logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन, नदियों के संरक्षण और जल समानता पर हुआ मंथन धनबाद। (प्रेम कुमार). आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में रविवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “मिशन Y” का आयोजन किया गया। 22-23 मार्च तक चलने वाले इस सम्मेलन का मुख्य विषय “नदियों के लिए भूमि अधिग्रहण” रहा, जिसमें देशभर के पर्यावरण विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. आर.के. सिन्हा, मैग्सेसे पुरस्कार विजेता राजेंद्र सिंह और वरिष्ठ पर्यावरणविद सरयू राय सहित कई विशेषज्ञ शामिल हुए।

1 day ago
user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
प्रेम कुमार *पत्रकार*
Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
1 day ago

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन, नदियों के संरक्षण और जल समानता पर हुआ मंथन धनबाद। (प्रेम कुमार). आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में रविवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “मिशन Y” का आयोजन किया गया। 22-23 मार्च तक चलने वाले इस सम्मेलन का मुख्य विषय “नदियों के लिए भूमि अधिग्रहण” रहा, जिसमें देशभर के पर्यावरण विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. आर.के. सिन्हा, मैग्सेसे पुरस्कार विजेता राजेंद्र सिंह और वरिष्ठ पर्यावरणविद सरयू राय सहित कई विशेषज्ञ शामिल हुए।

