Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय जवान, जय किसान सम्मानित साथियों, आज हमारे मित्र एवं पड़ोसी गुल मोहम्मद जी के घर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी से मुलाकात हुई। इस दौरान काफी देर तक चर्चा हुई। साथ ही पड़ोस के काफी लोग भी मौजूद रहे।
किसान मजदूर महासंग्राम संगठन
जय जवान, जय किसान सम्मानित साथियों, आज हमारे मित्र एवं पड़ोसी गुल मोहम्मद जी के घर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी से मुलाकात हुई। इस दौरान काफी देर तक चर्चा हुई। साथ ही पड़ोस के काफी लोग भी मौजूद रहे।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- The Aman Times देहरादून में पुलिस ने “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” के तहत सड़क किनारे खड़ी कारों में बार बनाकर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। देर रात चलाए गए इस अभियान में कई लोगों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और इससे यातायात व्यवस्था व कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।1
- देहरादून में लगातार बढ़ रहे हत्या के मामलों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। बढ़ते अपराधों से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- कलियर शरीफ आस्था के नाम पर हुड़दंग दरगाह साबिर पाक के पास रॉकेट विस्फोट1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के लिए दिए गए सख्त निर्देशों पर काम करते हुए कोतवाली सिडकुल पुलिस ने आज दिनांक 4/4/2026 को अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले अलग अलग जगहों से कुल 52 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गई। फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने की मिल रही शिकायतों के बीच पुलिस ने जाम छलका रहे आरोपियों से ₹13000/- संयोजन शुल्क वसूला गया। सभी को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई कि कोई भी सार्वजनिक स्थान पीते या पिलाते मिला तो नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।1
- चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने में महज 2 सप्ताह का समय शेष है।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा के सरल, सुगम तथा सुरक्षित संचालन को लेकर उत्तरकाशी पुलिस लगातार तैयारियों में जुटी है। चारधाम यात्रा के दौरान सदृढ़ व व्यवस्थित यातायात प्रबन्धन हेतु यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा द्वारा उत्तरकाशी जिला मुख्यालय मे गंगोत्री यात्रा रूट के मुख्य पडाव उत्तरकाशी, ज्ञानसू, तांबाखानी, सब्जी मंडी, भटवाडी टैक्सी स्टैण्ड, गंगोरी आदि में रोड किनारे रखी भवन निर्माण सामग्री, अवैध अतिक्रमण व नो पार्किंग मे वाहन खडे करने वालों को लाउड स्पीकर के माध्यम से हाईवे/रोड पर अनावश्यक अतिक्रमण को तुरन्त हटाने की सख्त हिदायत के साथ वाहनों को निर्धारित पार्किग मे पार्क करने की चेतावनी दी गयी। सभी से सुचारु एवं व्यवस्थित यातायात प्रबंधन मे पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। जनपद उत्तरकाशी पर्यटन व चारधाम यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, यात्रा के दौरान श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पर प्रतिदिन भारी तादाद मे श्रद्धालु यात्रा पर पहुँचते है, यात्रा रूट पर पड़ने वाले विभिन्न पड़ाव/कस्बा मे अत्यधिक भीड़ व ट्रैफिक दबाव से कई बार जाम की स्थितियां बन जाती है, जिससे निजात पाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग तथा हाईवे पर अनावश्यक अतिक्रमण के विरुद्ध जल्द ही अभियान चलाया जायेगा। उत्तरकाशी सहित यात्रा रूट पर पड़ने वाले अन्य पड़ाव/क़स्बा मे यह अभियान चलाया जायेगा। सभी समय से रोड किनारे अवैध अतिक्रमण, भवन निर्माण सामग्री आदि को हटाकर व्यवस्थित यातायात एवं यात्रा व्यवस्थाओं में सहयोग करें। अन्यथा पुलिस द्वारा रोड पर रखी भवन निर्माण सामग्री, अवैध अतिक्रमण व नो पार्किंग मे खडे वाहनों के खिलाफ चालानी व क्रेन से टो कार्रवाई के साथ अन्य कडे एक्शन लिये जायेंगे।3
- गैस खत्म होने पर अब नहीं होगी परेशानी! शादी-विवाह और बड़े आयोजनों के लिए सरकार का बड़ा फैसला—डायल करें 1077 और पाएं तुरंत मदद।1
- जहां षुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, जोहड़ी गांव में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, जो गुनियाल गांव के जंगल तक जा पहुंचा। इसी दौरान एक बदमाश को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरे बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है। इस पूरे मामले में मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी और शांतनु त्यागी को गिरफ्तार किया गया है।मौके पर एसएसपी देहरादून समेत एसपी सिटी और सीओ मसूरी मौजूद रहे।1