logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिंदू युवक की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, कार्रवाई की मांग शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र के ग्राम बाजपुर में एक हिंदू युवक की निजी भूमि पर अवैध निर्माण और धार्मिक स्थल बनाए जाने का आरोप लगाते हुए हिंदू युवा वाहिनी ने थानाध्यक्ष सिंधौली को शिकायत पत्र सौंपा। संगठन ने मामले को गंभीर बताते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, ग्राम बाजपुर निवासी एक हिंदू युवक को कथित रूप से बहला-फुसलाकर उसकी निजी भूमि पर पहले कुछ कब्रें बनाई गईं। इसके बाद उसी भूमि पर समय-समय पर नई मजारों का निर्माण किए जाने का आरोप लगाया गया। संगठन का कहना है कि इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से जानकारी ली। इसके बाद संगठन की ओर से थाना सिंधौली में लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। शिकायत पत्र में यह भी मांग की गई है कि पीड़ित युवक की भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के हस्ताक्षरयुक्त इस शिकायत पत्र में संगठन के अन्य पदाधिकारियों के नाम भी दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

3 hrs ago
user_MAHARAJ SINGH
MAHARAJ SINGH
Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पत्रकारों पर कथित टिप्पणी से नाराज़गी, बयान की हुई आलोचना विधायक सलोना कुशवाह की पत्रकारों को लेकर कथित टिप्पणी पर मीडिया जगत में नाराज़गी व्यक्त की जा रही है। पत्रकारों का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि को पद की गरिमा के अनुरूप भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उनका मानना है कि इस तरह की टिप्पणी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान है और इसकी कड़ी आलोचना की जानी चाहिए। यदि यह बयान दिया गया है, तो इसे लेकर जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
    1
    पत्रकारों पर कथित टिप्पणी से नाराज़गी, बयान की हुई आलोचना
विधायक सलोना कुशवाह की पत्रकारों को लेकर कथित टिप्पणी पर मीडिया जगत में नाराज़गी व्यक्त की जा रही है। पत्रकारों का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि को पद की गरिमा के अनुरूप भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उनका मानना है कि इस तरह की टिप्पणी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान है और इसकी कड़ी आलोचना की जानी चाहिए। यदि यह बयान दिया गया है, तो इसे लेकर जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    4
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *थाना रोजा पर नियुक्त उ0नि0 की आकस्मिक मृत्यु की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।*
    1
    *थाना रोजा पर नियुक्त उ0नि0 की आकस्मिक मृत्यु की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।*
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *थाना रोजा पर नियुक्त उ0नि0 की आकस्मिक मृत्यु की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।* *थाना रोजा पर नियुक्त उ0नि0 की आकस्मिक मृत्यु की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।*
    1
    *थाना रोजा पर नियुक्त उ0नि0 की आकस्मिक मृत्यु की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।*
*थाना रोजा पर नियुक्त उ0नि0 की आकस्मिक मृत्यु की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट।*
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • निजी क्षेत्र में आरक्षण समेत 13 मांगों को लेकर राष्ट्रीय सामाजिक क्रांतिकारी संघ ने सौंपा ज्ञापन राष्ट्रीय सामाजिक क्रांतिकारी संघ (द्रविड़ फौज) ने बुधवार को 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बागी विक्रम सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में निजी क्षेत्र की कंपनियों और संस्थानों में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने की प्रमुख मांग उठाई गई। ​इसके अलावा, नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के भुगतान, कैंट क्षेत्र में अवैध वृक्ष कटान, ग्रामीण सफाई व्यवस्था, सामुदायिक शौचालयों की बदहाली और सरकारी भूमि पर कब्जों की जांच की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
    1
    निजी क्षेत्र में आरक्षण समेत 13 मांगों को लेकर राष्ट्रीय सामाजिक क्रांतिकारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय सामाजिक क्रांतिकारी संघ (द्रविड़ फौज) ने बुधवार को 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बागी विक्रम सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में निजी क्षेत्र की कंपनियों और संस्थानों में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने की प्रमुख मांग उठाई गई।
