logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

₹50-₹50 हजार के दो इनामिया शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, दूसरा गिरफ्तार; दो अवैध तमंचे, कारतूस, बाइक, नकदी व अन्य सामान बरामद भिनगा, 6 सितंबर 2026। थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और दो वांछित अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों पर ₹50-₹50 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, रात करीब 9:30 से 9:45 बजे के बीच अन्ता तिराहे से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर दो वांछित अपराधियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना कोतवाली भिनगा पुलिस और SOG टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से कुल छह राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरीश बहेलिया के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, फायरिंग के दौरान बचाव करते समय उपनिरीक्षक अनुराग सिंह भी घायल हुए। पुलिस ने मौके से दूसरे आरोपी शिव कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरीश बहेलिया के विरुद्ध 30 से अधिक आपराधिक अभियोग दर्ज हैं और वह ₹50 हजार का इनामिया शातिर अपराधी है। वहीं शिव कुमार जायसवाल के विरुद्ध भी करीब 23 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं और उस पर भी ₹50 हजार का इनाम घोषित था। दोनों आरोपी नकबजनी, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित थे। पुलिस के अनुसार, जनपद श्रावस्ती के थाना कोतवाली भिनगा, थाना सिरसिया और थाना सोनवा क्षेत्रों में हाल के दिनों में हुई नकबजनी एवं चोरी की घटनाओं में भी दोनों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देसी तमंचे, कारतूस, एक पल्सर मोटरसाइकिल, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। घायल गिरीश बहेलिया को उपचार के लिए सीएचसी भिनगा ले जाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी ने मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी।

3 hrs ago
user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
गिरधारी गुप्ता पत्रकार
Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

₹50-₹50 हजार के दो इनामिया शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, दूसरा गिरफ्तार; दो अवैध तमंचे, कारतूस, बाइक, नकदी व अन्य सामान बरामद भिनगा, 6 सितंबर 2026। थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और दो वांछित अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों पर ₹50-₹50 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस

के अनुसार, रात करीब 9:30 से 9:45 बजे के बीच अन्ता तिराहे से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर दो वांछित अपराधियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना कोतवाली भिनगा पुलिस और SOG टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से कुल छह राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरीश बहेलिया के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, फायरिंग के दौरान बचाव करते समय उपनिरीक्षक अनुराग सिंह भी घायल

हुए। पुलिस ने मौके से दूसरे आरोपी शिव कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरीश बहेलिया के विरुद्ध 30 से अधिक आपराधिक अभियोग दर्ज हैं और वह ₹50 हजार का इनामिया शातिर अपराधी है। वहीं शिव कुमार जायसवाल के विरुद्ध भी करीब 23 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं और उस पर भी ₹50 हजार का इनाम घोषित था। दोनों आरोपी नकबजनी, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित थे। पुलिस के अनुसार, जनपद श्रावस्ती के थाना कोतवाली भिनगा, थाना सिरसिया और

