प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं की पिटाई का आरोप, परिजनों में आक्रोश नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सभा जुड़ा छपरा स्थित प्राथमिक विद्यालय पटखौली में हेड मास्टर पर तीन छात्राओं की पिटाई का आरोप लगने से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार विद्यालय के हेड मास्टर सुरेंद्र मिश्रा, निवासी आजमगढ़, पर आरोप है कि उन्होंने किसी बात को लेकर विद्यालय में पढ़ने वाली तीन छात्राओं की बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान छात्राएं रोने लगीं और जमीन पर गिर गईं। परिजनों का आरोप है कि बच्चियों के हाथों में सूजन और चोट के निशान भी आए हैं।घायल छात्राओं में संजना गुप्ता पुत्री धनपाल गुप्ता, अंशिका गौड़ पुत्री सत्येंद्र गौड़ तथा सृष्टि भारती पुत्री मंजेश भारती शामिल हैं। तीनों छात्राएं प्राथमिक विद्यालय पटखौली में अध्ययनरत हैं।ग्रामीणों के मुताबिक घटना के बाद विद्यालय की रसोइया ने घरेलू उपचार के तौर पर हल्दी लगाकर बच्चियों के हाथों पर पट्टी की। परिजनों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों के साथ इस प्रकार का व्यवहार बेहद निंदनीय है और दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बीएसए अधिकारी डॉ. राम जियावन ने कहा है कि मामले की विधिवत जांच कराई जाएगी और जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

- जनपद कुशीनगर में पत्नी से परेशान युवक ने काटा अपना गुप्तांग। आपको बता दें कि जनपद कुशीनगर के थाना हनुमानगंज अन्तर्गत छितौनी नगर पंचायत के रहने वाले रोहित नामक युवक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था। रविवार की शाम (10 मई 2026), जब मां खेत से काम कर लौटी, तो उसने बेटे को खून से लथपथ हालत में पाया। बताया जा रहा है कि युवक ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से गंभीर हालत देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं है जब उसने खुद को नुकसान पहुंचाया है। करीब तीन महीने पहले भी पत्नी से विवाद में उसने अपनी उंगली/अंगूठा काटा था। #kushinagar #NewsUpdate1
- पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।1
- मदरसा में मिला पाकिस्तान निर्मित एक पंखा,पुलिस जांच में जुटी पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।1
- Rummy pride withdrawal proof | #onlineearningapp #game #earnmoneyonline #aj #newearningapp रोज ₹10000 कमाने के लिए कमेंट बॉक्स में एप्लीकेशन का लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करो और अर्निंग करना स्टार्ट करो1
- पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट - पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में था युवक Breaking कुशीनगर - पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट - पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में था युवक - खून से लथपथ हालत में CHC तुर्कहा लाया गया युवक - हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर - हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी नगर पंचायत का मामला।3
- कुशीनगर के रामकोला स्थित पेट्रोल पंप पर तेल की किल्लत से स्थानीय जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल न मिलने के कारण वाहनों के पहिए थम गए हैं, जिससे आवागमन और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गाँव में मातम पसर गया है, वहीं ग्रामीणों ने भट्ठा संचालकों की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जाँच में जुटे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में यूरिया खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। निर्धारित ₹266.50 के बजाय ₹400 में बिक रही यूरिया से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।4