भारतीय मूल की निवासी एक महिला और उसके मित्र की वाशिंगटन न्यूयॉर्क शहर में ट्रेन चपेट में आने सें मृत्यु *वाशिंगटन।* न्यू जर्सी की रहने वाली 24 वर्षीय भारतीय मूल की महिला और उसके दोस्त की न्यूयॉर्क शहर में एक सबवे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों को मैनहट्टन स्टेशन पर पटरियों पर बैठे देखा गया था। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे ट्रेन की चपेट में कैसे और क्यों आए। रटगर्स यूनिवर्सिटी से हाल ही में स्नातक करने वाले मलाइका चित्रे और नवम कौल तड़के 3 बजे के बाद लोअर मैनहट्टन के स्प्रिंग स्ट्रीट स्टेशन पर पटरियों पर थे, तभी दक्षिण की ओर जाने वाली नंबर 4 ट्रेन स्टेशन में दाखिल हुई। ट्रेन ऑपरेटर ने दोनों को देखा और ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन वह टक्कर को टाल नहीं सकी। दोनों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। ट्रेन से करीब 100 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
भारतीय मूल की निवासी एक महिला और उसके मित्र की वाशिंगटन न्यूयॉर्क शहर में ट्रेन चपेट में आने सें मृत्यु *वाशिंगटन।* न्यू जर्सी की रहने वाली 24 वर्षीय भारतीय मूल की महिला और उसके दोस्त की न्यूयॉर्क शहर में एक सबवे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों को मैनहट्टन स्टेशन पर पटरियों पर बैठे देखा गया था। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे ट्रेन की चपेट में कैसे और क्यों आए। रटगर्स यूनिवर्सिटी से हाल ही में स्नातक करने वाले मलाइका चित्रे और नवम कौल तड़के 3 बजे के बाद लोअर मैनहट्टन के स्प्रिंग स्ट्रीट स्टेशन पर पटरियों पर थे, तभी दक्षिण की ओर जाने वाली नंबर 4 ट्रेन स्टेशन में दाखिल हुई। ट्रेन ऑपरेटर ने दोनों को देखा और ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन वह टक्कर को टाल नहीं सकी। दोनों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। ट्रेन से करीब 100 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
- मेरठ में छात्राओं की जागरूकता रैली, मतदान के लिए दिया संदेश दौराला के मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 16 सितंबर को चुनावी साक्षरता क्लब के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। क्लब प्रभारी डॉ. स्नेहलता के निर्देशन में छात्राओं ने उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया और ‘हम बच्चों ने ठाना है, जन-जन को जगाना है’ जैसे नारों के जरिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में निधि सक्सेना, रविता, कल्पना और रचना शर्मा की भूमिका सराहनीय रही। #Meerut #Daurala #VoterAwareness #VoterAwarenessRally #ElectionLiteracy #VotingAwareness #Democracy #StudentAwareness #MeerutNews #UttarPradesh #UPNews #ERadioIndia1
- सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज से मचा हड़कंप, कॉलोनी खाली कराने का कराया अनाउंसमेंट मेरठ/ संवाददाता। पल्लवपुरम फेज-2 में मंगलवार देर रात सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज की सूचना से हड़कंप मच गया। प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों को गैस की चपेट में आने के बाद आंखों में जलन और खांसी की शिकायत होने लगी। अचानक लोगों की हालत बिगड़ने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर आसपास की कॉलोनी में अनाउंसमेंट कराकर लोगों को घर खाली करने के लिए कहा गया। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। गैस के रिसाव को नियंत्रित करने और उसके स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एसपी सिटी विनायक भोंसले भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गैस किस कारण से लीक हुई और इसकी चपेट में कितने लोग आए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।4
- मेरठ -सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज, इलाके के लोगों की हालत बिगड़ी, लोगों को जलन और खांसी की शिकायत, पुलिस ने कॉलोनी खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया, नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, राहत कार्य में जुटी पुलिस और नगर निगम की टीम, एसपी सिटी विनायक भोंसले मौके पर, पल्लवपुरम फेज 2 का मामला1
- *थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा म्यूल बैंक खातों में साइबर धोखाधडी की धनराशि मंगवाकर निकालने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ की बाइट-*1
