logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया में तेज आंधी का कहर: नीम का पेड़ बिजली लाइन पर गिरा, 3 घंटे तक सप्लाई ठप दतिया के राजघाट कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार को अचानक बदले मौसम ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। तेज आंधी और बादलों के साथ आई हवाओं ने इलाके में भारी नुकसान पहुंचाया। आंधी के दौरान एक विशाल नीम का पेड़ बिजली लाइन और खंभे पर गिर गया, जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच करीब 3 घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रहने से कॉलोनी वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंखे-कूलर बंद होने से लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। सूचना मिलने पर दोपहर करीब 2 बजे बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। साथ ही क्षतिग्रस्त लाइन को सुधारने और जल्द से जल्द बिजली बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। तेज आंधी का असर इतना था कि इलाके में कई बड़े पेड़ धराशायी हो गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। फिलहाल विभाग द्वारा स्थिति को सामान्य करने की कवायद जारी है।

7 hrs ago
user_Jitendra
Jitendra
दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

दतिया में तेज आंधी का कहर: नीम का पेड़ बिजली लाइन पर गिरा, 3 घंटे तक सप्लाई ठप दतिया के राजघाट कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार को अचानक बदले मौसम ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। तेज आंधी और बादलों के साथ आई हवाओं ने इलाके में भारी नुकसान पहुंचाया। आंधी के दौरान एक विशाल नीम का पेड़ बिजली लाइन और खंभे पर गिर गया, जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच करीब 3 घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रहने से कॉलोनी वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंखे-कूलर बंद होने से लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। सूचना मिलने पर दोपहर करीब 2 बजे बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। साथ ही क्षतिग्रस्त लाइन को सुधारने और जल्द से जल्द बिजली बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। तेज आंधी का असर इतना था कि इलाके में कई बड़े पेड़ धराशायी हो गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। फिलहाल विभाग द्वारा स्थिति को सामान्य करने की कवायद जारी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन ने सेवड़ा चुंगी पर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नागरिकों को नियमों के पालन का संकल्प भी दिलाया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में निरंतर संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोगों को हेलमेट पहनने, वाहन सावधानीपूर्वक चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले नागरिकों को शासन द्वारा प्रोत्साहन दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। दतिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
    1
    दतिया।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन ने सेवड़ा चुंगी पर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। 
इस दौरान नागरिकों को नियमों के पालन का संकल्प भी दिलाया गया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में निरंतर संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोगों को हेलमेट पहनने, वाहन सावधानीपूर्वक चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।
इसके साथ ही राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले नागरिकों को शासन द्वारा प्रोत्साहन दिया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। दतिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
    user_भूपेन्द्र जिगना
    भूपेन्द्र जिगना
    News Anchor दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भांडेर अनुभाग के दुरसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़वारा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर से अवैध रूप से तार जोड़ने के विवाद पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। पीड़ित ध्रुव पुत्र सीताशरण पचौरी ने पुलिस को बताया कि सोभरन, अभिनाय यादव, आकाश यादव और नवदीप यादव ट्रांसफार्मर से तार डाल रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंचे परिवार के गोविंद, सीताशरण और मुस्कान के साथ भी आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें शनिवार शाम 06 बजे मेडिकल परीक्षण के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। दुरसड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    भांडेर अनुभाग के दुरसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़वारा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर से अवैध रूप से तार जोड़ने के विवाद पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। पीड़ित ध्रुव पुत्र सीताशरण पचौरी ने पुलिस को बताया कि सोभरन, अभिनाय यादव, आकाश यादव और नवदीप यादव ट्रांसफार्मर से तार डाल रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंचे परिवार के गोविंद, सीताशरण और मुस्कान के साथ भी आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें शनिवार शाम 06 बजे मेडिकल परीक्षण के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। दुरसड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झांसी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट सीसीटीवी फुटेज सामने मारपीट करने वाले दतिया के नवयुवक की मौत के बाद भड़के थे परिजन
    1
    झांसी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट  सीसीटीवी फुटेज सामने मारपीट करने वाले दतिया के नवयुवक की मौत के बाद भड़के थे परिजन
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दतिया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी पर एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन ने आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया और संकल्प दिलाया। यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। साथ ही राहवीर योजना की जानकारी भी दी गई, जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले नागरिकों को शासन द्वारा प्रोत्साहन दिया जाता है। इस अवसर पर हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। दतिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन कर सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था में अपना सहयोग दें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सके।
    1
    दतिया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से दतिया पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी पर एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन ने आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया और संकल्प दिलाया।
यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। साथ ही राहवीर योजना की जानकारी भी दी गई, जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले नागरिकों को शासन द्वारा प्रोत्साहन दिया जाता है।
इस अवसर पर हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।
दतिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन कर सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था में अपना सहयोग दें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सके।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल विडीयो। *बदमाश करन अहिरवार , विशेष जाटव,राज यादव द्वारा फायरिंग की गई*। दतिया में दिनदहाड़े हुई फायरिंग।
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल विडीयो।
*बदमाश  करन अहिरवार , विशेष जाटव,राज यादव द्वारा फायरिंग की गई*।
दतिया में दिनदहाड़े हुई फायरिंग।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दतिया। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31, गल्ला मंडी के पीछे स्थित राजीव नगर में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए खुलेआम फायरिंग की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में करन अहिरवार, विशेष जाटव और राज यादव के नाम सामने आ रहे हैं, जिन्होंने कथित रूप से इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
    1
    दतिया। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31, गल्ला मंडी के पीछे स्थित राजीव नगर में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए खुलेआम फायरिंग की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में करन अहिरवार, विशेष जाटव और राज यादव के नाम सामने आ रहे हैं, जिन्होंने कथित रूप से इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दतिया दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे सुबह करीब 11 बजे विश्व प्रसिद्ध Pitambara Peeth पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उन्हें माला पहनाकर तिलक लगाया और आशीर्वाद प्रदान किया। मंदिर परिसर में स्थित बंकखंडी शिव महादेव मंदिर में भी डॉ. मिश्रा ने जलाभिषेक किया और भगवान शिव की पूजा की। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद डॉ. मिश्रा सीतासागर स्थित कृपा आवास पहुंचे, जहां उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन भी दिया।
    1
    पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दतिया दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे सुबह करीब 11 बजे विश्व प्रसिद्ध Pitambara Peeth पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उन्हें माला पहनाकर तिलक लगाया और आशीर्वाद प्रदान किया।
मंदिर परिसर में स्थित बंकखंडी शिव महादेव मंदिर में भी डॉ. मिश्रा ने जलाभिषेक किया और भगवान शिव की पूजा की। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूजा-अर्चना के बाद डॉ. मिश्रा सीतासागर स्थित कृपा आवास पहुंचे, जहां उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन भी दिया।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.