logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना गोराघाट पुलिस द्वारा फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त राइफल जब्त* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार शिवहरे के निर्देशन तथा एसडीओपी बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोराघाट निरीक्षक रमेश शाक्य एवं उनकी टीम द्वारा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। *घटना का संक्षिप्त विवरण:* लगभग एक माह पूर्व अज्ञात बदमाशों द्वारा रेत से भरे वाहनों पर फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया गया था। इस घटना में एक लोडर ट्रैक्टर एवं एक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गोलियां लगने से नुकसान हुआ था। साथ ही एक व्यक्ति फायरिंग की घटना में बाल-बाल बच गया। घटना के संबंध में थाना गोराघाट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। *पुलिस कार्यवाही:* मामले में आरोपी फुन्नू पोरिया एवं करन गुर्जर सहित अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। थाना गोराघाट पुलिस पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी राइफल जब्त की गई है, उक्त राइफल के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गोराघाट निरीक्षक रमेश शाक्य एवं उनकी टीम की सराहनीय एवं सक्रिय भूमिका रही।

12 hrs ago
user_AD SINGH DHAKAD
AD SINGH DHAKAD
Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

थाना गोराघाट पुलिस द्वारा फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त राइफल जब्त* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार शिवहरे के निर्देशन तथा एसडीओपी बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोराघाट निरीक्षक रमेश शाक्य एवं उनकी टीम द्वारा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। *घटना का संक्षिप्त विवरण:* लगभग एक माह पूर्व अज्ञात बदमाशों द्वारा रेत से भरे वाहनों पर फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया गया था। इस घटना में एक लोडर ट्रैक्टर एवं एक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गोलियां लगने से नुकसान हुआ था। साथ ही एक व्यक्ति फायरिंग की घटना में बाल-बाल बच गया। घटना के संबंध में थाना गोराघाट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। *पुलिस कार्यवाही:* मामले में आरोपी फुन्नू पोरिया एवं करन गुर्जर सहित अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। थाना गोराघाट पुलिस पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी राइफल जब्त की गई है, उक्त राइफल के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गोराघाट निरीक्षक रमेश शाक्य एवं उनकी टीम की सराहनीय एवं सक्रिय भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया जिले में अवैध रेत और गिट्टी उत्खनन तथा परिवहन पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर जिला प्रशासन और खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। गुरुवार दोपहर 01 बजे खनिज विभाग की टीम ने भिण्ड-भांडेर रोड पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध गिट्टी व डस्ट का परिवहन करते हुए 02 डंपर पकड़ा गए। डंपरो को तत्काल जब्त कर पंडोखर थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। कार्रवाई के दौरान डंपरों और हाइवे से गुजरने वाले वाहनों की भी सघन जांच की गई। यह कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया के नेतृत्व में प्रभारी खनिज निरीक्षक संजय धाकड़ द्वारा की गई। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    दतिया जिले में अवैध रेत और गिट्टी उत्खनन तथा परिवहन पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर जिला प्रशासन और खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। गुरुवार दोपहर 01 बजे खनिज विभाग की टीम ने भिण्ड-भांडेर रोड पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध गिट्टी व डस्ट का परिवहन करते हुए 02 डंपर पकड़ा गए। डंपरो को तत्काल जब्त कर पंडोखर थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। कार्रवाई के दौरान डंपरों और हाइवे से गुजरने वाले वाहनों की भी सघन जांच की गई। यह कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया के नेतृत्व में प्रभारी खनिज निरीक्षक संजय धाकड़ द्वारा की गई। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बबीना विधायक राजीव सिंह पारीक्षा की लोकप्रियता को है जो कारण
    1
    बबीना विधायक राजीव सिंह पारीक्षा की लोकप्रियता को है जो कारण