- मीरापुर क्षेत्र के खतौली मार्ग पर बने गड्ढे हादसे का सबब1
- नए भारत की नई उड़ान, रचे जा रहे विकास के नरे कीर्तिमान *नए भारत की नई उड़ान, भारतीय इंजीनियरों की प्रतिभा, मेहनत और नवाचार से गढ़े जा रहे विकास के नए कीर्तिमान!* 🇮🇳 तकनीक से तरक्की तक, इंफ्रास्ट्रक्चर से आत्मनिर्भरता तक… भारतीय इंजीनियर देश के विकास को दे रहे हैं नई गति और नई दिशा।1
- MDA के खिलाफ किसानों का धरना छठे दिन भी जारी, प्लॉट और चेक की मांग पर अड़े किसान मेरठ के लोहियानगर में बिजली बंबा चौकी के सामने स्वर्गीय राजेश पायलट मार्ग स्थित अस्थायी बस अड्डे पर किसानों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। युवा किसान संघर्ष समिति के किसानों का कहना है कि MDA की ओर से उनकी मांगों पर अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। किसानों ने स्पष्ट किया है कि प्लॉट और चेक मिलने तक धरना जारी रहेगा। अध्यक्ष धर्मपाल भड़ाना के नेतृत्व में दर्जनों किसान धरने में मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही। #Meerut #MeerutNews #FarmersProtest #MDA #KisanAndolan #Lohiyanagar #FarmersDemand #RajeshPilotMarg #MeerutUpdates #UPNews #UttarPradesh #ERadioIndia1
- खरड़ गांव में मारपीट के बाद व्यक्ति की मौत मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के ग्राम खरड़ में जय सिंह पुत्र सिरीया के साथ मारपीट की घटना सामने आई। उपचार के दौरान जय सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फुगाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है।1
- मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र में पिन्ना बाईपास पर साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में हत्या के पीछे मृतक के पुत्र का युवती के साथ प्रेमप्रसंग होने की रंजिश सामने आई मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीनना बाईपास पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक साइकिल सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी करीब 50 वर्षीय सुभाष पुत्र रणवीर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में की गई जांच पड़ताल के वाद जानकारी मिली कि मृतक सुभाष अपनी साइकिल से उस स्थान की तरफ जा रहे थे, जहां वह काम करते थे। इसी दौरान पहले से ही उनकी रेकी कर रहे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें सुनसान इलाके में गोली मार दी गई। मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र में पिन्ना बाईपास पर साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में हत्या के पीछे मृतक के पुत्र का युवती के साथ प्रेमप्रसंग होने की रंजिश सामने आई मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीनना बाईपास पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक साइकिल सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी करीब 50 वर्षीय सुभाष पुत्र रणवीर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में की गई जांच पड़ताल के वाद जानकारी मिली कि मृतक सुभाष अपनी साइकिल से उस स्थान की तरफ जा रहे थे, जहां वह काम करते थे। इसी दौरान पहले से ही उनकी रेकी कर रहे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें सुनसान इलाके में गोली मार दी गई। इस घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हत्या की सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी अमृत जैन, एएसपी सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा एवं इंस्पेक्टर कोतवाली बृजेश कुमार शर्मा समेत तमाम पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए पुलिस ने घटना की जांच शुरू की तो। मृतक की शिनाख्त किनौनी निवासी 50 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई। हत्या के संबंध में प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य प्रकाश में आये है कि कुछ दिन पूर्व ग्राम किनौनी के एक युवक एवं युवती, जो एक ही जाति के हैं, प्रेम प्रसंग के चलते घर से चले गए थे। पुलिस द्वारा युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया था तथा युवक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई थी। प्रथम दृष्टया इसी प्रकरण से संबंधित रंजिश के चलते आज दिनांक 15.09.2026 को युवती पक्षh द्वारा युवक के पिता सुभाष उपरोक्त को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फॉरेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।1