बिल्हा नगर पंचायत द्वारा नगर के प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहें जेपी तिवारी को बिल्हा नगर पंचायत द्वारा नगर के प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहें जेपी तिवारी को निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मंगलवार की रात 9:00 बजे नगर पंचायत बिल्हा से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बिल्हा द्वारा स्वर्गीय जय प्रकाश तिवारी उर्फ जेपी तिवारी को मंगलवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में दोपहर 1 बजे मुख्य नगर पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार गहलोत के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने स्वर्गीय तिवारी को याद करते हुए 1 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उनकी स्मृति में उपस्थित लोगों एवं बच्चों को अल्पाहार एवं मिठी लस्सी वितरित की गई। इस श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय जेपी तिवारी के करीबी मित्र डॉ. मनितोष सरकार, पार्षद घनश्याम डहरिया सहित लगभग 70 से अधिक लोग उपस्थित रहे। मुख्य नगर पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार गहलोत ने स्व. तिवारी को एक समर्पित जनसेवक और मददगार व्यक्ति बताते हुए उनके योगदान को याद किया। गौरतलब है कि जय प्रकाश तिवारी का 12 अप्रैल को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद असमय निधन हो गया था। वे 48 वर्ष के थे। उनका जन्म 4 सितंबर 1988 को बिल्हा के ग्राम गोढ़ी में हुआ था। स्व. तिवारी बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है और उन्हें एक कर्मठ एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है।

- User3737Champa, Janjgir-Champa😂1 hr ago
- महापुरुषों के जीवन को चरित्र में उतiरे - तोखंन साहू,1
- तिल्दा-नेवरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल तिल्दा नेवरा की छात्राओं ने स्थानीय पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और भविष्य में देश सेवा के लिए प्रेरणा प्राप्त की। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों जैसे काउंटर, मालखाना, बंदी गृह, लॉकअप, कंप्यूटर रूम और थाना प्रभारी कक्ष का अवलोकन किया। साथ ही हथियारों, वायरलेस सिस्टम, पुलिस सुरक्षा कवच तथा एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। इस अवसर पर थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने छात्राओं को पुलिस के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए छात्राओं को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने अनैतिक व्यापार अधिनियम, महिला डेस्क, परिवार परामर्श केंद्र, ऊर्जा डेस्क और निर्भया पेट्रोलिंग जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। साथ ही POCSO Act के तहत नाबालिगों के खिलाफ अपराधों—जैसे घूरना या लगातार पीछा करना—को भी संज्ञेय अपराध बताया और इसकी शिकायत थाने में करने की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया और उन्हें कानून, महिला अधिकारों व ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को यह भी बताया गया कि किसी प्रकार की प्रताड़ना होने पर वे निर्भीक होकर स्कूल के सूचना बॉक्स में शिकायत दर्ज कर सकती हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस तरह के भ्रमण से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनमें नई चीजें सीखने की जागरूकता पैदा होती है। इस दौरान स्कूल के शिक्षक तोरण चक्रधारी, वेद प्रकाश साहू सहित स्टाफ भी उपस्थित रहा और पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।5
- ride Mili X girlfriend...1
- Post by Dwarika prasad Yadaw1
- Post by Shubham Mishra9
- Post by Hed office Cg news1
- अवैध कच्ची महुआ शराब का धंधा करने वाली 36 वर्षीय महिला को चकरभाठा पुलिस ने 36 लीटर महुवा शराब के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल आज मंगलवार की शाम 5:00 बजे चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार *गिरफ्तार आरोपी* सरिता वर्मा पति कांता वर्मा उम्र 36 वर्ष सा. वार्ड क्रमांक 02 दुर्गा चौक ग्राम सेवार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ. ग. *संक्षिप्त विवरण* श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सर के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर पूर्ण अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना चकरभाठा पुलिस को ग्राम पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 14/04/26 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सरिता वर्मा नामक महिला ग्राम सेवार स्थित अपने घर के बाड़ी में अधिक मात्रा में हाथ भट्टी से निर्मित अवैध कच्ची महुआ शराब रखी हैं , बिक्री कर रही हैं प्राप्त सूचना पुष्टि व अग्रिम कार्यवाही करने पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया आरोपिया सरिता वर्मा के बाड़ी से एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में 12 नग सफेद पारदर्शी पन्नी में भरा प्रत्येक में 03-03 लीटर भरा कुल 36 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुवा शराब भरा मिला जिसे बरामद किया गया शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताने पर बरामद शराब को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपिया सरिता वर्मा का कृत्य धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया। 🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील सभी नागरिकों से निवेदन है कि — 👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।1
- बेरला ब्लॉक के ग्राम सोंढ़ में स्थापित उनके प्रतिमा पर पुष्प हार से माल्यार्पण कर नमन किए।।1
- तिल्दा-नेवरा के अग्रसेन चौक में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला E-KYC कराने के लिए आई थी और घर लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सतर्क लोगों ने पीछा कर उसे गुरु घासीदास चौक में पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया और महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर नियंत्रण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।5