logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीग में कांग्रेस OBC प्रकोष्ठ का गठन, मोहन गुर्जर बने जिलाध्यक्ष 📍 डीग | राजस्थान डीग जिले में कांग्रेस OBC प्रकोष्ठ का औपचारिक गठन किया गया। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष महोदय ने संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और OBC वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज कांग्रेस की रीढ़ है और इस वर्ग की भागीदारी से ही पार्टी को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से मोहन गुर्जर को डीग जिला OBC प्रकोष्ठ का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर ने कहा कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने, OBC समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करने और कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। संवाददाता: संदीप शर्मा

2 hrs ago
user_SANDEEP SHARMA
SANDEEP SHARMA
स्थानीय समाचार रिपोर्टर सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

डीग में कांग्रेस OBC प्रकोष्ठ का गठन, मोहन गुर्जर बने जिलाध्यक्ष 📍 डीग | राजस्थान डीग जिले में कांग्रेस OBC प्रकोष्ठ का औपचारिक गठन किया गया। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष महोदय ने संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और OBC वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज कांग्रेस की रीढ़ है और इस वर्ग की भागीदारी से ही पार्टी को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से मोहन गुर्जर को डीग जिला OBC प्रकोष्ठ का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर ने कहा कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने, OBC समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करने और कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। संवाददाता: संदीप शर्मा

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by R Balvinder Singh
    1
    Post by R Balvinder Singh
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी-नीतीश अग्रवाल, एसपी पलवल।* *केवल एक सप्ताह में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 2487 वाहनों का चालान कर तथा करीब 50 लाख का जुर्माना कर पलवल पुलिस ने दिया कड़ा संदेश।* थाना यातायात पलवल प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में आज जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से बजाए जा रहे डीजे, अवैध सायरन तथा पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दर्जनों वाहनों के चालान किए गए। थाना यातायात पलवल प्रभारी के अनुसार अभियान में SWAT टीमों सहित शहर के सभी थाना प्रबंधकों व यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से बजाए जा रहे डीजे, अवैध सायरन तथा पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के चालकों द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भारी जुर्माने के चालान किए गए। थाना यातायात पलवल प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल द्वारा चार्ज संभालते ही यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर नकेल कसने के निर्देश दिए गए थे, जिनके मध्य नजर पलवल पुलिस ने मात्र एक सप्ताह के अंदर ही यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 2487 वाहनों का चालान कर तथा करीब 50 लाख का जुर्माना कर पलवल पुलिस ने दिया कड़ा संदेश दिया है। *पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, IPS का संदेश:* जिला पुलिस द्वारा चलाये गे इस विशेष अभियान पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “ध्वनि प्रदूषण आमजन के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। ट्रैक्टर डीजे से न केवल ध्वनि प्रदूषण होता है बल्कि सड़क दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। इसी प्रकार बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालना गैरकानूनी है और इससे बुजुर्गों, बच्चों व बीमार लोगों को परेशानी होती है। पलवल पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
    2
    *अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी-नीतीश अग्रवाल, एसपी पलवल।*
*केवल एक सप्ताह में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 2487 वाहनों का चालान कर तथा करीब 50 लाख का जुर्माना कर पलवल पुलिस ने दिया कड़ा संदेश।*
थाना यातायात पलवल प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में आज जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से बजाए जा रहे डीजे, अवैध सायरन तथा पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दर्जनों वाहनों के चालान किए गए। 
थाना यातायात पलवल प्रभारी के अनुसार अभियान में SWAT टीमों सहित शहर के सभी थाना प्रबंधकों व यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की।  ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से बजाए जा रहे डीजे, अवैध सायरन तथा पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के चालकों द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भारी जुर्माने के चालान किए गए।  
थाना यातायात पलवल प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल द्वारा चार्ज संभालते ही यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर नकेल कसने के निर्देश दिए गए थे, जिनके मध्य नजर पलवल पुलिस ने मात्र एक सप्ताह के अंदर ही यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 2487 वाहनों का चालान कर तथा करीब 50 लाख का जुर्माना कर पलवल पुलिस ने दिया कड़ा संदेश दिया है।
*पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, IPS का संदेश:*  
जिला पुलिस द्वारा चलाये गे इस विशेष अभियान पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “ध्वनि प्रदूषण आमजन के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। ट्रैक्टर डीजे से न केवल ध्वनि प्रदूषण होता है बल्कि सड़क दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। इसी प्रकार बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालना गैरकानूनी है और इससे बुजुर्गों, बच्चों व बीमार लोगों को परेशानी होती है। पलवल पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    17 min ago
  • डीग महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस द्वारा दो दिन पहले जयपुर में जो घटना हुई—एक चलती बाइक पर एक बेटी के साथ मनचले द्वारा छेड़छाड़—यह केवल एक घटना नहीं है, बल्कि हमारी कानून व्यवस्था और सामाजिक सोच पर एक बड़ा सवाल है। मैं, एडवोकेट स्वेता यादव, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष होने के नाते इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती हूँ। यह बेहद शर्मनाक है कि आज भी हमारी बेटियाँ सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं। हम यह स्पष्ट कहना चाहते हैं— 👉 बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा 👉 दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए 👉 प्रशासन ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे हमारी मांग है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। अगर आज हम चुप रहे, तो कल यह समस्या और बढ़ेगी। इसलिए हम सबको मिलकर आवाज उठानी होगी। महिला कांग्रेस हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष करती आई है और आगे भी करती रहेगी। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सिर्फ नारा नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है।”प्रदर्शन के दौरान यादव ने कहा कि दो दिन पहले जयपुर में एक चलती बाइक पर एक मनचले द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गई, जो अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस मौके पर महिला कांग्रेस की टीम ने एकजुट होकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अंत में उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।
    1
    डीग महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस द्वारा दो दिन पहले जयपुर में जो घटना हुई—एक चलती बाइक पर एक बेटी के साथ मनचले द्वारा छेड़छाड़—यह केवल एक घटना नहीं है, बल्कि हमारी कानून व्यवस्था और सामाजिक सोच पर एक बड़ा सवाल है।
मैं, एडवोकेट स्वेता यादव, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष होने के नाते इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती हूँ। यह बेहद शर्मनाक है कि आज भी हमारी बेटियाँ सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं।
हम यह स्पष्ट कहना चाहते हैं— 👉 बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा
👉 दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए
👉 प्रशासन ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे
हमारी मांग है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।
अगर आज हम चुप रहे, तो कल यह समस्या और बढ़ेगी। इसलिए हम सबको मिलकर आवाज उठानी होगी।
महिला कांग्रेस हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष करती आई है और आगे भी करती रहेगी।
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सिर्फ नारा नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है।”प्रदर्शन के दौरान यादव ने कहा कि दो दिन पहले जयपुर में एक चलती बाइक पर एक मनचले द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गई, जो अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाती है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
इस मौके पर महिला कांग्रेस की टीम ने एकजुट होकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
अंत में उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।
    user_डीग लाइव पत्रकार
    डीग लाइव पत्रकार
    डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • खैरथल के मातोर बस स्टैंड पर फायरिंग का खुलासा, दो इनामी बदमाश पकड़े, टोल प्लाजा में हिस्सेदारी को लेकर थी रंजिश खैरथल तिजारा में मातोर बस स्टैंड पर दिन दहाड़े फायरिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने घटना के समय काम में ली गई बलेनो कार को जप्त किया है। पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश प्रमोद उर्फ काला और 10 हजार के इनामी बदमाश हितेश को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। एडिशनल एसपी जया सिंह ने बताया कि 20 मार्च 2026 को मातोर बस स्टैंड पर टोल प्लाजा में हिस्सेदारी और आपसी रंजिश को लेकर प्रमोद उर्फ काला व हितेश और उनके साथियों ने सुखमण हेडी निवासी वीरेंद्र राजपूत पर जानलेवा फायरिंग की थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में खैरथल थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी प्रमोद उर्फ काला एक गैंग से जुड़ा रहा है। वह पहले दिल्ली पुलिस पर भी फायरिंग कर चुका है आरोपी हथियारों के बल पर क्षेत्र में दहशत फैलाकर अवैध वसूली और वर्चस्व बढाने का काम करना चाहते थे। आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास लूट, डकैती, अपहरण और आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थ सहित कई मामले हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दर्ज हैं। एडिशनल एसपी जया सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने पांच टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले और आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस ने हितेश को जयपुर के जगतपुरा और प्रमोद उर्फ काला को कोटा शहर से गिरफ्तार किया। वहीं मामले में पहले प्रदीप उर्फ कातिया, अनूप सिंह उर्फ लखन को गिरफ्तार किया जा चुका है। एडिशनल एसपी नहीं बताया कि कार्यवाही खैरथल थाना अधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में टीम के सदस्य सहायक उप निरीक्षक रमेश चंद्र,करण सिंह, हेड कांस्टेबल गोवर्धन, संजय, अनिल, कांस्टेबल धनपाल जोगेंद्र, पुष्पेंद्र, विजय, अजीत, संतोष, हरकेश, सुनील और हरीश शामिल रहे । साइबर सेल के कांस्टेबल सुनील और हरीश की भूमिका आरोपियों की गिरफ्तारी में विशेष रूप से अहम रही
    1
    खैरथल के मातोर बस स्टैंड पर फायरिंग का खुलासा, दो इनामी बदमाश पकड़े, टोल प्लाजा में हिस्सेदारी को लेकर थी रंजिश
खैरथल तिजारा में मातोर बस स्टैंड पर दिन दहाड़े फायरिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 
इस दौरान पुलिस ने घटना के समय काम में ली गई बलेनो कार को जप्त किया है। पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश प्रमोद उर्फ काला और 10 हजार के इनामी बदमाश हितेश को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। एडिशनल एसपी जया सिंह ने बताया कि 20 मार्च 2026 को मातोर बस स्टैंड पर टोल प्लाजा में हिस्सेदारी और आपसी रंजिश को लेकर प्रमोद उर्फ काला व हितेश और उनके साथियों ने सुखमण हेडी निवासी वीरेंद्र राजपूत पर जानलेवा फायरिंग की थी।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में खैरथल थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी प्रमोद उर्फ काला एक गैंग से जुड़ा रहा है। वह पहले दिल्ली पुलिस पर भी फायरिंग कर चुका है आरोपी हथियारों के बल पर क्षेत्र में दहशत फैलाकर अवैध वसूली और वर्चस्व बढाने का काम करना चाहते थे। 
आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास लूट, डकैती, अपहरण और आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थ सहित कई मामले हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दर्ज हैं। 
एडिशनल एसपी जया सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने पांच टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले और आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस ने हितेश को जयपुर के जगतपुरा और प्रमोद उर्फ काला को कोटा शहर से गिरफ्तार किया। वहीं मामले में पहले प्रदीप उर्फ कातिया, अनूप सिंह उर्फ लखन को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
एडिशनल एसपी नहीं बताया कि कार्यवाही खैरथल थाना अधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में टीम के सदस्य सहायक उप निरीक्षक रमेश चंद्र,करण सिंह, हेड कांस्टेबल गोवर्धन, संजय, अनिल, कांस्टेबल धनपाल जोगेंद्र, पुष्पेंद्र, विजय, अजीत, संतोष, हरकेश, सुनील और हरीश शामिल रहे । साइबर सेल के कांस्टेबल सुनील और हरीश की भूमिका आरोपियों की गिरफ्तारी में विशेष रूप से अहम रही
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • विनायक दल फाउंडेशन द्वारा संचालित एकता डिफेंस एकेडमी ने एक निजी मैरिज होम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भामाशाहों, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, पत्रकारों और समाजसेवियों सहित कुल 251 लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. रचना सिंह थीं, जबकि लखपत गुर्जर, सुरेश जाएगी, श्वेता यादव और सरोज जांगड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनस्वरूप पाराशर ने की। अतिथियों का स्वागत इंद्रजीत चाहर ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम भी मौजूद रही। कार्यक्रम में राहुल उवार, गुलवीर फौजदार करीली, नरेश पहलवाड़ा, नैमचंद कायरिका, निपृत फौजदार, लक्ष्मी नारायण, शिखा जैन, रोशनी नायक, किरण बाला, शहनाज खान, रश्मि भारद्वाज, सूरज महावर, निशा महावर, चंद्रशेखर, राखी सागर, राजकुमारी मीणा, मनीषा फौजदार और गुड़िया फौजदार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंच का संचालन उमेश प्रजापति ने किया।
    4
    विनायक दल फाउंडेशन द्वारा संचालित एकता डिफेंस एकेडमी ने एक निजी मैरिज होम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में भामाशाहों, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, पत्रकारों और समाजसेवियों सहित कुल 251 लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. रचना सिंह थीं, जबकि लखपत गुर्जर, सुरेश जाएगी, श्वेता यादव और सरोज जांगड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनस्वरूप पाराशर ने की। अतिथियों का स्वागत इंद्रजीत चाहर ने किया।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम भी मौजूद रही।
कार्यक्रम में राहुल उवार, गुलवीर फौजदार करीली, नरेश पहलवाड़ा, नैमचंद कायरिका, निपृत फौजदार, लक्ष्मी नारायण, शिखा जैन, रोशनी नायक, किरण बाला, शहनाज खान, रश्मि भारद्वाज, सूरज महावर, निशा महावर, चंद्रशेखर, राखी सागर, राजकुमारी मीणा, मनीषा फौजदार और गुड़िया फौजदार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंच का संचालन उमेश प्रजापति ने किया।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • भिवाड़ी पुलिस द्वारा महिलाओं पर किया गया लाठीचार्ज से महिलाएं हुई घायल!
