logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना 2027 के सफल, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने देर रात्रि को जिला आपदा कंट्रोल रूम में जनगणना प्रगति की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि जनगणना का कार्य धीमी गति से किया जा रहा है, जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सचेत करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) से संबंधित कार्यों को 18 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत निर्धारित कार्य 25 अप्रैल से 05 मई 2026 के मध्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य संपादित करें। बैठक में  जिलाधिकारी ने एग्रीस्टैक (AgriStack) के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों—आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding), डीसीएस (DCS) एवं किसान रजिस्ट्री (Farmer Registry)—की भी विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि इन कार्यों को सुनियोजित रणनीति के तहत तीव्र गति से पूर्ण किया जाए,ताकि शासन की प्राथमिकताओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाते हुए कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारीयो एवं तहसीलदारो को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील स्तर पर राजस्व के जो भी वाद लंबित है उन वादों को प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे, जिससे कि संबंधित वादकारियों को बार बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़े। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, उप जिलाधिकारी रुड़की अनिल कुमार शुक्ला ,नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी,उपजिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र नेगी, उपजिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
7 hrs ago
58b6e8b1-1e3d-4a3f-b320-b4718eb51a44

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हरिद्वार में आज बैसाखी का स्नान हो रहा है।इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। विभिन्न स्थानों से देव डोलियां भी इस मौके पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंची। अनेक श्रद्धालुओं ने कल भी बैसाखी का स्नान किया। दरअसल बैसाखी 13-14 में ही होती है हालांकि लंबे समय से बैसाखी का योग 14 अप्रैल में ही बन रहा है। आज 14 अप्रैल मंगलवार को सुबह 09:39 पर वैशाखी संक्रांति का आगमन हुआ। बैसाखी सूर्य के मेष राशि में आने पर मनाई जाती है, जो हर साल 13 या 14 अप्रैल को ही पड़ती है। हर बारह वर्ष के अंतराल में इस दिन जब बृहस्पति कुंभ राशि में होते हैं तब हरिद्वार में कुंभ स्नान होता है।
    1
    हरिद्वार में आज बैसाखी का स्नान हो रहा है।इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। विभिन्न स्थानों से देव डोलियां भी इस मौके पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंची। अनेक श्रद्धालुओं ने कल भी बैसाखी का स्नान किया। दरअसल 
बैसाखी 13-14 में ही होती है हालांकि लंबे समय से बैसाखी का योग 14 अप्रैल में ही बन रहा है। आज 
14 अप्रैल  मंगलवार को
सुबह 09:39 पर वैशाखी संक्रांति का आगमन हुआ।
बैसाखी सूर्य के मेष राशि में आने पर मनाई जाती है, जो हर साल 13 या 14 अप्रैल को ही पड़ती है। हर बारह वर्ष के अंतराल में इस दिन जब बृहस्पति कुंभ राशि में होते हैं तब हरिद्वार में कुंभ स्नान होता है।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • Post by Om tv haridwar
    1
    Post by Om tv haridwar
    user_Om tv haridwar
    Om tv haridwar
    Astrologer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • 📢 The Aman Times 🚨 डोईवाला में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका डोईवाला में उस समय हलचल मच गई जब परवा दून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल सहित कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने कोतवाली के बाहर ही रोक दिया। ✈️ कांग्रेस नेता जोली ग्रांट एयरपोर्ट जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना चाहते थे और क्षेत्र व राज्य की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी में थे। 👮‍♂️ हालांकि, पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद सिंह राणा ने मौके पर ही कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन प्राप्त किया। 🗣️ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे जनता की समस्याओं को सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे,। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। 📌 इस घटना के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है
    2
    📢 The Aman Times 
🚨 डोईवाला में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका
डोईवाला में उस समय हलचल मच गई जब परवा दून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल सहित कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने कोतवाली के बाहर ही रोक दिया।
✈️ कांग्रेस नेता जोली ग्रांट एयरपोर्ट जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना चाहते थे और क्षेत्र व राज्य की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी में थे।
👮‍♂️ हालांकि, पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद सिंह राणा ने मौके पर ही कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन प्राप्त किया।
🗣️ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे जनता की समस्याओं को सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे,। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया।
📌 इस घटना के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • jis kisi bhaiyon ko bhi sehat ki jarurat hai original sampark Karen bahut kam aata hai Shayad davaiyon mein bhi Mera number message mein mil jaega aapko
