हिजाब से किताब तक का सफर, सोशल मीडिया से दूरी और किताबों से दोस्ती फरहाना शेख ने पहले प्रयास में यूपीएससी में लहराया परचम, एमएमबी ग्रुप ने किया फरहाना शेख का इस्तकबाल संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। शहर की होनहार बेटी फरहाना शेख ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे मुस्लिम समाज और डूंगरपुर जिले का नाम रोशन किया है। फरहाना की इस असाधारण उपलब्धि पर आज पूरा शहर गर्व महसूस कर रहा है। हिजाब से किताब तक के उनके इस प्रेरणादायक सफर और मेहनत ने आज उन्हें कामयाबी के उस शिखर पर पहुँचा दिया है, जहाँ हर कोई उन्हें मुबारकबाद देने उमड़ पड़ा है। फरहाना की इस ऐतिहासिक सफलता पर एमएमबी ग्रुप, डूंगरपुर ने उनके निवास स्थान पर पहुँचकर उनका भव्य इस्तकबाल किया। ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी, हाजी अख्तर हुसैन मलिक और इमरान मुल्तानी ने फरहाना को माला पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सदर मकरानी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में, जहाँ युवा पीढ़ी सोशल मीडिया और मोबाइल में अपना कीमती समय व्यर्थ कर रही है, वहीं फरहाना शेख एक मिसाल बनकर उभरी हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत हो, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है। अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिवार को देते हुए फरहाना शेख ने कहा कि उनके माता-पिता और परिजनों ने हर कदम पर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं है। कार्यक्रम के दौरान हाजी अख्तर हुसैन मलिक ने फरहाना के पिता रफीक शेख और बड़े पापा मोहम्मद शेख सहित पूरे परिवार को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी बेटियाँ समाज का गौरव हैं। उनकी इस जीत से जिले के अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
हिजाब से किताब तक का सफर, सोशल मीडिया से दूरी और किताबों से दोस्ती फरहाना शेख ने पहले प्रयास में यूपीएससी में लहराया परचम, एमएमबी ग्रुप ने किया फरहाना शेख का इस्तकबाल संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। शहर की होनहार बेटी फरहाना शेख ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे मुस्लिम समाज और डूंगरपुर जिले का नाम रोशन किया है। फरहाना की इस असाधारण उपलब्धि पर आज पूरा शहर गर्व महसूस कर रहा है। हिजाब से किताब तक के उनके इस प्रेरणादायक सफर और मेहनत ने आज उन्हें कामयाबी के उस शिखर पर पहुँचा दिया है, जहाँ हर कोई उन्हें मुबारकबाद देने उमड़ पड़ा है। फरहाना की इस ऐतिहासिक सफलता पर एमएमबी ग्रुप, डूंगरपुर ने उनके निवास स्थान पर पहुँचकर उनका भव्य इस्तकबाल किया। ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी, हाजी अख्तर हुसैन मलिक और इमरान मुल्तानी ने फरहाना को माला पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सदर मकरानी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में, जहाँ युवा पीढ़ी सोशल मीडिया और मोबाइल में अपना कीमती समय व्यर्थ कर रही है, वहीं फरहाना शेख एक मिसाल बनकर उभरी हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत हो, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है। अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिवार को देते हुए फरहाना शेख ने कहा कि उनके माता-पिता और परिजनों ने हर कदम पर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं है। कार्यक्रम के दौरान हाजी अख्तर हुसैन मलिक ने फरहाना के पिता रफीक शेख और बड़े पापा मोहम्मद शेख सहित पूरे परिवार को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी बेटियाँ समाज का गौरव हैं। उनकी इस जीत से जिले के अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
- सीमलवाड़ा। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी “समृद्ध किसान–खुशहाल राजस्थान” ग्रामीण रथ अभियान के तहत सोमवार को सीमलवाड़ा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में रथ पहुंचा, जहां ग्रामीणों को 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और सुझाव भी आमंत्रित किए गए। “समृद्ध किसान–खुशहाल राजस्थान” ग्रामीण रथ अभियान के तहत सोमवार को सीमलवाड़ा ब्लॉक क्षेत्र के थाम का तालाब, सूजा तलाई, धौधरा, गड़ा पट्टा पीठ सहित सीमलवाड़ा मुख्यालय पर रथ पहुंचा। इस दौरान सूजा तलाई में ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर रथ का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार भूमल चौहान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, बूथ अध्यक्ष जगदीश पंड्या तथा पूर्व सरपंच पूंजीलाल भगोरा ने उपस्थित ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब आमजन सजग होकर इनका लाभ उठाएं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, पशुपालकों और आमजन को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें योजनाओं की जानकारी सीधे गांव स्तर पर उपलब्ध कराना है। रथ के माध्यम से 13 विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिनमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, जल