मोहम्मदी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, विशाल यात्रा निकाली गई मोहम्मदी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, विशाल यात्रा निकाली गई *शेखर टाइम्स संवाददाता* आज 14 अप्रैल के शुभ अवसर पर डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मोहम्मदी में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता कार्तिक तिवारी शैलू ने मोहम्मदी स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में लगभग 140 गांवों से आए लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ विशाल यात्रा निकाली। यह यात्रा अंबेडकर चौराहा से प्रारंभ होकर पुत्तनी चौराहा, तालिब अली चौराहा, रामलीला द्वार, गुलौली रोड होते हुए मोहम्मदी अंबेडकर पार्क पहुंची। यात्रा के दौरान डीजे, नाच-गाने और जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। अंबेडकर पार्क पहुंचने पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबू भागवत राम जी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मोहम्मदी तहसील के एसडीएम साहब ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।और सीमा किन्नर जी ने शरबत का वितरण किया कार्यक्रम के आयोजन में मौजूद संघपाल जौहर जी ने कार्यक्रम की स्थापना और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर अमरजीत अरूण कुमार आजाद पूर्व सभासद मोहम्मदी,शिवराम गौतम (विधानसभा अध्यक्ष), श्याम किशोर अवस्थी (मंडल कोऑर्डिनेटर लखनऊ-बरेली) भी उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मोहम्मदी थाना के सीओ अरुण कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मोहम्मदी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, विशाल यात्रा निकाली गई मोहम्मदी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, विशाल यात्रा निकाली गई *शेखर टाइम्स संवाददाता* आज 14 अप्रैल के शुभ अवसर पर डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मोहम्मदी में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता कार्तिक
तिवारी शैलू ने मोहम्मदी स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में लगभग 140 गांवों से आए लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ विशाल यात्रा निकाली। यह यात्रा अंबेडकर चौराहा से प्रारंभ होकर पुत्तनी चौराहा, तालिब अली चौराहा, रामलीला द्वार, गुलौली रोड होते हुए मोहम्मदी अंबेडकर पार्क पहुंची। यात्रा के दौरान डीजे, नाच-गाने और जयकारों के साथ पूरे
क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। अंबेडकर पार्क पहुंचने पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबू भागवत राम जी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मोहम्मदी तहसील के एसडीएम साहब ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।और सीमा किन्नर जी ने शरबत का वितरण किया कार्यक्रम के आयोजन में मौजूद
संघपाल जौहर जी ने कार्यक्रम की स्थापना और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर अमरजीत अरूण कुमार आजाद पूर्व सभासद मोहम्मदी,शिवराम गौतम (विधानसभा अध्यक्ष), श्याम किशोर अवस्थी (मंडल कोऑर्डिनेटर लखनऊ-बरेली) भी उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मोहम्मदी थाना के सीओ अरुण कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
- Post by Rajat Ai1
- Post by King Khan1
- लखनऊ के विकासनगर में टेढ़ी पुलिया के पास एक स्लम एरिया में लगी भीषण आग में 250 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं [1]। आग लगने के दौरान 30 से अधिक गैस सिलेंडरों के फटने से स्थिति और भयावह हो गई, जिसमें एक ही परिवार के चार बच्चों के जिंदा जलने की दुखद घटना सामने आई है1
- Post by Pawan Raj pasi1
- ₹60000 रिश्वत लेते महिला एसडीएम गिरफ्तार राजस्थान के करौली जिले के नादौती में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई में SDM काजल मीणा, रीडर दिनेश कुमार सैनी और UDC प्रवीण धाकड़ को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया जमीन के बंटवारे के मामले में रिश्वत मांगी गई थी, ट्रैप के दौरान तीनों को कार्यालय से पकड़ा गया, कार्रवाई में रिश्वत की रकम के अलावा करीब ₹4 लाख नकद भी बरामद हुए, मामले की जांच जारी है1
- 10 जून को महाराजा सुहेलदेव पासी जी के विजय दिवस के उपलक्ष में हर जिले में विजय यात्रा एवं बड़े स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे लाखन आर्मी के द्वारा! Ashok Rawat MYogiAdityanath1
- ₹60000 रिश्वत लेते महिला एसडीएम गिरफ्तार राजस्थान के करौली जिले के नादौती में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई में SDM काजल मीणा, रीडर दिनेश कुमार सैनी और UDC प्रवीण धाकड़ को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया जमीन के बंटवारे के मामले में रिश्वत मांगी गई थी, ट्रैप के दौरान तीनों को कार्यालय से पकड़ा गया, कार्रवाई में रिश्वत की रकम के अलावा करीब ₹4 लाख नकद भी बरामद हुए, मामले की जांच जारी है2
- संवाददाता रिपोर्ट प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी ने अब किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान में तेज़ी से हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर खेतों में खड़ी फसलों पर दिखाई देने लगा है। तेज धूप और लू के कारण गेहूं, धान, सब्जियों और दलहनी फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों के अनुसार, समय से पहले पड़ रही भीषण गर्मी से फसलों की बढ़वार रुक गई है। खासतौर पर सब्जियों की फसलें जैसे टमाटर, मिर्च और बैंगन में झुलसा रोग बढ़ रहा है, जिससे उत्पादन में गिरावट की आशंका है। वहीं, गेहूं की कटाई के दौरान भी अत्यधिक गर्मी से दानों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे सुबह या शाम के समय सिंचाई करें और फसलों को गर्म हवाओं से बचाने के लिए उचित उपाय अपनाएं।1