Shuru
Apke Nagar Ki App…
आंगनवाड़ी केंद्र कई सालों से पड़ा है बंद आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सरोज यादव हमेशा रहती है आंगनवाड़ी बंद कर के गायब रहती है ग्राम पंचायत भिस्वां ब्लॉक ब्रह्मपुर के ग्राम भिस्वां में आंगनबाड़ी सरोज यादव आंगनवाड़ी राशन और तेल भी नहीं बाटती बेच देती है ग्राम पंचायत भिस्वां ब्लॉक ब्रह्मपुर गोरखपुर साथ में प्रधान देवेन्द्र पासवान भी मिला हुआ है ग्राम पंचायत भिस्वां इस पर जांच कर के कार्रवाई होना चाहिए
T P Yadav
आंगनवाड़ी केंद्र कई सालों से पड़ा है बंद आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सरोज यादव हमेशा रहती है आंगनवाड़ी बंद कर के गायब रहती है ग्राम पंचायत भिस्वां ब्लॉक ब्रह्मपुर के ग्राम भिस्वां में आंगनबाड़ी सरोज यादव आंगनवाड़ी राशन और तेल भी नहीं बाटती बेच देती है ग्राम पंचायत भिस्वां ब्लॉक ब्रह्मपुर गोरखपुर साथ में प्रधान देवेन्द्र पासवान भी मिला हुआ है ग्राम पंचायत भिस्वां इस पर जांच कर के कार्रवाई होना चाहिए
More news from Kushi Nagar and nearby areas
- कुशीनगर, हाटा। हाटा तहसील क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर चाय की दुकानों पर पड़ा है। कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चाय दुकानदार लाल बाबू, शुभम जायसवाल, संदीप मद्धेशिया और राजू मद्धेशिया ने बताया कि मजबूरी में अब लकड़ी और कोयले से चलने वाली पुरानी अंगीठी पर चाय बनानी पड़ रही है। करीब 25 साल बाद अंगीठी फिर से दुकानों पर नजर आने लगी है।1
- सदन की मर्यादा पर सवाल! सपा सांसद सनातन पांडेय ने कहा – “सत्ता पक्ष में बैठे ये कुछ भ*वे किस्म के लोग।” बयान पर सियासत गरम।1
- - जागृति उद्यम केंद्र बरपार में आयोजित हुआ क्रिएटर्स महाकुंभ - देश के चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स ने युवाओं को दिए सफलता के टिप्स *देवरिया। शुभ निवेश के सहयोग से जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल की ओर से बुधवार को आयोजित क्रिएटर्स महाकुंभ में देश के अलग–अलग शहरों से आए चर्चित क्रिएटर्स ने स्थानीय क्रिएटर्स और छात्रों को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर बनाने के गुर सिखाए। बरपार के बरगद सभागार में बड़ी संख्या में युवाओं–छात्रों की भागीदारी रही और पूरे दिन सीखने–समझने का सिलसिला चलता रहा। लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर विशाल चौरसिया ने कहा कि वायरल होने की होड़ में दूसरों की नकल करना जरूरी नहीं है। हर व्यक्ति अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार कंटेंट बनाकर इस क्षेत्र में अलग पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़े विषयों पर भी उपयोगी वीडियो बनाकर दर्शकों तक पहुंच बना सकते हैं। पत्रकार व कंटेंट क्रिएटर अरविंद शुक्ला ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन में सफलता का मूल मंत्र लक्षित दर्शकों की जरूरत को समझना है। यदि कंटेंट उनकी भाषा और समझ के स्तर के अनुरूप तैयार किया जाए तो उसकी पहुंच स्वतः बढ़ जाती है। राघवेंद्र ने युवाओं को सलाह दी कि वे दिखावे से बचते हुए वास्तविकता को ही अपने कंटेंट में स्थान दें, क्योंकि दर्शक अब सादगी और स्वाभाविक प्रस्तुति को ज्यादा पसंद करते हैं। दिव्यांशु तिवारी ने कहा कि एक सफल कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए बौद्धिक रूप से सजग होना जरूरी है। विषय की गहराई से समझ ही कंटेंट को प्रभावी बनाती है। निरंजन पाठक ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन ऐसा क्षेत्र है जिसमें सही सोच और निरंतर अभ्यास के बल पर बिना अधिक पूंजी के भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में हेल्थ विषय पर कंटेंट तैयार करने वाले कंटेंट क्रिएटर अंकुर कुमार ने भी युवाओं को अपने क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व प्रोग्राम एसोसिएट अनुराग तिवारी ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नए करियर विकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय ने जागृति उद्यम केंद्र की गतिविधियों, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर मिथिलेश धर दुबे, वैभव मिश्रा, निरंजन पाठक, जागृति टीम से वीडियो प्रोडक्शन हेड नीतीश कुशवाहा, अभिनव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।3
- गोरखपुर के नए एडिशनल कमिश्नर दीनानाथ ने संभाला कार्यभार राजस्व बढ़ाने पर फोकस गोरखपुर के वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 दीनानाथ ने बुधवार को गोरखपुर में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता राज्य के खजाने में अधिक से अधिक राजस्व जमा कराना होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक व्यापार औपचारिक दायरे में आए और राजस्व में बढ़ोतरी हो सके। वर्तमान में गोरखपुर मंडल राजस्व संग्रह के मामले में प्रदेश में पांचवें स्थान पर है, जिसे बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। एडिशनल कमिश्नर दीनानाथ ने व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि विभाग राजस्व बढ़ाने के लिए नए स्रोतों की भी तलाश करेगा। साथ ही कर अपवंचन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए नेपाल और बिहार सीमा से जुड़े जिलों में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्क्रूटनी, ई-वे बिल और आधुनिक एआई टूल्स का अधिक प्रभावी तरीके से उपयोग किया जाए, ताकि राजस्व संग्रह में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके। दीनानाथ ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे भयमुक्त होकर ईमानदारी से व्यापार करें। विभाग का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि व्यवस्था को पारदर्शी बनाते हुए प्रदेश के विकास में योगदान देना है।2
- गोरखपुर बार एसोसिएशन चुनाव 2026 | विनोद कुमार यादव ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन | Civil Court Gorakhpur News1
- डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 उ0नि0 (UPSI) परीक्षा-2026 के सकुशल संपादन हेतु ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ परीक्षा की शुचिता व सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत की गई समीक्षा बैठक______________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संतकबीरनगर 11 मार्च, 2026, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/पुलिस जवानों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी (Frisking) सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराएं। परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, सभी अधिकारी और कर्मचारी 'टीम भावना' के साथ कार्य करें ताकि अभ्यर्थी एक भयमुक्त वातावरण में परीक्षा दे सकें। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार सहित थानों के SO/SHO तथा परीक्षा ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहे।4
- Post by Abc Hindustan1
- गोरखपुर को Revenue Collection में प्रदेश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य | अपर आयुक्त दीनानाथ का बड़ा बयान | State Tax Gorakhpur1