संसाधन, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहित अन्य विभाग शामिल हैं। कृषि विभाग की ओर से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें फार्म पॉन्ड (खेत तालाब), तारबंदी योजना, उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक और फसल उत्पादन बढ़ाने से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सोलर पंप एवं सोलर पैनल लगाने पर सरकार द्वारा दी जा रही अनुदान राशि के बारे में भी विस्तार से बताया गया, जिससे किसान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें। विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर की उपयोगिता और बिजली खपत को नियंत्रित करने के तरीकों की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण, आंगनबाड़ी सेवाओं और महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी साझा की गई। रथ के साथ एक “सुझाव पेटी” भी रखी गई है, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और समस्याएं लिखकर डालीं। सूजा तलाई में भीखा लाल यादव ने गोविंद गुरु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसिया में रिक्त पदों को भरने की मांग करते हुए सुझाव पेटी में पत्र डाला। अधिकारियों ने बताया कि इस रथ अभियान का उद्देश्य सरकार और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेना और पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में अतिरिक्त विकास अधिकारी मान शंकर कटारा, कृषि अधिकारी दिलीप सिंह, जयदीप सिंह चौहान, कृषि पर्यवेक्षक भाविन कुमार, पटवारी रीना डामोर, ग्राम विकास अधिकारी शिल्पा कुमारी, जेईएन रविंद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास अधिकारी मीना भट्ट, प्रियंका लोहार, प्रीति भट्ट, मुकेश कुमार रोत, अजीत सिंह चुंडावत, जयंतीलाल ताबियाड, मुकेश मालिवाड़, पोपटलाल खराड़ी, विजयपाल डोडियार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सीमलवाड़ा कस्बे में देर शाम को रथ आया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य कारी लाल ननोमा,नायब तहसीलदार भूमल चौहान,मण्डल अध्यक्ष परेश पाटीदार,प्रकाश पंड्या,सरपंच विजयपाल डोडियार, देवेंद्र दर्जी,जगदीश पंड्या,प्रवीण पाटीदार , अशोक उपाध्याय,संजय भोई सहित मौजूद रहे।1
- गामड़ा ब्राह्मणिया में आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण पर बवाल, घटिया सामग्री के आरोपों पर ग्रामीणों ने रुकवाया काम डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड के गामड़ा ब्राह्मणिया गांव में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे भवन की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी के चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया और जिम्मेदार ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। सीमेंट, रेत और अन्य सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिससे भविष्य में भवन के कमजोर होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मौके पर ही काम बंद करवाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है और सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।1
- राजस्थान के सरकारी uscool में पत्र कार बनकर pahuche opicear ने सरकारी टीचर के पद पर परिवार के दूसरे सदस्य को देख कर आग बबूला हो गए ऑपिसर , हर बात का उल्टा जवाब मिलने से हुए गुस्सा उसी वक़्त कर दिए करवाई ऐसी हर खबर की अपडेट के लिए चैनल को subscribe करे साथ ही हमारे यूट्यूब चैनल को भी subscribe करके खबर को लाइक शेअर अवश्य करे1
- ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत थाना धरियावद की कार्रवाई,एक स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत थाना धरियावद ने कार्रवाई करते हुए एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कप्तान प्रतापगढ़ के निर्देशन में,नानालाल सालवी पुलिस उप अधीक्षक धरियावद के मार्गदर्शन में,हजारीलाल मीणा थानाधिकारी पुलिस थाना धरियावद में गठित पुलिस टीम द्वारा एसीजेएम धरियावद सरकार बनाम अमरचंद में स्थाई वारंटी अमरचंद पिता भगाना जाति उम्र 28 साल निवासी मांडवी पुलिस थाना धरियावद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।1
- पाटला बावड़ी हिंसा: विवाद के बाद कई घरों में लगाई गई आग, इलाके में तनाव। धरियावद अपडेट: पाटला बावड़ी में हिंसक झड़प, आगजनी के बीच मवेशियों को सुरक्षित निकाला गया। बड़ी खबर: आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, धू-धू कर जले घर।2
- कुशलगढ़ में भगवान राम दरबार सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के स्वागत में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गायत्री मंदिर से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भक्तिमय माहौल में बदल गई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। राम दरबार, गणेशजी, हनुमानजी और कार्तिकेय की सुसज्जित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। स्वर्ण कलश के साथ भारती स्वर्णकार, कामिनी स्वर्णकार और प्रीति स्वर्णकार लाभार्थी के रूप में शामिल रहे। डीएसपी चौराहे पर पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया गया। बैंड-बाजों, घोड़ों और केसरिया ध्वजों के साथ “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे। नगर में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी रही। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। नगर भ्रमण के बाद प्रतिमाओं को नवनिर्मित राम मंदिर में विराजित किया गया। संरक्षक कैलाश राव ने बताया कि 6 से 10 मई तक प्रतिष्ठा महोत्सव में 72 कुंडीय महायज्ञ व 10 मई को प्राण प्रतिष्ठा व महाप्रसाद का आयोजन होगा।1