थाना सोनवा क्षेत्रों में हाल के दिनों में हुई नकबजनी एवं चोरी की घटनाओं में भी दोनों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देसी तमंचे, कारतूस, एक पल्सर मोटरसाइकिल, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। घायल गिरीश बहेलिया को उपचार के लिए सीएचसी भिनगा ले जाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी ने मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आसमानी बिजली गिरने से मवेशी की दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम, घर का सहारा थी गाय दूध बेचकर परिवार करता था जीवन-यापन आसमानी बिजली गिरने से मवेशी की दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम, घर का सहारा थी गाय दूध बेचकर परिवार करता था जीवन-यापन
    1
    आसमानी बिजली गिरने से मवेशी की दर्दनाक मौत
परिवार में मचा कोहराम, घर का सहारा थी गाय
दूध बेचकर परिवार करता था जीवन-यापन
आसमानी बिजली गिरने से मवेशी की दर्दनाक मौत
परिवार में मचा कोहराम, घर का सहारा थी गाय
दूध बेचकर परिवार करता था जीवन-यापन
    user_A NEWS INDIA
    A NEWS INDIA
    Classified ads newspaper publisher इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मिशन शक्ति फेज-5 के तहत श्रावस्ती में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’, 600 से अधिक महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारीगणों के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों एवं शक्ति मोबाइल टीम द्वारा ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गयाअभियान के दौरान जनपद के 05 विभिन्न स्थानों पर 600 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, संवैधानिक अधिकारों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें सामाजिक, आर्थिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना रहा।कार्यक्रमों में आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, गृहिणियां, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं तथा किशोरियां बड़ी संख्या में शामिल हुईं। महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न और आपात स्थितियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 1090, 181, 112, 108, 1098, 102, 1076 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं को साइबर हेल्प डेस्क, CCTNS/UPCOP ऐप एवं मिशन शक्ति केंद्रों की सेवाओं की जानकारी देकर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।किशोरियों को बाल विवाह, दहेज प्रथा, गुड टच-बैड टच एवं साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करते हुए शिक्षा, आत्मरक्षा और आत्मसम्मान को जीवन का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस विभाग के इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना रहा।
    1
    मिशन शक्ति फेज-5 के तहत श्रावस्ती में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’, 600 से अधिक महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक
श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारीगणों के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों एवं शक्ति मोबाइल टीम द्वारा ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गयाअभियान के दौरान जनपद के 05 विभिन्न स्थानों पर 600 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, संवैधानिक अधिकारों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें सामाजिक, आर्थिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना रहा।कार्यक्रमों में आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, गृहिणियां, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं तथा किशोरियां बड़ी संख्या में शामिल हुईं। महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न और आपात स्थितियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 1090, 181, 112, 108, 1098, 102, 1076 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही महिलाओं को साइबर हेल्प डेस्क, CCTNS/UPCOP ऐप एवं मिशन शक्ति केंद्रों की सेवाओं की जानकारी देकर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।किशोरियों को बाल विवाह, दहेज प्रथा, गुड टच-बैड टच एवं साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करते हुए शिक्षा, आत्मरक्षा और आत्मसम्मान को जीवन का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस विभाग के इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना रहा।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 2027 का चुनावी रण तैयार, बलरामपुर में नए चेहरे की उठी आवाज 2027 का चुनावी रण तैयार, बलरामपुर में नए चेहरे की उठी आवाज
    1
    2027 का चुनावी रण तैयार, बलरामपुर में नए चेहरे की उठी आवाज
2027 का चुनावी रण तैयार, बलरामपुर में नए चेहरे की उठी आवाज
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मटेरा, बहराइच। थाना मटेरा पुलिस ने जबरन वसूली एवं रंगदारी मांगने के मामले में वांछित एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। HV TV BREAKING NEWS | बहराइच 🚨 जबरन वसूली और रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार मटेरा, बहराइच। थाना मटेरा पुलिस ने जबरन वसूली एवं रंगदारी मांगने के मामले में वांछित एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, मो. उमर पुत्र मो. शमी उर्फ टुन्ना, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी अमवा मौलवी, थाना मटेरा पर आरोप है कि उसने दुकान चलाने के नाम पर वादी को डराने-धमकाने के बाद 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। मामले में वादी की तहरीर के आधार पर थाना मटेरा में मु0अ0सं0 142/2026, धारा 308(5)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 06 सितंबर 2026 को रेलवे अंडरपास, मटेरा बाजार से नामजद आरोपी मो. उमर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध बहराइच जनपद एवं अन्य थानों में पूर्व से आपराधिक अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी भी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया। 👤 पुलिस कार्रवाई: प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में थाना मटेरा पुलिस टीम की कार्रवाई। संवाददाता : कमलेश कुमार,नानपारा, जिला बहराइच 📲 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए HV TV NEWS को Follow करें, पोस्ट को Like और Share करें। #HVTVNews #Bahraich #BahraichNews #Nanpara #NanparaNews #Matera #MateraNews #BreakingNews #UPNews #UPPolice #BahraichPolice #CrimeNews #CrimeNewsUP #Rangdari #Vasooli #PoliceAction #LatestNews #HindiNews #ViralNews
    2
    मटेरा, बहराइच। थाना मटेरा पुलिस ने जबरन वसूली एवं रंगदारी मांगने के मामले में वांछित एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


