logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री ने दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात *मुख्यमंत्री ने जिले की 1900 आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं को दो यूनिफॉर्म के लिए 1-1 हजार रुपये की राशि की डीबीटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौनिहालों की नींव को कर रही मजबूत, राष्ट्र निर्माण में निभा रही बड़ी भूमिका महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा* खैरथल-तिजारा, 30मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिले की 1900 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को दो यूनिफार्म के लिए 1-1 हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा के सभागार में किया गया। श्री शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तां नौनिहालों का पूरा ध्यान रखती हैं और वे इस भावी पीढ़ी की नींव को मजबूत कर राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले दो वर्ष में आंगनबाड़ियों के सुदृढ़ीकरण के लिए कई निर्णय लिए हैं। हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिड डे मील कुक कम हेल्पर सहित समस्त मानदेय कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अमृत आहार योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों को सप्ताह में 5 दिन गर्म दूध दिया जा रहा है तथाआंगनबाड़ियों के सुदृढ़ीकरण-मरम्मत का कार्य भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला पर्यवेक्षकों को स्मार्ट फोन दिए गए हैं।साथ ही, आगामी समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आंखों की निःशुल्क जांच एवं चश्मा भी उपलब्ध करवाया जाएगा। *मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान में दे अपने सुझाव* मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से ही सशक्त-आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है। इसी को ध्येय मानते हुए राज्य सरकार द्वारा 19 मार्च से 15 मई तक मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों के लिए स्थानीय आकांक्षाओं के अनुरूप विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी इस पहल में हिस्सा लेते हुए गांवों के विकास को लेकर सुझाव दे तथा अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। *महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित* मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही देश-प्रदेश का विकास संभव है। हमारी सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश में अब तक 16 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गई है। साथ ही, इस वर्ष के बजट में लखपति दीदी योजना के तहत ऋण राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर के अनुदान के माध्यम से पशुपालन से जुड़ी महिलाओं को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मा वाउचर योजना सहित विभिन्न योजनाओं द्वारा महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता छोटे बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में बड़ी भूमिका निभाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण को नए आयाम दिए है। लखपति दीदी, सोलर दीदी, बैंक सखी जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। राज्य सरकार महिलाओं की शिक्षा, कौशल, सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ष भर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के वार्षिक कैलेंडर का भी विमोचन किया। इस दौरान विभिन्न अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

21 hrs ago
user_Pramod Kewlani
Pramod Kewlani
Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
21 hrs ago
8d5bb3bb-a120-4524-ae2c-af3d8621054c

मुख्यमंत्री ने दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात *मुख्यमंत्री ने जिले की 1900 आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं को दो यूनिफॉर्म के लिए 1-1 हजार रुपये की राशि की डीबीटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौनिहालों की नींव को कर रही मजबूत, राष्ट्र निर्माण में निभा रही बड़ी भूमिका महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा* खैरथल-तिजारा, 30मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिले की 1900 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को दो यूनिफार्म के लिए 1-1 हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा के सभागार में किया गया। श्री शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तां नौनिहालों का पूरा ध्यान रखती हैं और वे इस भावी पीढ़ी की नींव को मजबूत कर राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले दो वर्ष में आंगनबाड़ियों के सुदृढ़ीकरण के लिए कई निर्णय लिए हैं। हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिड डे मील कुक कम हेल्पर सहित समस्त मानदेय कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अमृत आहार योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में

54bc8034-23f1-43a0-89ea-fb237e49a581

3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों को सप्ताह में 5 दिन गर्म दूध दिया जा रहा है तथाआंगनबाड़ियों के सुदृढ़ीकरण-मरम्मत का कार्य भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला पर्यवेक्षकों को स्मार्ट फोन दिए गए हैं।साथ ही, आगामी समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आंखों की निःशुल्क जांच एवं चश्मा भी उपलब्ध करवाया जाएगा। *मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान में दे अपने सुझाव* मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से ही सशक्त-आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है। इसी को ध्येय मानते हुए राज्य सरकार द्वारा 19 मार्च से 15 मई तक मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों के लिए स्थानीय आकांक्षाओं के अनुरूप विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी इस पहल में हिस्सा लेते हुए गांवों के विकास को लेकर सुझाव दे तथा अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। *महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित* मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही देश-प्रदेश का विकास संभव है। हमारी सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश में