- सुभाष नगर में एमएमबी ग्रुप की अनूठी पहल, बेजुबानों के लिए दाना-पानी और स्वच्छता का संदेश संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में एमएमबी ग्रुप द्वारा कौमी एकता के प्रतीक हजरत किबला मस्तान शाह बाबा की पावन स्मृति में जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की। साथ ही, स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देते हुए आमजन को प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया और निःशुल्क कपड़े की थैलियों का वितरण किया। इस अवसर पर एमएमबी ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में वर्ष 2007 से निरंतर मानवता की सेवा में समर्पित है। ग्रुप द्वारा समय-समय पर राशन वितरण, रक्तदान शिविर, सड़क सुरक्षा जागरूकता, बच्चों को स्टेशनरी और सर्दियों में कंबल वितरण जैसे कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में आज पर्यावरण संरक्षण और जीव दया के संकल्प के साथ सुभाष नगर में परिंडे लगाए गए और लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व पार्षद सुनील चौबीसा ने ग्रुप के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एमएमबी ग्रुप आज पूरे संभाग में समाज सेवा की एक नई मिसाल पेश कर रहा है। इस दौरान संदीप सेठिया, इमरान मुल्तानी, सोनू दर्जी, कैलाश चौबीसा, रफीक मोहम्मद, विक्रांत चौबीसा, गटूलाल पांचाल, ईश्वर लाल गर्ग, जयेश पांचाल, चंद्रिका पटेल और जशोदा पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विक्रांत चौबीसा ने किया तथा अंत में जयेश पांचाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।1
- आज भारतीय जनता पार्टी के तीन राज्यों में बम्पर जीत पर सागवाड़ा विधानसभा के विधायक शांकरलाल डेचा और पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार के नेतृत्व सागवाड़ा गोल चौराहे पर आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओ को मुंह मीठा कराया गया। आज के चुनाव नतीजों में बंगाल, असम, पुदुचेरी में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कि, विधायक शंकरलाल डेचा और पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी का धन्यवाद ज्ञापित किया,, साथ ही तीनो राज्यों में कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों कि मेहनत, के सफल परिणाम कि बधाई और शुभकामनायें दी,, जिसमे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आशीष गाँधी, प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा,सोशल मिडिया जिला संयोजक प्रदीप गामोट, नगर मण्डल अध्यक्ष यशवंत गवारिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्याम भट्ट, राधेकृष्णा दर्जी, डायालाल पाटीदार,नानालाल दर्जी, दलिचंद बुनकर, दिलीप पटेल, बादामीलाल मेहता,विजयकुमार जैन, विक्रमसिंह चुण्डावत,दिनेश गोगरोत,करन हरिजन,विमल कलासुआ,लाला सेवक,रामचन्द्र जोशी, तिलकनन्दनी शाह,जगदीश मोची,सुभाष खटिक,किशोर सेवक,भगवानसेवक,अक्षय खटिक,विजय गवारिया, जयन्तीलाल बोबड़ा, योगेश सिंघवी, शंकरलाल सोलकी, शंकरलाल अहारी, दिनेश पाटीदार, भोपालसिंह,पंकज पाटीदार,चन्दनसिंह चौहान,हरीश पाटीदार के अलावा संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।1
- ऑपरेशन म्युल हंटर के तहत पुलिस थाना धरियावद की कार्रवाई, विदेश भेजने के नाम पर ठगीकर फर्जी एकाउंट खोल साइबर फ्रॉड कर रुपए हड़पने के मामले में तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन म्यूल हंटर” के तहत थाना धरियावद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के मामले में 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेश भेजने के नाम पर ठगीकर फर्जी बैंक खाते खोलकर लोगों से रुपए हड़प रहे थे। आरोपियों द्वारा आमजन को विदेश भेजने का झांसा देकर उनके नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाए जाते थे। इन खातों के माध्यम से साइबर ठगी कर रकम ट्रांसफर की जाती थी। मामले की जांच के दौरान बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की जानकारी खंगालने पर संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण थाना धरियावद में दर्जकर जांच शुरू की गई,जिसमें आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी आदेश पिता परसुराम लबाना उम्र 23 वर्ष निवासी मांडवी नायक टांडा, धरियावद जिला प्रतापगढ़, मोहम्मद यासिन पिता अहमद हुसैन,उम्र 32 वर्ष, निवासी उदयपुर,अफ़ज़ल हुसैन पिता नूर मोहम्मद उम्र 33 वर्ष निवासी उदयपुर को पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना धरियावद पुलिस टीम की अहम भूमिका रही,जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया।1