प्रयागराज में फर्जी वकीलों पर बड़ी कार्रवाई, 105 फर्जी वकीलों पर दर्ज होगी एफआईआर और 39 पर मुकदमा दर्ज इलाहाबाद हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद यूपी बार काउंसिल की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में कार्रवाई शुरू, सभी आरोपियों पर दर्ज होंगे अलग-अलग मुकदमे। फर्जी एलएलबी डिग्री और मार्कशीट के सहारे वकालत का चोगा ओढ़ने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने प्रयागराज में प्रैक्टिस कर रहे 105 ऐसे वकीलों को चिन्हित किया है, जिनकी डिग्रियां जांच में पूरी तरह फर्जी पाई गई हैं। बार काउंसिल की शिकायत पर पुलिस ने इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। 39 पर दर्ज हो चुका है मुकदमा बार काउंसिल के सचिव आर.के. शुक्ला की तहरीर पर प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में अब तक 39 वकीलों के खिलाफ नामजद मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य के मुताबिक, चूंकि सभी आरोपियों की डिग्रियां अलग-अलग संस्थानों की हैं और सबके मामले भिन्न हैं, इसलिए सभी 105 आरोपियों के खिलाफ एक साझा एफआईआर के बजाय अलग-अलग स्वतंत्र मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। शेष बचे नामों पर भी अगले 24 से 48 घंटों में एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।विश्वविद्यालयों की साख पर सवाल, रराडार पर कई कर्मचारी जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इन फर्जी वकीलों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय और पिलानी (राजस्थान) की श्रीधर यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के नाम पर तैयार जाली डिग्रियों का इस्तेमाल किया था। पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कौन सा बड़ा रैकेट काम कर रहा था। अंदेशा जताया जा रहा है कि इस खेल में विश्वविद्यालयों के कुछ अंदरूनी कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं, जिन्हें जांच के दायरे में लाया जाएगा। रद्द होगा वकालत का लाइसेंस उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के साथ ही इन सभी 105 आरोपियों का बार काउंसिल में किया गया रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही इनका 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' (COP) भी वापस ले लिया जाएगा, जिससे ये भविष्य में किसी भी अदालत में खड़े होने के योग्य नहीं रहेंगे। इस कार्रवाई से कचहरी परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।

- Sultanpur BJP vidhayak लड़की द्वारा लगाएं गए संगीन आरोप के बाद विधायक सुल्तानपुर के बीजेपी विधायक विनोद सिंह अब इनका कहना है कि गायत्री प्रजापति को गलत तरीके फंसाया गया ऊपर वाला उनके साथ बहुत जल्द न्याय करेगा.. 😂1
- निषाद राज पार्टी के जिला महासचिव ने बताया की मेजा विधानसभा में इस बार हम लोग अपना प्रत्याशी उतारने का काम करेंगे क्या कुछ कहे निषाद राज पार्टी के जिला महासचिव1
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पक्की सड़क बनवाने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे बच्चों पर पुलिस का सख्त रूप दिखा. सदर कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राम कुमार ने शांतिपूर्ण ढंग से बैठे मासूम बच्चों को 'हट-हट-हट' कहकर कलेक्ट्रेट से भगाते दिखे1
- भारतीय नौसेना के लिए अगली पीढ़ी का ऑफशोर पेट्रोल वेसल श्रुति लॉन्च। लॉन्च समारोह में वाइस एडमिरल संजय साधु सहित भारतीय नौसेना,रक्षा मंत्रालय और GRSE के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। NGOPV का निर्माण एक साथ दो स्वदेशी शिपयार्ड GRSE, कोलकाता और GSL गोवा में किया जा रहा है। स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित ये जहाज समुद्री निगरानी,सर्च एंड रेस्क्यू ,ऑफशोर परिसंपत्तियों की सुरक्षा, HADR और एंटी-पायरेसी जैसे बहु-आयामी अभियानों में भूमिका निभाएंगे। श्रुति नाम भारत की समृद्ध विरासत से लिया गया है और यह चार वेदों को संदर्भित करता है।जहाज के क्रेस्ट में Ursa Major तारामंडल तथा लाल-सफेद रंग का लाइटहाउस दर्शाया गया है। भारतीय नौसेना के लिए अगली पीढ़ी का ऑफशोर पेट्रोल वेसल श्रुति लॉन्च। लॉन्च समारोह में वाइस एडमिरल संजय साधु सहित भारतीय नौसेना,रक्षा मंत्रालय और GRSE के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। NGOPV का निर्माण एक साथ दो स्वदेशी शिपयार्ड GRSE, कोलकाता और GSL गोवा में किया जा रहा है। स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित ये जहाज समुद्री निगरानी,सर्च एंड रेस्क्यू ,ऑफशोर परिसंपत्तियों की सुरक्षा, HADR और एंटी-पायरेसी जैसे बहु-आयामी अभियानों में भूमिका निभाएंगे। श्रुति नाम भारत की समृद्ध विरासत से लिया गया है और यह चार वेदों को संदर्भित करता है।जहाज के क्रेस्ट में Ursa Major तारामंडल तथा लाल-सफेद रंग का लाइटहाउस दर्शाया गया है।1
- प्रयागराज मंफोर्डगंज में भव्य तरीके से ननका हेला जी का शौर्य समृति दिवस कार्यक्रम मनाया गया1
- वाह क्या सीन है,,,,विकसित भारत की एक दुर्लभ और अनोखी तस्वीर बस हेलीकॉप्टर से फूल बर्षा और हो जाती तो दिल गार्डन गार्डन हो जाता❓1
- मेजा विधानसभा के मांडा ब्लॉक में PDA सम्मेलन कल भारी संख्या में पहुंचेंगे सपाकार्यकर्ता1
- नगर पालिका परिषद भरवारी की बड़ी लापरवाही स्ट्रीट लाइट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा जनपद कौशांबी नगर पालिका परिषद भरवारी वार्ड नंबर 18 मोती लाल आजाद नगर का मामला नगर पालिका परिषद भरवारी की बड़ी लापरवाही स्ट्रीट लाइट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा जनपद कौशांबी नगर पालिका परिषद भरवारी वार्ड नंबर 18 मोती लाल आजाद नगर का मामला1