More news from झारखंड and nearby areas
  • बाघमारा. (प्रेम कुमार). बाघमारा प्रखंड अंतर्गत खानुडीह गांव में विगत 250 (ढाई सौ) वर्षों से चैती दुर्गा पूजा मनाने की परम्परा अनवरत चली आ रही है. मालूम हो की चैती बासंतिक दुर्गा पूजा का प्रारम्भ यहाँ कलश स्थापना के साथ शुरू हो गया है. विजय दशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ इस दस दिवसीय पूजनोत्सव का समापन होगा. जानकारी के अनुसार मंदिर की स्थापना एवं कुल देवी की प्रतिष्ठा एवं पूजा का प्रारम्भ यहाँ के तत्कालीन जमींदार शिव शंकर पाण्डेय के द्वारा किया गया था. अभी इस परंपरा का निर्वाह उनके कुल वंश की पांचवीं तथा छठी पीढ़ी के लोगो के द्वारा किया जा रहा है.
    1
    बाघमारा. (प्रेम कुमार). बाघमारा प्रखंड अंतर्गत खानुडीह गांव में विगत 250 (ढाई सौ) वर्षों से चैती दुर्गा पूजा मनाने की परम्परा अनवरत चली आ रही है. मालूम हो की चैती बासंतिक दुर्गा पूजा का प्रारम्भ यहाँ कलश स्थापना के साथ शुरू हो गया है. विजय दशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ इस दस दिवसीय पूजनोत्सव का समापन होगा. जानकारी के अनुसार मंदिर की स्थापना एवं कुल देवी की प्रतिष्ठा एवं पूजा का प्रारम्भ यहाँ के तत्कालीन जमींदार शिव शंकर पाण्डेय के द्वारा किया गया था. अभी इस परंपरा का निर्वाह उनके कुल वंश की पांचवीं तथा छठी पीढ़ी के लोगो के द्वारा किया जा रहा है.
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    35 min ago
  • Post by Sheikh Nazim
    1
    Post by Sheikh Nazim
    user_Sheikh Nazim
    Sheikh Nazim
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंघियाटांड़ गांव में उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब भाजपा नेता के घर के बागान में गौ के अवशेष मिलने की सूचना फैली। बताया जा रहा है कि यह बागान भाजपा नेत्री तारा देवी के रिश्तेदार शत्रुघ्न महतो का है। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिला और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया। भीड़ को शांत करने के दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।वहीं, इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है ।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।
    1
    बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंघियाटांड़ गांव में उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब भाजपा नेता के घर के बागान में गौ के अवशेष मिलने की सूचना फैली। बताया जा रहा है कि यह बागान भाजपा नेत्री तारा देवी के रिश्तेदार शत्रुघ्न महतो का है। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिला और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया। भीड़ को शांत करने के दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।वहीं, इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है ।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • धनबाद। हमने तीन साल पहले लेडी डूमर के रैयतों से यह वादा किया था कि आपको न्याय जरूर दिलाएंगे उस बात पर आज भी अटल हूं यह कथन पश्चिम जमशेदपुर विधायक सरयू राय का है जो रविवार की शाम तिलाटांड़ में एक शादी समारोह में वर वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे थे बाद में लेडी डूमर स्थित आशु सिंह के आवास पहुंचे जहां उनका स्वागत फूल मालाओं से किया गया बाद में कुछ देर आशु सिंह के आवास पर बैठे इस दौरान प्रेस को संबोधित कर कहा कि रयतो द्वारा द्वारा 3 साल पहले न्याय का गुहार लगाते हुए उन्होंने अपने जमीन को एक पक्ष द्वारा हड़पने की बात को लेकर हमारे पास पहुंचे थे हमने उस समय इनसे वादा किया था कि आपको जरूर न्याय दिलाएंगे इस बात को हमने विधानसभा में उठाया था विधानसभा अध्यक्ष ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए धनबाद उपायुक्त को प्रतिवेदन दिया गया था बाद में बाघमारा के अंचल अधिकारी को जांच प्रतिवेदन उपायुक्त के पास भेजें पर उपयुक्त ये बोलकर इसको पेंडिंग कर दिया कि उच्च न्यायालय में ये मामला बिचाराधीन है ये बोलकर धनबाद उपायुक्त इसे पेंडिंग में रखकर कार्यवाही आगे होने नहीं दी पर हम हार नहीं माने हैं हमने धनबाद उपायुक्त पर आदेश उल्लंघन करने का प्रतिवेदन विधानसभा अध्यक्ष को दिया जा चुका है अब जल्द ही इन्हें न्याय मिलेगा इस अवसर पर उदय सिंह आशु सिंह रविंद्र तिवारी बलराम महतो के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे
    1
    धनबाद। हमने तीन साल पहले लेडी डूमर के रैयतों से यह वादा किया था कि आपको न्याय जरूर दिलाएंगे उस बात पर आज भी अटल हूं  यह कथन पश्चिम जमशेदपुर विधायक सरयू राय का है जो रविवार की शाम तिलाटांड़ में एक शादी समारोह में वर वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे थे बाद में लेडी डूमर स्थित आशु सिंह के आवास पहुंचे जहां उनका स्वागत फूल मालाओं से किया गया बाद में कुछ देर  आशु सिंह के आवास पर बैठे इस दौरान प्रेस को संबोधित कर कहा कि रयतो द्वारा द्वारा 3 साल पहले न्याय का गुहार लगाते हुए उन्होंने अपने जमीन को एक पक्ष द्वारा हड़पने की बात को लेकर हमारे पास पहुंचे थे हमने उस समय इनसे वादा किया था कि आपको जरूर न्याय दिलाएंगे  इस बात को हमने विधानसभा में उठाया था विधानसभा अध्यक्ष ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए  धनबाद उपायुक्त को प्रतिवेदन दिया गया था बाद में बाघमारा के अंचल अधिकारी को जांच प्रतिवेदन उपायुक्त के पास भेजें पर उपयुक्त ये बोलकर इसको पेंडिंग कर दिया कि उच्च न्यायालय में ये मामला बिचाराधीन  है  ये बोलकर धनबाद उपायुक्त इसे पेंडिंग में रखकर कार्यवाही आगे होने नहीं दी पर हम हार नहीं माने हैं हमने  धनबाद उपायुक्त पर आदेश उल्लंघन करने का प्रतिवेदन विधानसभा अध्यक्ष को दिया जा चुका  है  अब जल्द ही इन्हें न्याय मिलेगा इस अवसर पर उदय सिंह आशु सिंह रविंद्र तिवारी बलराम महतो के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर Baghmara-Cum-Katras, Dhanbad•
    22 hrs ago
  • धनबाद को नई दिशा: मेयर संजीव सिंह और डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने संभाली कमान।
    1
    धनबाद को नई दिशा: मेयर संजीव सिंह और डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने संभाली कमान।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by DWIPAKSHA DARPAN
    1
    Post by DWIPAKSHA DARPAN
    user_DWIPAKSHA DARPAN
    DWIPAKSHA DARPAN
    पत्रकारिता धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    13 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • धनबाद। (प्रेम कुमार ). झारखंड की पहली 8 लेन सड़क बार -बार धंस जाने से इस सड़क पर चलने वाले दुपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चले की झारखंड मोड़ के पास सर्विस लेन में बने बड़े गड्ढे को रोड मेंटेनेंस विभाग द्वारा भर दिया गया था, लेकिन मरम्मत के कुछ ही समय बाद पुनः कुर्मीडीह मोड़ के पास फिर से सर्विस लेन में गड्ढा बन गया है। जानकारी के अनुसार यह गड्ढा सड़क के नीचे गुजर रही पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण बना है। पाइपलाइन से पानी रिसने के चलते सड़क को काटकर मरम्मत का काम किया जा रहा है।
    1
    धनबाद। (प्रेम कुमार ). झारखंड की पहली 8 लेन सड़क बार -बार धंस जाने से इस सड़क पर चलने वाले दुपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चले की झारखंड मोड़ के पास सर्विस लेन में बने बड़े गड्ढे को रोड मेंटेनेंस विभाग द्वारा भर दिया गया था, लेकिन मरम्मत के कुछ ही समय बाद पुनः कुर्मीडीह मोड़ के पास फिर से सर्विस लेन में गड्ढा बन गया है।
जानकारी के अनुसार यह गड्ढा सड़क के नीचे गुजर रही पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण बना है। पाइपलाइन से पानी रिसने के चलते सड़क को काटकर मरम्मत का काम किया जा रहा है।
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.