​इसके अलावा, नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के भुगतान, कैंट क्षेत्र में अवैध वृक्ष कटान, ग्रामीण सफाई व्यवस्था, सामुदायिक शौचालयों की बदहाली और सरकारी भूमि पर कब्जों की जांच की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *थाना सिंधौली क्षेत्र के ग्राम बाजपुर में सार्वजनिक स्थल पर बिना सक्षम अनुमति निर्माण कराए जाने संबंधी प्रकरण एवं पुलिस कृत कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर की बाइट।*
    1
    *थाना सिंधौली क्षेत्र के ग्राम बाजपुर में सार्वजनिक स्थल पर बिना सक्षम अनुमति निर्माण कराए जाने संबंधी प्रकरण एवं पुलिस कृत कार्यवाही के संबंध में  क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर  की बाइट।*
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    4
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तेज रफ्तार का कहर: गंगा एक्सप्रेसवे पर कई बार पलटी स्कॉर्पियो, बेंगलुरु निवासी चालक की मौत तेज रफ्तार का कहर: गंगा एक्सप्रेसवे पर कई बार पलटी स्कॉर्पियो, बेंगलुरु निवासी चालक की मौत पाली, हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार दोनों लेन के बीच जा गिरी और उसमें धुआं निकलने के साथ हल्की आग भी लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेमर झाला के निकट गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल संख्या 282 के पास तेज गति से जा रही एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार कई बार पलटती हुई एक्सप्रेसवे की दोनों लेन के बीच जा गिरी। दुर्घटना के बाद वाहन से धुआं निकलने लगा और हल्की आग भी लग गई। बदायूं से लौट रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के स्वागत के लिए खड़े सपा कार्यकर्ताओं ने तत्काल मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर ले जाया गया। सूचना मिलते ही रूपापुर चौकी पुलिस और डायल-112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा घटना की जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शी जिलानी खान ने बताया कि स्कॉर्पियो की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, उन्होंने कहा कि इतना भयावह हादसा उन्होंने अब तक केवल फिल्मों में ही देखा था। दुर्घटना का मंजर देखकर आसपास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कार की तलाशी के दौरान मिली बैंक पासबुक के आधार पर पुलिस ने घायल की पहचान संजय झा पुत्र वीरेंद्र बिहारी झा निवासी 9वीं क्रॉस, मारुति लेआउट, हेन्नूर, बेंगलुरु के रूप में की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर के चिकित्सक डॉ. मुजीब अंसारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल लाया गया, लेकिन जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, रुपापुर चौकी इंचार्ज अतुल गुप्ता का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    2
    तेज रफ्तार का कहर: गंगा एक्सप्रेसवे पर कई बार पलटी स्कॉर्पियो, बेंगलुरु निवासी चालक की मौत

तेज रफ्तार का कहर: गंगा एक्सप्रेसवे पर कई बार पलटी स्कॉर्पियो, बेंगलुरु निवासी चालक की मौत
पाली, हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार दोनों लेन के बीच जा गिरी और उसमें धुआं निकलने के साथ हल्की आग भी लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सेमर झाला के निकट गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल संख्या 282 के पास तेज गति से जा रही एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार कई बार पलटती हुई एक्सप्रेसवे की दोनों लेन के बीच जा गिरी। दुर्घटना के बाद वाहन से धुआं निकलने लगा और हल्की आग भी लग गई। बदायूं से लौट रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के स्वागत के लिए खड़े सपा कार्यकर्ताओं ने तत्काल मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया और एंबुलेंस को सूचना दी।
घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर ले जाया गया। सूचना मिलते ही रूपापुर चौकी पुलिस और डायल-112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा घटना की जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शी जिलानी खान ने बताया कि स्कॉर्पियो की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, उन्होंने कहा कि इतना भयावह हादसा उन्होंने अब तक केवल फिल्मों में ही देखा था। दुर्घटना का मंजर देखकर आसपास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
कार की तलाशी के दौरान मिली बैंक पासबुक के आधार पर पुलिस ने घायल की पहचान संजय झा पुत्र वीरेंद्र बिहारी झा निवासी 9वीं क्रॉस, मारुति लेआउट, हेन्नूर, बेंगलुरु के रूप में की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर के चिकित्सक डॉ. मुजीब अंसारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल लाया गया, लेकिन जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, रुपापुर चौकी इंचार्ज अतुल गुप्ता का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.