कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के हथियारबंद अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार महासमुंद। जिला महासमुंद थाना बसना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही के तारतम्य में दिनांक 09-10/08/2026 की दरमियानी रात पलसापाली बेरियर पर सघन वाहन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान ओड़िशा की ओर से आ रही एक बिना नंबर की सफेद रंग की मारुति सुजुकी विक्टोरिस कार (जिसके पीछे पीली टी.सी. प्लेट MP07/C0011/TC लगी थी) को संदेह के आधार पर रोका गया। कार में चार व्यक्ति सवार थे, जिनका आचरण अत्यंत संदिग्ध था। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर कार के डेशबोर्ड/सीट के पास से 01 नग .315 बोर का देशी कट्टा एवं 03 नग जिंदा कारतूस बरामद हुआ] साथ ही कार में रखे एक बैग से 3,25,000/- (तीन लाख पच्चीस हजार) रुपये नगद भी बरामद हुए। इसके अतिरिक्त आरोपियों की व्यक्तिगत तलाशी में 04 मोबाइल जप्त किए गए। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे सभी एक राय होकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत ओड़िशा के बलांगीर से गांजा खरीदने आये थे। रास्ते में पुलिस या किसी भी बाधा को दूर करने तथा जान से मारने की नीयत से यह अवैध हथियार (देशी कट्टा) रखा था। गांजा सप्लायर से संपर्क न हो पाने के कारण वे बिना गांजा लिए 3.25 लाख रुपये नगदी रकम लेकर वापस लौट रहे थे। इस पुख्ता जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर बसना पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए चारों आरोपियों को मौके पर ही अभिरक्षा में लिया गया। जिला महासमुंद थाना बसना पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही इस हथियारबंद गिरोह को गिरफ्तार करने में बसना पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना बसना में धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं 61(2)(क) बी.एन.एस. (भारतीय न्याय संहिता) का मामला दर्ज कर दिनांक 10/08/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी- 01-उमाशंकर शर्मा पिता सुरेश शर्मा (उम्र 41 वर्ष), निवासी- ग्राम देवरी, पोस्ट मेहगांव, थाना मेहगांव, जिला भिंड (मध्यप्रदेश)। 02- आकाश काकर शर्मा उर्फ गोलू पिता विजय कुमार (उम्र 27 वर्ष), निवासी- गांव बरोही, थाना बरोही, जिला भिंड (मध्यप्रदेश)। 03- शिवम शर्मा पिता त्रियोगी नारायण शर्मा (उम्र 26 वर्ष), निवासी- गांव बरोही, थाना बरोही, जिला भिंड (मध्यप्रदेश)। 04- शनि सिंग उर्फ संदीप पिता खजान सिंग (उम्र 32 वर्ष), निवासी- गांव गरीकरना, थाना खैरागढ़, जिला आगरा (उत्तरप्रदेश)। जप्त संपत्ति- 01- नगदी रकम: 3,25,000/- रुपये (तीन लाख पच्चीस हजार रुपये )। 02- अवैध हथियार: 01 नग .315 बोर का देशी कट्टा (Pistol) एवं 03 नग जिंदा कारतूस। 03- एक सफेद रंग की कार (अस्थायी टी.सी. प्लेट MP07/C0011/TC), अनुमानित कीमत – लगभग 15,00,000 रुपये। 04- 04 नग मोबाईल अनुमानित कीमत– लगभग 1,00,000 रुपये।
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के हथियारबंद अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार महासमुंद। जिला महासमुंद थाना बसना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही के तारतम्य में दिनांक 09-10/08/2026 की दरमियानी रात पलसापाली बेरियर पर सघन वाहन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान ओड़िशा की ओर से आ रही एक बिना नंबर की सफेद रंग की मारुति सुजुकी विक्टोरिस कार (जिसके पीछे पीली टी.सी. प्लेट MP07/C0011/TC लगी थी) को संदेह के आधार पर रोका गया। कार में चार व्यक्ति सवार थे, जिनका आचरण अत्यंत संदिग्ध था। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर कार के डेशबोर्ड/सीट के पास से 01 नग .315 बोर का देशी कट्टा एवं 03 नग जिंदा कारतूस बरामद हुआ] साथ ही कार में रखे एक बैग से 3,25,000/- (तीन लाख पच्चीस हजार) रुपये नगद भी बरामद हुए। इसके अतिरिक्त आरोपियों की व्यक्तिगत तलाशी
