Shuru
Apke Nagar Ki App…
UP अब अफसर को अनिवार्य तौर पर उठाना होगा जनप्रतिनिधियों का फोन। हरदोई DM अनुनय झा ने जानकारी दी कि नई व्यवस्था के तहत स्थापित कमांड सेंटर यह सुनिश्चित करेगा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधि की कॉल 10 मिनट के भीतर रिसीव नहीं की जाती है, तो संबंधित अधिकारी को अनिवार्य रूप से कॉल बैक करना होगा। #sadantak #hardoi #DMHardoi #hardoi_city #hardoinews
सदन तक
UP अब अफसर को अनिवार्य तौर पर उठाना होगा जनप्रतिनिधियों का फोन। हरदोई DM अनुनय झा ने जानकारी दी कि नई व्यवस्था के तहत स्थापित कमांड सेंटर यह सुनिश्चित करेगा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधि की कॉल 10 मिनट के भीतर रिसीव नहीं की जाती है, तो संबंधित अधिकारी को अनिवार्य रूप से कॉल बैक करना होगा। #sadantak #hardoi #DMHardoi #hardoi_city #hardoinews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Ritesh Kumar & Pratima Varma – Vivah Ki Hardik Shubhkamnayein #BhabhiJi #WeddingWishes #ShaadiKiBadhai 📝 Ritesh Kumar bhai aur Pratima Varma bhabhi ji ko shaadi ke pavitra bandhan mein bandhne par dil se badhai aur hardik shubhkamnayein 💐 Aap dono ka jeevan prem, vishwas aur samarpan se bhara rahe। 📄 DESCRIPTION Ritesh Kumar bhai aur Pratima Varma bhabhi ji ko shaadi ke pavitra bandhan mein bandhne par hardik shubhkamnayein। Ishwar kare aap dono ka jeevan prem, vishwas aur samarpan se bhara rahe। Aap dono jeevan mein bahut unnat karein aur hamesha pragati ke path par aage badhte rahein। Aap dono ko sukhi aur samriddh dampatya jeevan ki shubhkamnayein। #RiteshKumar #PratimaVarma #BhabhiJi #WeddingWishes #ShaadiKiBadhai #HappyMarriedLife #PavitraBandhan #Vivah #Blessings #NewBeginning #CoupleGoals #LoveAndTrust #MarriageLife #ShubhVivah #IndianWedding #FamilyMoment #WeddingDay #ForeverTogether #HusbandWife #NewJourney #LifePartner #ShaadiSpecial #HappyCouple #WeddingBlessings #MarriageGoals #TogetherForever #WeddingVibes #CelebrationTime #BadhaiHo #ShadiMubarak1
- आज अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के हरदोई जिला अध्यक्ष श्री हरिनाम सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टीम ने जिलाधिकारी महोदय को “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में ज्ञापन सौंपा।1
- एसपी ने ठठिया थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेख व व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार रात्रि में ठठिया थाना का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, दूर दृष्टि केंद्र, मेस, आरक्षी बैरक समेत पूरे थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों की जांच करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित एवं अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। एसपी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान और महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता बरतने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों के रख-रखाव को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अचानक हुए निरीक्षण से थाना स्टाफ में हलचल रही। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के औचक निरीक्षणों से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और अनुशासन को बढ़ावा मिलता है।1
- हरदोई। रहतौरा गाँव (विकास खंड भरखनी) में चल रहे सरकारी नलकूप की नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में अत्यंत घटिया सामग्री का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए मौके के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं, जिनमें कथित रूप से कमजोर और निम्न स्तर की सामग्री को हाथों में लेकर दिखाया जा रहा है। वीडियो तेजी से फैल रहे हैं और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जो सामग्री उपयोग में लाई जा रही है, वह मानकों के अनुरूप नहीं है। आरोप यह भी है कि निर्माण की गुणवत्ता इतनी खराब है कि नाली जल्द ही पूरी तरह ध्वस्त हो सकती है। लोगों ने इसे सरकारी धन की खुली बर्बादी एवं बंदरबाँट बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब नलकूप खण्ड हरदोई पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चाओं में रहा है। ऐसे में रहतौरा का यह प्रकरण विभाग की साख पर और भी गहरे सवाल छोड़ रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता, नलकूप खण्ड हरदोई से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन पर घंटी नहीं गई। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे कई वीडियो —ग्रामीणों की बाइट के बाद भी विभाग की चुप्पी जहाँ संदेह को और अधिक गहरा कर रही है वहीं योगी सरकार में भ्रष्टाचार पर लोगों का सरकार के प्रति गुस्सा फूट रहा है और ग्रामीण कार्यवाही की मांग कर रहे हैँ। सवालों के घेरे में जिम्मेदार अधिकारियों पर उठ रहे हैँ सबसे बड़े सवाल 👇 👉 क्या बिना विभागीय संरक्षण के इतना घटिया निर्माण संभव है? 👉 जिम्मेदार अभियंता और तकनीकी स्टाफ की निगरानी कहाँ गई? 👉 क्या निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की कोई तकनीकी जांच होगी? 👉 कार्यस्थल पर विभागीय निगरानी अभी तक क्यों नहीं दिखी? 👉 यदि निर्माण कार्य नियमों के तहत है, तो सोशल मीडिया पर बायरल वीडियो -बाइट का नलकूप विभाग के अधिकारी आखिर सामने आकर स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं कर रहे?👇 ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन वायरल वीडियो—बाइट का संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी अन्य फाइलों की तरह धूल फांकता रह जाएगा। 👉 जनता पूछ रही है—क्या सरकारी योजनाएँ विकास का माध्यम हैं या भ्रष्टाचार का?3
- हरदोई।विकासखंड कछौना के ग्राम पहावां में तीन किसानों के घरों में शार्ट सर्किट से आग लगने से खाद्य सामग्री, गृहस्थी, नकदी, राशन जलकर खाक हो गए थे।बुधवार को क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने पीड़ित परिवारों के घर पहुंच कर राहत सामग्री व दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराई। पीड़ित परिवार की माली हालत काफी खराब होने व रहने के लिए कोई पक्का आवास न होने पर प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आवास दिलाने का भरोसा दिया। एडीओ पंचायत संतोष कुमार ने पीड़ित परिवार को माली हालत की रिपोर्ट स्थलीय निरीक्षण का प्रशासन को भेज दी है। विधायक ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बधाया है कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। सरकार से हरसंभव मदद के लिए सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। सहायता शीघ्र से शीघ्र दिलाने का प्रयास करेंगे। पीड़ित परिवार राजकुमार के तीन पुत्रों राम जीवन, रामनिवास, राम मूर्ति के घर विधायक के पहुंचने से पुनः जिंदगी जीने का संबल मिला है। L1
- हरदोई सुरसा विकास खंड के ग्राम पंचायत खजुराहरा में गांव वालों केअथक प्रयासो से प्रधान के द्वारा कराया गया इंटरलॉकिंग कार्य,1
- Post by मोनू शुक्ला1
- Bhai Chandrashekhar Azad ki Jaunpur ki raili bahut jyada Bhari Matra mein Safal huyi #bhimarmy1
- थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के एक गाँव की महिला कोटेदार ने कथित किसान नेता सत्यवीर यादव और उनके साथी गोलू निवासी कठवा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोटेदार ने प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज, अश्लील हरकतें कीं तथा पैसों की मांग की। तहरीर के अनुसार, महिला कोटेदार ने बताया कि 24 फरवरी 2026 को वह तहसील आई थी। इसी दौरान सत्यवीर यादव समेत उनके साथी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जबरदस्ती, अश्लील बात तथा गाली-गलौज की। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया और अनुचित तरीके से पैसे की मांग की। विरोध करने पर कथित तौर पर धमकी भी दी गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पूर्व भी संबंधित व्यक्ति पर मारपीट और गाली-गलौज के आरोप लग चुके हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला कोटेदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह समाचार संबंधित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।2