काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया है। श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय के सभी शिक्षकों डा० रूमा कुमारी सिन्हा, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ शिखा चौधरी, डॉ सरफराज आलम, डॉ ललिता कुमारी, डॉ गजाला तस्लीम, डॉ मोनिका कुमारी, डॉ नीरजबाला, डॉ रानी कुमारी, डॉ मोनिका कुमारी, डॉ निशा कुमारी, डॉ रूबी कुमारी,डॉ ललिता कुमारी, डॉ रचना,डॉ पुष्पांजली कुमारी, डॉ अंजलि, डॉ जेबा शिक्षकेत्तर कर्मचारी नीना यादव, डॉ राजेश कुमार, गोपाल कुमार, राहुल कुमार, चुन-चुन कुमार, मानस कुमार, अनिल झा, संध्या ने काला बिल्ला लगाकर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 का विरोध किया। महाविद्यालय के शिक्षक एवम शिक्षकेत्तर कर्मचारियो ने उच्च शिक्षा से जुड़े इस विधेयक से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक स्वायत्तता, पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है । सरकार को शिक्षकों, कर्मचारियों, आम जनों के सुझावों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर विधेयक में आवश्यक संशोधन करना चाहिए।2
- गुरु रविदास जयंती शेखपुरा में हुआ समरसता संकल्प अभियान का शुरुआत शेखपुरा - संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता एवं बंधुत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘समरसता संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 7 अगस्त को पटना के ज्ञान भवन में सुबह 11 बजे से इसकी शुरुआत हुई है. कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये । वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। शहर में अरघौती से शुरुआत हुआ कार्यक्रम अब ज़िला के सभी प्रखंडो में जाकर समानता और समरसता का संदेश पहुंचाएगी. मौके पर भाजपा के ज़िला अध्यक्ष रेशमा भारती ने बताया की आयोजन का उद्देश्य संत रविदास के विचारों और उनके सामाजिक समानता के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से लोगों को सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समरस और मजबूत समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया जाएगा।1
- *उमानाथ से गंगाजल लेकर नालंदा के तेतरावां शिव मंदिर के लिए रवाना हुए कांवरियों का जत्था, सोमवार को होगा जलाभिषेक* बाढ़ के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित प्रसिद्ध उमानाथ धाम से शनिवार को कई कांवरियों का जत्था कलश में गंगाजल भरकर नालंदा जिले के तेतरावां स्थित शिव मंदिर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु करीब 70 किलोमीटर की दूरी तय कर सोमवार को बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवरिया मुन्ना राम ने बताया कि नालंदा जिले के तेतरावां में प्रसिद्ध शिव मंदिर स्थित है, जिसका निर्माण अमावां महाराज द्वारा कराया गया था। उन्होंने कहा कि हर वर्ष वे लोग बाढ़ के उमानाथ घाट से गंगाजल भरकर तेतरावां पहुंचते हैं और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। कई ग्रामीण अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद श्रद्धा और भक्ति के साथ हर साल कांवर यात्रा करते हैं। वहीं, श्रद्धालु अनिल महतो ने बताया कि उमानाथ से गंगाजल लेकर वे तेतरावां गांव स्थित शिव मंदिर जाएंगे। यह मंदिर नालंदा जिले में पावापुरी के निकट है और उमानाथ धाम से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कांवरिया पैदल यात्रा पूरी कर सोमवार को मंदिर में जल अर्पित करेंगे। उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित होने के कारण बाढ़ का उमानाथ धाम शिव भक्तों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। सावन और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और गंगाजल लेकर अशोक धाम, बैकुंठपुर, देवघर समेत बिहार और झारखंड के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना होते हैं। उमानाथ से उठी कांवर यात्रा अब सोमवार के जलाभिषेक की ओर बढ़ रही है, जहां आस्था, भक्ति और संकल्प के साथ श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर गंगाजल अर्पित करेंगे।1
- मोकामा थाना अंतर्गत तपस्वी जी ठाकुरबारी से पूजा कर घर लौट रहे मोकामा के मोल्दियार टोला निवासी सुधीर सिंह की गले से चेन झपटकर भागे बाइक सवार दो बदमाश1
- बेगूसराय में दूसरे सोमवारी सावन के के अवसर पर भगवान शिव की मूर्ति 200 कावड़िया जल लेकर देवघर जाएंगे. बेगूसराय के सदर प्रखंड भार्र पंचायत रथ यात्रा लोग ने कल 9:00 से देवघर के लिए 200 कावरिया भगवान शिव की मूर्ति जल लेकर देवघर जाएंगे.3
- जमीनी विवाद के मामलों को लेकर चेवाड़ा में लगा जनता दरबार, पांच मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा। जमीनी विवाद के मामलों को लेकर चेवाड़ा में लगा जनता दरबार, पांच मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा। गौरतलब है कि चेवाड़ा अंबेडकर भवन में शनिवार को जमीनी विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पूर्व के छह मामलों के साथ चार नए मामले भी सामने आए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनते हुए मामलों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की। जनता दरबार में सुनवाई के दौरान पूर्व के छह मामलों में से पांच मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया गया। वहीं, नए आए चार मामलों को भी दर्ज करते हुए संबंधित पक्षों से आवश्यक जानकारी ली गई और नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। अंचलाधिकारी शोभा देवी ने बताया कि जमीन से जुड़े विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया था। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनकर आपसी सहमति और नियमों के तहत मामलों का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जनता दरबार में अपनी जमीन संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं। अधिकारियों ने लोगों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन देने तथा विवादों के समाधान के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे संपन्न हुआ।1
- हर हर महादेव 👏👏🌺🪷💐🏵️🥀👏👏 माता पार्वती 👏👏🌺🌹🪷💐🏵️🥀👏👏1