7604509f-e8b2-4a2f-9558-ab7a848139d9

अब तक 16 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गई है। साथ ही, इस वर्ष के बजट में लखपति दीदी योजना के तहत ऋण राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर के अनुदान के माध्यम से पशुपालन से जुड़ी महिलाओं को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मा वाउचर योजना सहित विभिन्न योजनाओं द्वारा महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता छोटे बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में बड़ी भूमिका निभाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण को नए आयाम दिए है। लखपति दीदी, सोलर दीदी, बैंक सखी जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। राज्य सरकार महिलाओं की शिक्षा, कौशल, सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ष भर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के वार्षिक कैलेंडर का भी विमोचन किया। इस दौरान विभिन्न अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • mere khate waqt gud ke andar ek Kala bichhu nikala tha Jo ki agar main anjane mein usko Koi meethi Seva Kendra Dal deta hun sab uska asar aapse samajh sakte hain kripya suprabhat hota hai mere barbad Saman banaya jaaye ine sab samanon Ko acche se maar kar
    1
    mere khate waqt gud ke andar ek Kala bichhu nikala tha Jo ki agar main anjane mein usko Koi meethi Seva Kendra Dal deta hun sab uska asar aapse samajh sakte hain kripya suprabhat hota hai mere barbad Saman banaya jaaye ine sab samanon Ko acche se maar kar
    user_Mk Moinudeen
    Mk Moinudeen
    Chicken shop किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • महावीर जयंती के अवसर पर निकाली रैली, सोनम प्रभा संस्थान के बच्चों का अद्भुत संदेश
    1
    महावीर जयंती के अवसर पर निकाली रैली, सोनम प्रभा संस्थान के बच्चों का अद्भुत संदेश
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by Janta Seva84
    1
    Post by Janta Seva84
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Ram Mishra
    1
    Post by Ram Mishra
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • शेरा पहलवान को रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने पहलवान को सम्मानित किया
    1
    शेरा पहलवान को रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने पहलवान को सम्मानित किया
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव की होनहार बेटी संस्कृति यादव ने राजस्थान राज्य अंडर-19 युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ ही संस्कृति ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जहां वह गुवाहाटी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजस्थान राज्य युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 मार्च 2026 तक द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग अकादमी, सादुलपुर (चूरू) में जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चूरू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई प्रतिभाशाली महिला बॉक्सरों के बीच कड़े मुकाबले हुए, लेकिन संस्कृति यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संस्कृति यादव की यह उपलब्धि केवल खेल तक ही सीमित नहीं है। उनका चयन आईआईटी बीएससी चेन्नई में भी हुआ है, जिससे उन्होंने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में एक साथ आगे बढ़ सकती है। संस्कृति की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके दादा पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव, पूर्व पंच अमीलाल यादव सहित परिवारजनों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्कृति के पिता भीमसिंह यादव नीमराना में कंपनी संचालन करते हैं, जबकि माता अनीता यादव गृहिणी हैं। दादा बाबूलाल यादव व दादी कमलेश देवी दोनों ही पूर्व सरपंच रह चुके हैं। परिवार ने संस्कृति को बेटे की तरह पालन-पोषण कर पढ़ाई और खेल के लिए हमेशा प्रेरित किया। संस्कृति यादव की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। अब सभी को उम्मीद है कि संस्कृति राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
    4
    नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव की होनहार बेटी संस्कृति यादव ने राजस्थान राज्य अंडर-19 युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ ही संस्कृति ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जहां वह गुवाहाटी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राजस्थान राज्य युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 मार्च 2026 तक द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग अकादमी, सादुलपुर (चूरू) में जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चूरू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई प्रतिभाशाली महिला बॉक्सरों के बीच कड़े मुकाबले हुए, लेकिन संस्कृति यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
संस्कृति यादव की यह उपलब्धि केवल खेल तक ही सीमित नहीं है। उनका चयन आईआईटी बीएससी चेन्नई में भी हुआ है, जिससे उन्होंने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में एक साथ आगे बढ़ सकती है।
संस्कृति की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके दादा पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव, पूर्व पंच अमीलाल यादव सहित परिवारजनों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्कृति के पिता भीमसिंह यादव नीमराना में कंपनी संचालन करते हैं, जबकि माता अनीता यादव गृहिणी हैं। दादा बाबूलाल यादव व दादी कमलेश देवी दोनों ही पूर्व सरपंच रह चुके हैं। परिवार ने संस्कृति को बेटे की तरह पालन-पोषण कर पढ़ाई और खेल के लिए हमेशा प्रेरित किया।
संस्कृति यादव की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। अब सभी को उम्मीद है कि संस्कृति राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    15 hrs ago
  • ग्रार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। *खैरथल में सम्मान समारोहः सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान* *रैली के साथ सम्मान समारोहः SVM स्कूल खैरथल में टॉपर्स का अभिनंदन* खैरथल / हीरालाल भूरानी किशनगढ़ रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय (S.V.M. Sec. School) खैरथल में बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 8वीं एवं 5वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति वरुण डाटा ने की, जबकि सैटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय निदेशक विशाल गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का फूलमालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम और विद्यालय स्टाफ के मार्गदर्शन को दिया। कोर्डिनेटर राजेश जोशी ने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं में कोमल कुमारी ने 97%, योगिता ने 96.83%, भुवन एवं चार्मी ने 96.33% तथा मोनिका एवं धैर्य ने 96% अंक प्राप्त किए। कुल 27 में से 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 8वीं में 20 में से 19 तथा कक्षा 5वीं में 23 में से 19 विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम का संचालन नेहा सैनी ने किया। समारोह के बाद अतिथियों ने सम्मान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    ग्रार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
*खैरथल में सम्मान समारोहः सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान*
*रैली के साथ सम्मान समारोहः SVM स्कूल खैरथल में टॉपर्स का अभिनंदन*
खैरथल   / हीरालाल भूरानी 
किशनगढ़ रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय (S.V.M. Sec. School) खैरथल में बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 8वीं एवं 5वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति वरुण डाटा ने की, जबकि सैटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विद्यालय निदेशक विशाल गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का फूलमालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके परिश्रम और विद्यालय स्टाफ के मार्गदर्शन को दिया।
कोर्डिनेटर राजेश जोशी ने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं में कोमल कुमारी ने 97%, योगिता ने 96.83%, भुवन एवं चार्मी ने 96.33% तथा मोनिका एवं धैर्य ने 96% अंक प्राप्त किए। कुल 27 में से 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए और सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 8वीं में 20 में से 19 तथा कक्षा 5वीं में 23 में से 19 विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम का संचालन नेहा सैनी ने किया। समारोह के बाद अतिथियों ने सम्मान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.