में 04 मोबाइल जप्त किए गए। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे सभी एक राय होकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत ओड़िशा के बलांगीर से गांजा खरीदने आये थे। रास्ते में पुलिस या किसी भी बाधा को दूर करने तथा जान से मारने की नीयत से यह अवैध हथियार (देशी कट्टा) रखा था। गांजा सप्लायर से संपर्क न हो पाने के कारण वे बिना गांजा लिए 3.25 लाख रुपये नगदी रकम लेकर वापस लौट रहे थे। इस पुख्ता जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर बसना पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए चारों आरोपियों को मौके पर ही अभिरक्षा में लिया गया। जिला महासमुंद थाना बसना पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही इस हथियारबंद गिरोह को गिरफ्तार करने में बसना पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ
थाना बसना में धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं 61(2)(क) बी.एन.एस. (भारतीय न्याय संहिता) का मामला दर्ज कर दिनांक 10/08/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी- 01-उमाशंकर शर्मा पिता सुरेश शर्मा (उम्र 41 वर्ष), निवासी- ग्राम देवरी, पोस्ट मेहगांव, थाना मेहगांव, जिला भिंड (मध्यप्रदेश)। 02- आकाश काकर शर्मा उर्फ गोलू पिता विजय कुमार (उम्र 27 वर्ष), निवासी- गांव बरोही, थाना बरोही, जिला भिंड (मध्यप्रदेश)। 03- शिवम शर्मा पिता त्रियोगी नारायण शर्मा (उम्र 26 वर्ष), निवासी- गांव बरोही, थाना बरोही, जिला भिंड (मध्यप्रदेश)। 04- शनि सिंग उर्फ संदीप पिता खजान सिंग (उम्र 32 वर्ष), निवासी- गांव गरीकरना, थाना खैरागढ़, जिला आगरा (उत्तरप्रदेश)। जप्त संपत्ति- 01- नगदी रकम: 3,25,000/- रुपये (तीन लाख पच्चीस हजार रुपये )। 02- अवैध हथियार: 01 नग .315 बोर का देशी कट्टा (Pistol) एवं 03 नग जिंदा कारतूस। 03- एक सफेद रंग की कार (अस्थायी टी.सी. प्लेट MP07/C0011/TC), अनुमानित कीमत – लगभग 15,00,000 रुपये। 04- 04 नग मोबाईल अनुमानित कीमत– लगभग 1,00,000 रुपये।
- श्री शनिदेव रुद्राभिषेक महोत्सव पर कलश यात्रा,हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।1
- कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स का स्टंट पुलिस ने सात युवकों को पकड़ा1
- कुरुडीह मुक्तिधाम जाने वाली गलियों में कीचड़ का साम्राज्य, ग्रामीणों का चलना मुश्किल, हालत खराब........... कुरुडीह मुक्तिधाम जाने वाली गलियों में कीचड़ का साम्राज्य, ग्रामीणों का चलना मुश्किल, हालत खराब........... बीमारियों का खतरा: जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से मच्छर और मक्खियां पनप रहे हैं, जिससे बीमारियां फैलने का डर है। ग्राम पंचायत कुरुडीह की मुक्तिधाम जाने वाली मुख्य मार्ग कीचड़ से लतपथ, ग्राम पंचायत कुरुडीह में विकास के नाम पर मूलभूत सुविधाओं की ही मुहर नहीं लग सकी है। कम बारिश में ही गली कीचड़ से लतपथ हो जाती है। ग्रामीणों को दलदल में रहने की मजबूरी है। लगातार शिकायत करने के बावजूद जनप्रतिनिधि बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे। जिस वजह से हल्की बारिश में ही गली में गंदगी हो जाती है। इसमें मच्छर व कीड़े-मकोड़े पनप रहे है। ग्रामीणों को रोज समस्या हो रही है। कीचड़ के कारण लोगों को चलना मुश्किल हो रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी व आक्रोश है। कुरुडीह के ग्रामीणों के अनुसार गली से पानी की निकासी सही तरीके से नहीं होने एवं मुरम की जगह मिट्टी को पाट दिया गया है। जिसके वजह से गली पर ही पानी ठहर