HV TV BREAKING NEWS | बहराइच
🚨 जबरन वसूली और रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
मटेरा, बहराइच। थाना मटेरा पुलिस ने जबरन वसूली एवं रंगदारी मांगने के मामले में वांछित एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, मो. उमर पुत्र मो. शमी उर्फ टुन्ना, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी अमवा मौलवी, थाना मटेरा पर आरोप है कि उसने दुकान चलाने के नाम पर वादी को डराने-धमकाने के बाद 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी।
मामले में वादी की तहरीर के आधार पर थाना मटेरा में मु0अ0सं0 142/2026, धारा 308(5)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 06 सितंबर 2026 को रेलवे अंडरपास, मटेरा बाजार से नामजद आरोपी मो. उमर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध बहराइच जनपद एवं अन्य थानों में पूर्व से आपराधिक अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी भी सामने आई है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।
👤 पुलिस कार्रवाई:
प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में थाना मटेरा पुलिस टीम की कार्रवाई।
संवाददाता : कमलेश कुमार,नानपारा, जिला बहराइच
📲 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए HV TV NEWS को Follow करें, पोस्ट को Like और Share करें।
#HVTVNews #Bahraich #BahraichNews #Nanpara #NanparaNews #Matera #MateraNews #BreakingNews #UPNews #UPPolice #BahraichPolice #CrimeNews #CrimeNewsUP #Rangdari #Vasooli #PoliceAction #LatestNews #HindiNews #ViralNews
    user_Kamlesh Kumar
    Kamlesh Kumar
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सत्य निकेतन हादसे के बाद आसपास के PG खाली कराए गए हैं और छात्रों के लिए मेस भी बंद हो गए हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में NSUI छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। छात्रों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है और जरूरतमंद छात्रों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। NSUI का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में कोई भी छात्र खुद को अकेला न समझे—छात्रों की हर जरूरत में संगठन उनके साथ खड़ा है।
    1
    सत्य निकेतन हादसे के बाद आसपास के PG खाली कराए गए हैं और छात्रों के लिए मेस भी बंद हो गए हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में NSUI छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है।
छात्रों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है और जरूरतमंद छात्रों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। NSUI का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में कोई भी छात्र खुद को अकेला न समझे—छात्रों की हर जरूरत में संगठन उनके साथ खड़ा है।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • सिसवारा घाट पर रोड का आधा हिस्सा राप्ती नदी में समाया कटान से लोगों की बढ़ी चिंता, जल्द मजबूत बांध की मांग इसी तरह कटान जारी रहा तो पूरा रोड खत्म होने की आशंका सिसवारा घाट पर रोड का आधा हिस्सा राप्ती नदी में समाया कटान से लोगों की बढ़ी चिंता, जल्द मजबूत बांध की मांग इसी तरह कटान जारी रहा तो पूरा रोड खत्म होने की आशंका
    1
    सिसवारा घाट पर रोड का आधा हिस्सा राप्ती नदी में समाया
कटान से लोगों की बढ़ी चिंता, जल्द मजबूत बांध की मांग
इसी तरह कटान जारी रहा तो पूरा रोड खत्म होने की आशंका
सिसवारा घाट पर रोड का आधा हिस्सा राप्ती नदी में समाया
कटान से लोगों की बढ़ी चिंता, जल्द मजबूत बांध की मांग
इसी तरह कटान जारी रहा तो पूरा रोड खत्म होने की आशंका
    user_A NEWS INDIA
    A NEWS INDIA
    Classified ads newspaper publisher इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल में पुराने से पुराने मरीजों का इलाज किया नाक कान गले का आंख का इलाज होता है दूरबीन द्वारा रिपोर्ट राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता
    1
    जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल में पुराने से पुराने मरीजों का इलाज किया नाक कान गले का आंख का इलाज होता है दूरबीन द्वारा 
रिपोर्ट राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • यूपी: लखीमपुर खीरी में 04 साल की बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग द्वारा दरिंदगी की गई। बच्ची घर से किराना की दुकान में सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान 65 वर्षीय आरोपी खलील बच्ची को पैसे देने का लालच लेकर अपने घर के अंदर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू संगठन के लोग बुलडोजर एक्शन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।घटना सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यूपी: लखीमपुर खीरी में 04 साल की बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग द्वारा दरिंदगी की गई। बच्ची घर से किराना की दुकान में सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान 65 वर्षीय आरोपी खलील बच्ची को पैसे देने का लालच लेकर अपने घर के अंदर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू संगठन के लोग बुलडोजर एक्शन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।घटना सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
    1
    यूपी: लखीमपुर खीरी में 04 साल की बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग द्वारा दरिंदगी की गई। बच्ची घर से किराना की दुकान में सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान 65 वर्षीय आरोपी खलील बच्ची को पैसे देने का लालच लेकर अपने घर के अंदर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू संगठन के लोग बुलडोजर एक्शन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।घटना सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
यूपी: लखीमपुर खीरी में 04 साल की बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग द्वारा दरिंदगी की गई। बच्ची घर से किराना की दुकान में सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान 65 वर्षीय आरोपी खलील बच्ची को पैसे देने का लालच लेकर अपने घर के अंदर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू संगठन के लोग बुलडोजर एक्शन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।घटना सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सत्य निकेतन में इमारत गिरने से मचा हड़कंप मलबे में दबे लोगों की जिंदगी बचाने में जुटी राहत टीमें दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना बेहद दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। अब तक 6 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। बताया जा रहा है कि इस इमारत में बड़ी संख्या में DU के छात्र रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही NSUI के साथी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में हर संभव मदद कर रहे हैं। सरकार से अपील है कि राहत और बचाव अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जाए और मलबे में फंसे सभी छात्रों एवं अन्य लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए। साथ ही, हादसे की वजह की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    1
    सत्य निकेतन में इमारत गिरने से मचा हड़कंप
मलबे में दबे लोगों की जिंदगी बचाने में जुटी राहत टीमें

दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना बेहद दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। अब तक 6 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

बताया जा रहा है कि इस इमारत में बड़ी संख्या में DU के छात्र रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही NSUI के साथी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में हर संभव मदद कर रहे हैं।

सरकार से अपील है कि राहत और बचाव अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जाए और मलबे में फंसे सभी छात्रों एवं अन्य लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए। साथ ही, हादसे की वजह की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.