Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोयला माफिया का बढ़ता नेटवर्क! पलमा के आमडांगल में अवैध डंपिंग की चर्चा। देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार एक बार फिर चर्चा में है। पलमा गांव के आमडांगल टोला में काली मंदिर से करीब 200 फीट की दूरी पर बड़े पैमाने पर कोयला डंप किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां से रात के समय ट्रकों के जरिए अवैध कोयले की ढुलाई की जा रही है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यूके जामताड़ा लाइव
कोयला माफिया का बढ़ता नेटवर्क! पलमा के आमडांगल में अवैध डंपिंग की चर्चा। देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार एक बार फिर चर्चा में है। पलमा गांव के आमडांगल टोला में काली मंदिर से करीब 200 फीट की दूरी पर बड़े पैमाने पर कोयला डंप किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां से रात के समय ट्रकों के जरिए अवैध कोयले की ढुलाई की जा रही है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
More news from झारखंड and nearby areas
- राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन का मंच बना जामताड़ा, राज्यस्तरीय आर्म रेसलिंग शुरू। जामताड़ा में चतुर्थ झारखंड राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, 133 खिलाड़ी दिखा रहे दम... जामताड़ा। ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित जामताड़ा क्लब परिसर में रविवार को चतुर्थ झारखंड राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता-2026 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी विपिन दुबे सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जामताड़ा समेत राज्य के विभिन्न जिलों से 133 बालक, बालिका, पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। महासचिव दीपक दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी 2 से 4 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में आयोजित 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- लाल ई-बाइक से गौ-मांस की तस्करी! बजरंग दल और ग्रामीणों ने दाऊद मियां को दबोचा1
- 3 से 4 लाख श्रद्धालु! बाबा वैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम में आस्था का महासैलाब1
- बाघमारा में क्रांतिदूत शक्तिनाथ महतो को नमन 78वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, दी गई श्रद्धांजलि शक्ति चौक से गूंजा संघर्ष और सम्मान का संदेश मंच से उठे बड़े राजनीतिक मुद्दे, गरमाई सियासत1
- गिरिडीह के कालीबाड़ी चौक के समीप नाले से जलजमाव से बचाव के कार्य का मेयर और डिप्टी मेयर ने लिया जायजा यहां नाले का पानी जमा होने से लंबे समय से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जलजमाव के कारण सड़क पर यातायात भी बाधित हो रहा था और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही थीं।1
- *उपायुक्त व एसएसपी ने 40 नए महिन्द्रा बोलेरो वाहन को किया फ्लैग ऑफ* उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार में आज पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में पुलिस मुख्यालय, झारखंड से धनबाद पुलिस को आवंटित 40 नई महिंद्रा बोलेरो वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहनों को रवाना करने से पूर्व उपायुक्त एवं एसएसपी ने उसकी विधिवत पूजा की। इस अवसर पर उपायुक्त ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की पहल पर धनबाद पुलिस को अतिरिक्त वाहन मिले हैं। वाहनों के मिल जाने से अब पुलिस त्वरित रेस्पॉन्ड कर पाएगी। अब सभी थानों में मूवमेंट के लिए पर्याप्त मात्र में वाहन उपलब्ध है। शीघ्र कंट्रोल रूम को भी अतिरिक्त वाहन मुहैया कराए जाएंगे। इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की पहल पर झरखंड सरकार ने डायल 112 में रेस्पोंसे टाइम सुधारने, आमजनों की सुरक्षा, लॉ एंड ऑर्डर में बेहतरीन काम करने के लिए तथा पुलिस को और उत्कृष्ट बनाने की दिशा में 40 महिंद्रा बोलेरो फिर से आवंटित किए हैं। सभी वाहनों को वीभिन्न थाना में आज भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 40 महिन्द्रा बोलेरो धनबाद पुलिस को मिल चुके हैं। इसके अलावा प्रथम चरण में 115 बाइक मिले हैं। पुनः लगभग 45 से 50 बाइक्स और आने वाले हैं। इसका उद्देश्य पुलिस को सुदृढ़ करना है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजनों की सेवा ही झरखंड पुलिस का लक्ष्य है। बताया कि अब धनबाद पुलिस को 80 महिन्द्रा बोलेरो मिल चुकी है। इससे पहले सीएसआर से 30 बाइक मुहैया करवाई गई थी। एक सप्ताह में लगभग 50 नई बाइक मिलने वाली है। फ्लैग ऑफ के बाद सभी वाहन अपने निर्धारित थाना की ओर रवाना हुए। मौके पर सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी श्री एस. मोहम्मद याकूब के अलावा सभी डीएसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से1
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने फुटबॉल खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, जर्सी और फुटबॉल किए वितरित। जामताड़ा, संवाददाता। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बरटन गांव के फुटबॉल खिलाड़ियों को जर्सी और फुटबॉल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करता है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है और ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। खिलाड़ियों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और ग्रामीण भी मौजूद रहे।1
- धनबाद Slug:- जगजीवन नगर हत्याकांड का खुलासा: दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार डीएसपी विधि-व्यवस्था प्रकाश सोया ने किया खुलासा............ अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी पुलिस.................. Anchor:- धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित जगजीवन नगर में शनिवार को हुई युवक करण कुमार की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। धनबाद डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोया ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चोरी के संदेह में युवक की बेरहमी से पिटाई की गई थी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। डीएसपी प्रकाश सोया ने बताया कि 1 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि जगजीवन नगर के जामुन पेड़ के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। उसकी पहचान करण कुमार के रूप में हुई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे बलियापुर रोड स्थित जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच लाया गया। पुलिस जांच के दौरान मुख्य आरोपी कन्हाई लाल भट्टाचार्य और शिव प्रकाश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि करण कुमार कथित तौर पर कन्हाई लाल भट्टाचार्य के घर में चोरी की नीयत से घुसा था। उसे पकड़ने के बाद दोनों ने उसकी पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी युवक के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच जारी है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Byte:- प्रकाश सोया – डीएसपी (विधि-व्यवस्था), धनबाद।2