logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिवनी मालवा में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सिवनी मालवा में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम के नाम ज्ञापन तहसीलदार नितिन झोड़ को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र के किसानों को वर्तमान में गेहूं उपार्जन (खरीदी) को लेकर गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि स्लॉट बुकिंग व्यवस्था ठीक से संचालित नहीं हो रही है, जिसके कारण किसानों को खरीदी के लिए समय नहीं मिल पा रहा। इससे किसानों की उपज मंडियों और घरों में पड़ी-पड़ी खराब होने की स्थिति में पहुंच रही है। इसके अलावा, पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों का गेहूं खरीदी में प्रतिबंध या अस्वीकार किया जाना भी एक बड़ी समस्या बताया गया, जिससे बड़े किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं जिन किसानों के घरों में विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रम हैं, उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सेटेलाइट सर्वे के कारण कई किसानों के पंजीयन अस्वीकार हो रहे हैं, जिससे वे स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस ने इस त्रुटि को जल्द सुधारने की मांग की है। साथ ही प्रति एकड़ उपार्जन सीमा कम होने से किसानों को अपनी उपज कम दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि गेहूं खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और सुचारू बनाया जाए। पांच एकड़ से अधिक किसानों की उपज भी बिना भेदभाव खरीदी जाए और खरीदी के बाद तुरंत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिन किसानों के घर विवाह हैं, उनके लिए विशेष प्राथमिकता व्यवस्था की जाए। साथ ही प्रति एकड़ उपार्जन सीमा बढ़ाकर 20 क्विंटल करने की मांग भी की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

3 hrs ago
user_Shashank Mishra
Shashank Mishra
पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

सिवनी मालवा में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सिवनी मालवा में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम के नाम ज्ञापन तहसीलदार नितिन झोड़ को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र के किसानों को वर्तमान में गेहूं उपार्जन (खरीदी) को लेकर गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि स्लॉट बुकिंग व्यवस्था ठीक से संचालित नहीं हो रही है, जिसके कारण किसानों को खरीदी के लिए समय नहीं मिल पा रहा। इससे किसानों की उपज मंडियों और घरों में पड़ी-पड़ी खराब होने की स्थिति में पहुंच रही है। इसके अलावा, पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों का गेहूं खरीदी में प्रतिबंध या अस्वीकार किया जाना भी एक बड़ी समस्या बताया गया, जिससे बड़े किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं जिन किसानों के घरों में विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रम हैं, उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सेटेलाइट सर्वे के कारण कई किसानों के पंजीयन अस्वीकार हो रहे हैं, जिससे वे स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस ने इस त्रुटि को जल्द सुधारने की मांग की है। साथ ही प्रति एकड़ उपार्जन सीमा कम होने से किसानों को अपनी उपज कम दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि गेहूं खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और सुचारू बनाया जाए। पांच एकड़ से अधिक किसानों की उपज भी बिना भेदभाव खरीदी जाए और खरीदी के बाद तुरंत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिन किसानों के घर विवाह हैं, उनके लिए विशेष प्राथमिकता व्यवस्था की जाए। साथ ही प्रति एकड़ उपार्जन सीमा बढ़ाकर 20 क्विंटल करने की मांग भी की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित बैतूल। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और मौसम की अत्यधिक प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए बालाजी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, खंजनपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार 19 अप्रैल 2026 से 14 जून 2026 तक स्कूल पूर्णतः बंद रहेगा। इसके बाद विद्यालय 15 जून 2026 से पुनः नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को अधिक से अधिक पानी पीने, पौष्टिक फल एवं संतुलित भोजन लेने की सलाह दी गई है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें। साथ ही छुट्टियों के दौरान परिवार के साथ समय बिताने और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया है। प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को दिए गए हॉलिडे होमवर्क को समय पर पूरा करना अनिवार्य होगा, ताकि पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे। विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित और आनंदमय छुट्टियों की शुभकामनाएं दी गई हैं।
    2
    भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
बैतूल। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और मौसम की अत्यधिक प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए बालाजी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, खंजनपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार 19 अप्रैल 2026 से 14 जून 2026 तक स्कूल पूर्णतः बंद रहेगा। इसके बाद विद्यालय 15 जून 2026 से पुनः नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को अधिक से अधिक पानी पीने, पौष्टिक फल एवं संतुलित भोजन लेने की सलाह दी गई है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें। साथ ही छुट्टियों के दौरान परिवार के साथ समय बिताने और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया है।
प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को दिए गए हॉलिडे होमवर्क को समय पर पूरा करना अनिवार्य होगा, ताकि पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे।
विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित और आनंदमय छुट्टियों की शुभकामनाएं दी गई हैं।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Mukesh. uikey
    2
    Post by Mukesh. uikey
    user_Mukesh. uikey
    Mukesh. uikey
    बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • MRP 76 के बदले 90 रुपये वसूले, कन्नौद मे शराब दुकान पर खुली लूट कन्नौद की देशी शराब दुकान पर तय कीमत से अधिक मे शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक जागरुक मीडिया कर्मी ने स्वयं ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। पत्रकार द्वारा दो क्वार्टर देशी मदिरा (प्लेन) खरीदी गई। बोतल पर स्पष्ट रूप से MRP 76 रुपये अंकित है, लेकिन दुकान संचालक ने प्रति क्वार्टर 90 रुपये के हिसाब से कुल 180 रुपये वसूले। इस तरह क्वार्टर पर 28 रुपये अधिक लिए गए। इस खरीद का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जिसका रिकॉर्ड भी मौजूद है। साथ ही पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया है, जो अतिरिक्त वसूली की पुष्टि करता है। मौके पर जांच में यह भी पाया गया कि दुकान पर न तो रेट लिस्ट प्रदर्शित है और न ही दुकान का स्पष्ट नाम अंकित है, जो कि नियमों का सीधा उल्लंघन है। इससे ग्राहकों को गुमराह कर मनमानी वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की बात नहीं, बल्कि लंबे समय से ग्राहकों से इसी तरह ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आबकारी विभाग की निगरानी के बावजूद इस तरह की खुली लूट कैसे जारी है।
    4
    MRP 76 के बदले 90 रुपये वसूले, कन्नौद मे शराब दुकान पर खुली लूट
कन्नौद की देशी शराब दुकान पर तय कीमत से अधिक मे शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक जागरुक मीडिया कर्मी ने स्वयं ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे।
पत्रकार द्वारा दो क्वार्टर देशी मदिरा (प्लेन) खरीदी गई। बोतल पर स्पष्ट रूप से MRP 76 रुपये अंकित है, लेकिन दुकान संचालक ने प्रति क्वार्टर 90 रुपये के हिसाब से कुल 180 रुपये वसूले। इस तरह क्वार्टर पर 28 रुपये अधिक लिए गए।
इस खरीद का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जिसका रिकॉर्ड भी मौजूद है। साथ ही पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया है, जो अतिरिक्त वसूली की पुष्टि करता है।
मौके पर जांच में यह भी पाया गया कि दुकान पर न तो रेट लिस्ट प्रदर्शित है और न ही दुकान का स्पष्ट नाम अंकित है, जो कि नियमों का सीधा उल्लंघन है। इससे ग्राहकों को गुमराह कर मनमानी वसूली की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की बात नहीं, बल्कि लंबे समय से ग्राहकों से इसी तरह ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि आबकारी विभाग की निगरानी के बावजूद इस तरह की खुली लूट कैसे जारी है।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भोपाल,रहा चलते बदमाशों ने किन्नर को बनाया अपना शिकार। बुधवारा डेरे की किन्नर सिमी ने उनके ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सिमी ने कहा कि उनके साथ दो बार वारदात हो चुकी है लेकिन हमलावर अभी भी पुलिस् की गिरफ्त से दूर हैं। सिमी ने बताया कि आज मुझे 12 दिन हो गए हैं अभी तक बदमाशों के खिलाफ कोई करवायी नहीं हुई है अपने घर से डर के मारे निकल नहीं पा रही हूं पुलिस प्रशासन से अपील करती हूं बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए नहीं तो किन्नर समाज थाने किन्नर समाज प्रदर्शन करेगा अगर वहां से करवाएं नहीं हुई तो सीएम हाउस का किन्नर समाज प्रदर्शन करेंगे
    1
    भोपाल,रहा चलते बदमाशों ने किन्नर को बनाया अपना शिकार।
बुधवारा डेरे की किन्नर सिमी ने उनके ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सिमी ने कहा कि उनके साथ दो बार वारदात हो चुकी है लेकिन हमलावर अभी भी पुलिस् की गिरफ्त से दूर हैं। सिमी ने बताया कि आज मुझे 12 दिन हो गए हैं अभी तक बदमाशों के खिलाफ कोई करवायी नहीं हुई है अपने घर से डर के मारे निकल नहीं पा रही हूं पुलिस प्रशासन से  अपील करती हूं बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए  नहीं तो किन्नर समाज थाने किन्नर समाज प्रदर्शन करेगा अगर वहां से करवाएं नहीं हुई तो सीएम हाउस का किन्नर समाज प्रदर्शन करेंगे
    user_SUPER FAST NETWORK
    SUPER FAST NETWORK
    Journalist कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ग्राम गुंदरई में 34 वर्षीय व्यक्ति के साथ दो आरोपियों ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुंदरई में विवाद के चलते 34 वर्षीय जगदीश पिता प्रहलाद सिंह अहिरवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है फरियादी जगदीश अहिरवार ने मामले को लेकर सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है फरियादी ने पुलिस को बताया कि विवाद के चलते आरोपी उतरी अहिरवार पिता रमेश अहिरवार और गंगा अहिरवार पति जगदीश अहिरवार ने मिलकर उसके साथ गली-गलौच की व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार दोपहर 12:00 के लगभग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    ग्राम गुंदरई में 34 वर्षीय व्यक्ति के साथ दो आरोपियों ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुंदरई में विवाद के चलते 34 वर्षीय जगदीश पिता प्रहलाद सिंह अहिरवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है फरियादी जगदीश अहिरवार ने मामले को लेकर सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है फरियादी ने पुलिस को बताया कि विवाद के चलते आरोपी उतरी अहिरवार पिता रमेश अहिरवार और गंगा अहिरवार पति जगदीश अहिरवार ने मिलकर उसके साथ गली-गलौच की व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार दोपहर 12:00 के लगभग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by शाहिद खान रिपोर्टर
    1
    Post by शाहिद खान रिपोर्टर
    user_शाहिद खान रिपोर्टर
    शाहिद खान रिपोर्टर
    Journalist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    20 min ago
  • सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने ग्राम माछा में दी श्रद्धांजलि सोहागपुर। क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह ने ग्राम माछा पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती चंद्रप्रभा ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
    1
    सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने ग्राम माछा में दी श्रद्धांजलि
सोहागपुर। क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह ने ग्राम माछा पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती चंद्रप्रभा ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    29 min ago
  • Post by D K G Pradesh Prasar
    1
    Post by D K G Pradesh Prasar
    user_D K G Pradesh Prasar
    D K G Pradesh Prasar
    Media house Huzur, Bhopal•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.