    1
    भिवाड़ी पुलिस द्वारा महिलाओं पर किया गया लाठीचार्ज से महिलाएं हुई घायल!
    user_जफरूदीन गूमल
    जफरूदीन गूमल
    Voice of people नूंह, नूंह, हरियाणा•
    33 min ago
  • राजकोट से केदारनाथ तक चार धाम की पैदल यात्रा पर निकले संजय प्रजापति का नौगांवा पहुंचने पर ग्रामवासियों की तरफ से साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
    1
    राजकोट से केदारनाथ तक चार धाम की पैदल यात्रा पर निकले संजय प्रजापति का नौगांवा पहुंचने पर ग्रामवासियों की तरफ से साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *- उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने समाधान शिविर में की जन शिकायतों की सुनवाई* *- शिकायतों का गंभीरता के साथ प्राथमिक आधार पर करें निवारण* *पलवल, 13 अप्रैल।* उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन के लिए जनहित सर्वोपरि है। समाधान शिविरों का मूल उद्देश्य भी जनता की तकलीफों और परेशानियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि जिला के प्रशासनिक अधिकारी जन समस्याएं सुनते समय जनहित को सर्वोपरि रखें और समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें ताकि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को न्याय मिल सके। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुन रहे थे। उपायुक्त डा. वशिष्ठ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी नागरिकों की शिकायतों का गंभीरता के साथ प्राथमिक आधार पर निवारण करें ताकि नागरिकों को अपनी शिकायत के समाधान के लिए बार-बार समाधान शिविर में न आना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य लक्ष्य जनता को राहत देना है। यदि कोई व्यक्ति शिकायत लेकर आता है तो संबंधित विभाग के अधिकारी उसी समय पूरी गंभीरता से मामले की जांच करें और यथासंभव उसी दिन समाधान सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से दर्ज किया जाए ताकि उसकी प्रगति की निगरानी आसानी से की जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को समाधान शिविर से संबंधित लंबित शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निवारण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 000
    1
    *- उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने समाधान शिविर में की जन शिकायतों की सुनवाई*
*- शिकायतों का गंभीरता के साथ प्राथमिक आधार पर करें निवारण*
*पलवल, 13 अप्रैल।*
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन के लिए जनहित सर्वोपरि है। समाधान शिविरों का मूल उद्देश्य भी जनता की तकलीफों और परेशानियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि जिला के प्रशासनिक अधिकारी जन समस्याएं सुनते समय जनहित को सर्वोपरि रखें और समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें ताकि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को न्याय मिल सके। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुन रहे थे।
उपायुक्त डा. वशिष्ठ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी नागरिकों की शिकायतों का गंभीरता के साथ प्राथमिक आधार पर निवारण करें ताकि नागरिकों को अपनी शिकायत के समाधान के लिए बार-बार समाधान शिविर में न आना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य लक्ष्य जनता को राहत देना है। यदि कोई व्यक्ति शिकायत लेकर आता है तो संबंधित विभाग के अधिकारी उसी समय पूरी गंभीरता से मामले की जांच करें और यथासंभव उसी दिन समाधान सुनिश्चित करें। 
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से दर्ज किया जाए ताकि उसकी प्रगति की निगरानी आसानी से की जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को समाधान शिविर से संबंधित लंबित शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निवारण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • भिवाड़ी पुलिस ने महिलाओं पर किया हल्का लाठीचार्ज, महिलाओं में नाराजगी !
    1
    भिवाड़ी पुलिस ने महिलाओं पर किया हल्का लाठीचार्ज, महिलाओं में नाराजगी !
    user_जफरूदीन गूमल
    जफरूदीन गूमल
    Voice of people नूंह, नूंह, हरियाणा•
    35 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.