रहा है और कीचड़ की स्थिति बन रही है। समस्या के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने मुक्तिधाम जाने वाली मुख्य मार्ग को जनप्रतिनिधियों से गली की सीसीकरण किये जाने का सुझाव भी रखा था। लेकिन अब तक अमल नहीं किया गया है। गली में कीचड़ की प्रमुख समस्या को जनप्रतिनिधि अब तक दूर नहीं कर पाएं है। चुनाव में उम्मीदवार भी लुभावने वादे कर बाद में मुकर जाते है। लेकिन अभी तक कीचड़ की समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गली में दलदल से पनप रहे मच्छर, बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों की लापरवाही ग्रामीणों को समस्या में डाल सकती है, किंतु समस्या के निराकरण के लिए गंभीरता बिलकुल भी नजर नहीं आ रही।1
- बिलासपुर में गूंजिस आदिवासी संस्कृति के रंग, परंपरागत पहिरावा मं सजके निकरिस भव्य रैली3
- हरदी में आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं हरदी में आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा सोमवार की रात 8 बजे आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री प्रियंका शुक्ला जी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार बिलासपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन विस्तार एवं संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार 10 अगस्त को ग्राम हरदी बिल्हा, रायपुर–बिलासपुर NH-130 में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री मुकेश अहलावत जी एवं सह-प्रभारी श्री राकेश जाटव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने बिलासपुर लोकसभा, मुंगेली एवं लोरमी क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन विस्तार, आगामी रणनीति तथा पार्टी को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यकर्ताओं में संगठन को लेकर उत्साह और सक्रियता देखने को मिली। प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवलाल नरेटी, प्रदेश सचिव वदूद आलम, प्रदेश संगठन महामंत्री सरदार जसबीर सिंग चावला, प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री प्रियंका शुक्ला, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष तेजेन्द्र तोडेकर, पार्षद एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय भा, जिला अध्यक्ष मुंगेली कलेश्वर गर्ग सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा पार्षद प्रतिनिधि आशीष खत्री, रितेश मिश्रा, ज्ञानेंद्र देवांगन, संजय श्रीवास, संजय गढ़ेवाल, बलदेव सोनी, वेदराम पाटले, मनोज जांगड़े, खगेश केवट, जंतराम पात्रे, जेठु घृतलहरे, आजू भास्कर, सुरेश ध्रुव सहित मुंगेली, लोरमी एवं बिलासपुर क्षेत्र के अन्य सम्माननीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। दिनांक: 10 अगस्त 2026 स्थान: ग्राम हरदी, रायपुर–बिलासपुर NH-130 जारीकर्ता: सुश्री प्रियंका शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी1
- पार्ट 04 सिव महापुराण का अनसुना रहस्य कौन है सदा सिव रुद्र और महेश्वर सिव लिंग की उत्पत्ति कैसे हुई ब्रम्हा विष्णु महेश जी के माता पिता कौन हैं जाने इस वीडियो मे सभी धर्मो के धार्मिक सत् ग्रंथो के ऐसे अनसुलझे रहस्य जिसे सभी धर्म के धर्मगुरुओं द्वारा छुपाया गया जिससे जनता अभी तक अनजानऔर बेखबर है जिसे संत रामपाल जी महाराज ने उजागर किया है1
- रायगढ़ जिले में तिरंगा प्रतिज्ञा से गूंजा कमला नेहरू पार्क,बच्चों ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प।1
- 🇮🇳 अमर शहीद खुदीराम बोस जी को शत-शत नमन ! 🇮🇳🇮🇳💐🙏🏻 मातृभूमि की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏 उनका साहस, त्याग और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। देश के वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🇮🇳1