घर से लापता वृद्धा को मिशन शक्ति टीम ने सकुशल किया बरामद, बेटे को सौंपा बबीना (झांसी), थाना बबीना क्षेत्र में घर से बिना बताए निकली एक वृद्ध महिला को पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सोमवार प्रातः लगभग 9 बजे 76 वर्षीय श्रीमती लीला पत्नी स्वर्गीय मनीराम, निवासी आरामशीन चौका भेल, थाना बबीना, जिला झांसी, घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई थीं। भटकते-भटकते वह रात में ग्राम खजराहा खुर्द पहुंच गईं। ग्राम खजराहा खुर्द के प्रधान प्रबल प्रताप सिंह ने वृद्धा को देख मानवता का परिचय देते हुए पुलिस सहायता के लिए डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बबीना की मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाना बबीना स्थित मिशन शक्ति केंद्र ले आई। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम श्रीमती लीला पत्नी स्वर्गीय मनीराम, उम्र 76 वर्ष बताया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बबीना विनय कुमार साहू एवं महिला आरक्षी अंजली विश्वकर्मा मौजूद रहीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला के पुत्र सोनू बाल्मीकि पुत्र स्वर्गीय मनीराम, निवासी आरामशीन, थाना बबीना को सूचना देकर थाने पर बुलाया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद वृद्धा को सकुशल उनके पुत्र के सुपुर्द कर दिया गया। माता को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

- झाँसी मे होटल मैनेजर से मारपीट,, घटना cctv मे कैद.1
- समथर में एक युवक कुएं में गिरा समय रहते बचाई जान थाना प्रभारी अतुल राजपूत ने पहुंचाया अस्पताल डॉक्टरों ने इलाज के बाद घर भेजा1
- -झांसी समथर थाना क्षेत्र के चुंगी नाका मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब शराब के नशे में एक शख्स ने अचानक कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग तुरंत एकत्र हो गए। फिर लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कुएं में उतरकर रामबिहारी को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई है। वी/ओ.1- रामबिहारी के कुएं से बाहर आने पर पुलिस आनन फानन में घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया और हालत सामान्य होने पर रामबिहारी को उनके परिजनों को सुपुर्द कर घर भेज दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि रामबिहारी की हालत अब खतरे से बाहर है। वहीं स्थानीय लोग पुलिस और फायर ब्रिगेड की तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने समय पर पहुंचकर रामबिहारी की जान बचाई है। बाइट- डॉ संगुल तिवारी......चिकित्साधिकारी1
- बबीना। बुन्देलखण्ड की ऐतिहासिक एवं वीरभूमि बबीना में खेल प्रेमियों के लिए एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। दिनांक 22 फरवरी 2028, रविवार को प्रातः 10 बजे से पहली बार अंतर्राष्ट्रीय विराट दंगल का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश के नामी पहलवान अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगे, जिससे क्षेत्र में खेल एवं पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा भारतीय पारंपरिक कुश्ती संस्कृति को आगे बढ़ाना है। दंगल के माध्यम से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है। इस विराट दंगल का निवेदन समस्त गणेश व्यायामशाला, बबीना द्वारा किया जा रहा है, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा निभाई जा रही है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।1
- झांसी जिले के टहरौली तहसील के मैंन__रोड सरकार की गड्ढा मुक्त सड़क में अनगिनत गढ्ढे1
- *यूपी: झांसी में दबंगों ने विकास होटल के कर्मचारी से की बेरहमी से मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात पूरी घटना थाना नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत की *Rashid pathan* *6394131221*1
- बबीना कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बाइक मालिक ने वाहन घर के बाहर खड़ा किया था, जिसके बाद देर रात चोर बाइक लेकर फरार हो गए।1
- झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के एक स्थानीय होटल के मैनेजर के साथ दबंगों ने बेरहमी से की पिटाई, यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा कि आसपास के रहने वाले 7-8 दबंग किस्म के युवक होटल में पार्टी करने गये थे, मैनेजर ने कहा होटल रूम खाली नहीं है, यह सुनते ही दबंग युवक नाराज हो गए, और फिर मैनेजर के साथ गाली गलौज करने लगे, जब उसने विरोध किया तो दबंगों ने गुंडई दिखाते हुए मैनेजर की लात घूंसों और बेल्टों जमकर पिटाई करना शुरू कर दी, जब होटल के दूसरे कर्मी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो एक बाद एक आधा दर्जन से अधिक दबंग टूट पड़े और बेरहमी से मैनेजर के साथ काफी देर तक मारपीट करने के बाद भाग गए, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों को पड़कर उनके खिलाफ शांति भंग की धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।1
- शासन के नियम और पुलिस का खौफ ग्वालियर रोड पर बौना साबित हो रहा है। यहाँ महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने स्थित अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान अवैध अहाते में तब्दील हो चुकी है। सोमवार को सामने आए वायरल हुए एक वीडियो ने प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है, जिसमें बेखौफ लोग खुलेआम शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो बना रहे युवक ने खुलासा किया कि यहाँ नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रात 12:00 बजे तक शराब पिलाई जाती है। ताज्जुब की बात है कि जिस स्थान पर छात्राओं का आना-जाना है, वहाँ सरेआम नशा परोसा जा रहा है, लेकिन आबकारी विभाग और संबंधित थाना पुलिस कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना मिलीभगत के इतना बड़ा उल्लंघन मुमकिन नहीं है। अब सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो पुलिस और प्रशासन की साख को चुनौती दे रहा है।।1