Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेपाल बाढ़ में सदगुरू जग्गी वासुदेव फाउंडेशन के 80 लोग लापता!* यह सभी कैलाश मानसरोवर यात्रा से नीचे की तरफ लौट रहे थे। इस ग्रुप में अमेरिका के 22, कनाडा के 12, ऑस्ट्रेलिया के 11, ब्रिटेन के 9, जर्मनी के 4, फ्रांस के 3, नेपाल के 3, नीदरलैंड्स के 2, न्यूजीलैंड के 2, सिंगापुर के 2, स्पेन के 2 और फिनलैंड, हंगरी, इजरायल, लिथुआनिया, फिलीपींस, पुर्तगाल, रूस और दक्षिण अफ्रीका से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है। कुल 579 पर्यटक लापता हैं। इसमें ज्यादातर कैलाश मानसरोवर यात्रा हैं।*
Mahendra Deora पत्रकार
नेपाल बाढ़ में सदगुरू जग्गी वासुदेव फाउंडेशन के 80 लोग लापता!* यह सभी कैलाश मानसरोवर यात्रा से नीचे की तरफ लौट रहे थे। इस ग्रुप में अमेरिका के 22, कनाडा के 12, ऑस्ट्रेलिया के 11, ब्रिटेन के 9, जर्मनी के 4, फ्रांस के 3, नेपाल के 3, नीदरलैंड्स के 2, न्यूजीलैंड के 2, सिंगापुर के 2, स्पेन के 2 और फिनलैंड, हंगरी, इजरायल, लिथुआनिया, फिलीपींस, पुर्तगाल, रूस और दक्षिण अफ्रीका से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है। कुल 579 पर्यटक लापता हैं। इसमें ज्यादातर कैलाश मानसरोवर यात्रा हैं।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुरादनगर जलालाबाद गांव में निकला भारी-भरकम अजगर, दो पिल्लों को निगला; वन विभाग ने किया रेस्क्यू गाजियाबाद :- मुरादनगर के जलालाबाद गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव में एक भारी-भरकम अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि अजगर ने दो पिल्लों को अपना शिकार बना लिया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और पूरी घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। भारी-भरकम अजगर को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि जंगल या आबादी क्षेत्र में सांप अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।1
- *थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में शरद गोस्वामी गैंग का सक्रिय सदस्य एवं राजस्थान से 5,000/- रुपये का इनामी अभियुक्त घायल / गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा मय कारतूस एवं मोबाइल फोन बरामद के संबंध में क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी द्वारा बाईट।*1
- सोलर प्रोडक्ट मार्केट दिल्ली।।Lajpat Rai Market Delhi।। | Arun Singh Bisen1
- कानपुर: ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट और ट्रेनी की हुई मौत! UP News: कानपुर में गंगा बैराज के पास, गुरुवार 27 अगस्त की सुबह एक ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया. विमान उड़ा रहे पायलट और ट्रेनी की मौत हो गई. जिस वक्त विमान हवा में डगमगाया, वह करीब 100 फीट ऊपर था. संतुलन बिगड़ने के बाद विमान पेड़ों से टकराता हुआ नीचे जा गिरा. फिर तेज धमाका हुआ.1
- नेपाल में बाढ़ का खौफनाक वीडियो। चारो तरफ चीख पुकार मची1
- गाजियाबाद में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, सिंथेटिक मावा फैक्ट्री पर छापा; 1550 किलो सड़ा रसगुल्ला नष्ट गाजियाबाद में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गाजियाबाद में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से चल रहे विशेष अभियान के तहत विभाग की टीमों ने कई मिठाई और मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान सिंथेटिक मावा बनाने वाली एक इकाई से फॉर्मेलिन जैसा खतरनाक केमिकल, सोडियम बायकार्बोनेट, वनस्पति घी और रंग बरामद किए गए हैं। मामले में दो लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि रक्षाबंधन मिठाई केंद्रित त्योहार है। ऐसे में खासतौर पर दूर-दराज से आने वाली मिठाइयों और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर निगरानी बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में कई कारखानों में कार्रवाई की गई है, जहां खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल किए जा रहे प्रतिबंधित और खतरनाक केमिकल मिले हैं। आशुतोष राय के मुताबिक, बुधवार रात एक सिंथेटिक मावा निर्माण इकाई पर छापा मारा गया। यहां फॉर्मेलिन जैसा खतरनाक केमिकल मिला, जिसका मानव उपभोग के लिए इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा सोडियम बायकार्बोनेट, वनस्पति घी और कलर भी बरामद किए गए। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा खाद्य विभाग ने तीन रसगुल्ला गोदामों पर भी कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार इन गोदामों में बेहद गंदगी थी और रसगुल्लों में कीड़े तक पाए गए। सफेदी लाने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। तीनों इकाइयों से बरामद 1550 किलोग्राम रसगुल्लों को मौके पर नष्ट कराया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 44 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि करीब 160 किलोग्राम मावा जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन तक मिलावट के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- धौलाना तहसील में श्रद्धा और सेवा का संगम, अधिवक्ताओं ने आयोजित किया छठवां वार्षिक सावन भंडारा धौलाना। सावन माह के पावन अवसर पर धौलाना तहसील परिसर में आस्था, सेवा और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला। तहसील परिसर स्थित चैंबर नंबर 57 के अधिवक्ता साथियों की ओर से छठवें वार्षिक सावन भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस भंडारे में अधिवक्ताओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग पहुंचे तथा प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान तहसील परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भगवान शिव की आराधना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में सेवा कार्य को विशेष महत्व दिया गया। आयोजक अधिवक्ताओं और सहयोगियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भंडारे में शामिल लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का भी उदाहरण बताया।1
- गाजियाबाद में महिला सुरक्षा को मिले 11 पहिए, अब शिकायत का इंतजार नहीं करेगी पुलिस गाजियाबाद में अब महिला सुरक्षा सिर्फ शिकायत मिलने के बाद पुलिस के पहुंचने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पुलिस खुद महिलाओं और बालिकाओं तक पहुंचेगी। रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद पुलिस ने महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए मिशन शक्ति केंद्रों को 11 चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए हैं। इन वाहनों को रिजर्व पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। गाजियाबाद के 11 पुलिस सर्किलों के लिए एक-एक वाहन तैनात किया गया है। इनमें महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। महिला संबंधी शिकायत मिलने पर टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच सकेगी। इसके अलावा बाजार, स्कूल-कॉलेज, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इन वाहनों के जरिए महिला सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। मिशन शक्ति केंद्रों की टीमें इन वाहनों से दूरदराज के इलाकों में भी आसानी से पहुंच सकेंगी। साथ ही स्कूल-कॉलेज, कार्यस्थल, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। गाजियाबाद के एडिशनल सीपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले 11 वाहनों को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि ये वाहन मुख्य रूप से मिशन शक्ति केंद्रों को दिए गए हैं और रक्षाबंधन के बाद भी इनके साथ काम करते रहेंगे। किसी महिला को रात में परेशानी होने या कैब व अन्य वाहन नहीं मिलने की स्थिति में भी पुलिस मदद उपलब्ध कराएगी। जरूरत पड़ने पर महिला को सुरक्षित घर तक पहुंचाने में सहायता की जाएगी। महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। वहीं, इन वाहनों के आसपास मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से सीधे भी मदद ली जा सकती है। छेड़छाड़ या मनचलों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ऑपरेशन डिकॉय भी चला रही है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में बाजार, मॉल, स्कूल-कॉलेज के बाहर और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहती हैं। महिलाओं को परेशान करने या छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई की जाती है। आरोपी के परिवार को बुलाकर चेतावनी देने के साथ लाल कार्ड भी दिया जाता है, जबकि गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के साथ पुलिस की पहुंच को और तेज एवं प्रभावी बनाना है।1