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *गोराघाट पुलिस की सख्त कार्रवाई: फायरिंग करने वाले आरोपी फुन्नू पोरिया व करन गुर्जर का निकाला जुलूस, राइफल जब्त* दतिया। जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के खिलाफ गोराघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका सार्वजनिक जुलूस निकाला। जानकारी के अनुसार करीब एक महीने पहले आधा दर्जन बदमाशों ने रेत से भरे वाहनों पर हथियारों से फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। इस घटना में एक लोडर ट्रैक्टर और एक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में गोलियां लगने से भारी नुकसान हुआ था। वहीं एक व्यक्ति के कान के पास से गोली सनसनाती हुई निकल गई थी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद पीड़ितों द्वारा गोराघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में आरोपी फुन्नू पोरिया एवं करन गुर्जर सहित अन्य बदमाश फरार चल रहे थे, जिनकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इसी क्रम में बीती रात पुलिस ने दबिश देकर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ग्राम बड़ों कला में आरोपियों का जुलूस निकाला, जिससे क्षेत्र में सख्त संदेश दिया जा सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी राइफल भी जब्त की है, जो आरोपी की पत्नी के नाम पर दर्ज बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त राइफल के लाइसेंस निरस्तीकरण का प्रस्ताव पहले ही गोराघाट पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक दतिया को भेजा जा चुका है, जो वर्तमान में कलेक्टर कार्यालय में लंबित है। फिलहाल पुलिस ने राइफल जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है, वहीं फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    *गोराघाट पुलिस की सख्त कार्रवाई: फायरिंग करने वाले आरोपी फुन्नू पोरिया व करन गुर्जर का निकाला जुलूस, राइफल जब्त*
दतिया। जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के खिलाफ गोराघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका सार्वजनिक जुलूस निकाला। जानकारी के अनुसार करीब एक महीने पहले आधा दर्जन बदमाशों ने रेत से भरे वाहनों पर हथियारों से फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। इस घटना में एक लोडर ट्रैक्टर और एक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में गोलियां लगने से भारी नुकसान हुआ था। वहीं एक व्यक्ति के कान के पास से गोली सनसनाती हुई निकल गई थी, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद पीड़ितों द्वारा गोराघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में आरोपी फुन्नू पोरिया एवं करन गुर्जर सहित अन्य बदमाश फरार चल रहे थे, जिनकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इसी क्रम में बीती रात पुलिस ने दबिश देकर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ग्राम बड़ों कला में आरोपियों का जुलूस निकाला, जिससे क्षेत्र में सख्त संदेश दिया जा सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी राइफल भी जब्त की है, जो आरोपी की पत्नी के नाम पर दर्ज बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि उक्त राइफल के लाइसेंस निरस्तीकरण का प्रस्ताव पहले ही गोराघाट पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक दतिया को भेजा जा चुका है, जो वर्तमान में कलेक्टर कार्यालय में लंबित है। फिलहाल पुलिस ने राइफल जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है, वहीं फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • #Datia: भांडेर तहसील के ग्राम खिरिया आलम में शासकीय विद्यालय के कक्षों में अतिक्रमण, कक्ष की जालियों से बांधी जा रही भैंसे, प्राचार्य की ढीलपोल से हो रहा पूरा काम......... #datia #school #students #विद्यालय #अतिक्रमण #FIFA
    1
    #Datia: भांडेर तहसील के ग्राम खिरिया आलम में शासकीय विद्यालय के कक्षों में अतिक्रमण, कक्ष की जालियों से बांधी जा रही भैंसे, प्राचार्य की ढीलपोल से हो रहा पूरा काम.........
#datia #school #students #विद्यालय #अतिक्रमण #FIFA
    user_Shayar Ali Journalist
    Shayar Ali Journalist
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Bablu Ramaiya
    1
    Post by Bablu Ramaiya
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by S News
    1
    Post by S News
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांडेर में रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 4 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर 4 यूनिट ब्लड एकत्रित कराया। जिला अस्पताल से आई विशेषज्ञ टीम ने स्वास्थ्य मानकों के अनुसार सभी दाताओं की जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। शिविर में मौजूद डॉक्टरों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और अधिक से अधिक लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।
    1
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांडेर में रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 4 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर 4 यूनिट ब्लड एकत्रित कराया।
जिला अस्पताल से आई विशेषज्ञ टीम ने स्वास्थ्य मानकों के अनुसार सभी दाताओं की जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। शिविर में मौजूद डॉक्टरों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और अधिक से अधिक लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कैसी भी पड़े गर्मी उनाव में विद्युत सप्लाई नहीं होगी बाधित
    1
    कैसी भी पड़े गर्मी उनाव में विद्युत सप्लाई नहीं होगी बाधित
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Bablu Ramaiya
    1
    Post by Bablu Ramaiya
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.