    1
    jis kisi bhaiyon ko bhi sehat ki jarurat hai original sampark Karen bahut kam aata hai Shayad davaiyon mein bhi Mera number message mein mil jaega aapko
    user_Mandal adhyaksh R. J
    Mandal adhyaksh R. J
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🔥 PLOT FOR SALE | ANUPAM VIHAR | GMS ROAD, DEHRADUN 🏡 📍 Prime Location: Anupam Vihar, GMS Road (Engineer Enclave & Haripuram Enclave se direct connectivity) 📐 Plot Size Details: • Total Area: 500 Gaj • Front: 85 Ft • Depth: 52 Ft • Road Width: 20 Ft 🚪 Double Entry Plot: • Entry 1: Engineer Enclave side • Entry 2: Haripuram Enclave side ✨ Perfect for: • Luxury Villa 🏡 • Builder Project 🏢 • Investment 📈 📌 Nearby Locations: • Balliwala Chowk – 5 Min • Clock Tower Dehradun – 10 Min • ISBT Dehradun – 12 Min • Graphic Era University – 10 Min • Jolly Grant Airport – 35 Min 💰 Best Deal | High Growth Location 🚀 📞 Contact Now: • 9528242511 (Miss Ritu Singh) • 8077606460 🏢 Uttarakhand Housing Developers Pvt. Ltd. (Trusted Name in Real Estate) #GMSRoad #AnupamVihar #DehradunProperty #PlotForSale #500GajPlot #DehradunRealEstate #PropertyDealer #LuxuryLiving #InvestmentOpportunity #RealEstateIndia #PropertyInDehradun #DoubleEntryPlot #BuilderDeal #DreamHome #LandForSale #UttarakhandHousing #DehradunPlots #PrimeLocation #RealEstateDeals #PropertyInvestment #MissRituSingh
    1
    🔥 PLOT FOR SALE | ANUPAM VIHAR | GMS ROAD, DEHRADUN 🏡
📍 Prime Location: Anupam Vihar, GMS Road  
(Engineer Enclave & Haripuram Enclave se direct connectivity)
📐 Plot Size Details:  
• Total Area: 500 Gaj  
• Front: 85 Ft  
• Depth: 52 Ft  
• Road Width: 20 Ft  
🚪 Double Entry Plot:  
• Entry 1: Engineer Enclave side  
• Entry 2: Haripuram Enclave side  
✨ Perfect for:  
• Luxury Villa 🏡  
• Builder Project 🏢  
• Investment 📈  
📌 Nearby Locations:  
• Balliwala Chowk – 5 Min  
• Clock Tower Dehradun – 10 Min  
• ISBT Dehradun – 12 Min  
• Graphic Era University – 10 Min  
• Jolly Grant Airport – 35 Min  
💰 Best Deal | High Growth Location 🚀  
📞 Contact Now:  
• 9528242511 (Miss Ritu Singh)  
• 8077606460  
🏢 Uttarakhand Housing Developers Pvt. Ltd.  
(Trusted Name in Real Estate)
#GMSRoad #AnupamVihar #DehradunProperty #PlotForSale #500GajPlot #DehradunRealEstate #PropertyDealer #LuxuryLiving #InvestmentOpportunity #RealEstateIndia #PropertyInDehradun #DoubleEntryPlot #BuilderDeal #DreamHome #LandForSale #UttarakhandHousing #DehradunPlots #PrimeLocation #RealEstateDeals #PropertyInvestment #MissRituSingh
    user_Uttarakhand Housing developers
    Uttarakhand Housing developers
    Real Estate Developer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • Post by HNNK News Sabir
    1
    Post by HNNK News Sabir
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गतिमान "ऑपरेशन प्रहार" को सफल बनाने और जिले में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों से शख्ती से निपटने के संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सुस्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस ने दिनांक 07/04/2026 को इब्राहिमपुर में हुए झगड़े के मामले में फरार चल रहे पांच-पांच हजार के तीन ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। अन्य विधिक कार्यवाही जारी है। दोनों भाइयों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो हुई थी वायरस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन उनके लगातार फरार रहने पर एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा इन तीनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित किया गया था। *पकड़े गए इनामी आरोपित-* 1- अमजद पुत्र रिफाकत उम्र 28 वर्ष 2- तजमुल पुत्र रिफाकत उम्र 26 वर्ष 3- तनवीर पुत्र रिफाकत उम्र 20 वर्ष समस्त निवासी गण ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी हरिद्वार *दर्ज मुकदमा व धारा-* मु.अ.सं.-158/26 धारा - 115(2)/190/191(2)/191(3)/109/351(3)/324(2)BNS *पुलिस टीम-* 1- व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह 2- उ.नि.बबलू चौहान 3- कां. राकेश नेगी 4- कां सुशील कुमार 5- कां ब्रह्मदत्त जोशी 6- का. अजीत तोमर
    1
    गतिमान "ऑपरेशन प्रहार" को सफल बनाने और जिले में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों से शख्ती से निपटने के संबंध में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सुस्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस ने दिनांक 07/04/2026 को इब्राहिमपुर में हुए झगड़े के मामले में फरार चल रहे पांच-पांच हजार के तीन ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।
दोनों भाइयों के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो हुई थी वायरस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन उनके लगातार फरार रहने पर एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा इन तीनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित किया गया था। 
*पकड़े गए इनामी आरोपित-* 
1-  अमजद पुत्र रिफाकत उम्र 28 वर्ष
2- तजमुल पुत्र रिफाकत उम्र 26 वर्ष
3- तनवीर पुत्र रिफाकत उम्र 20 वर्ष        
समस्त निवासी गण ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी हरिद्वार 
*दर्ज मुकदमा व धारा-*
मु.अ.सं.-158/26 
धारा - 115(2)/190/191(2)/191(3)/109/351(3)/324(2)BNS 
*पुलिस टीम-*
1- व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह 
2- उ.नि.बबलू चौहान 
3- कां. राकेश नेगी 
4- कां सुशील कुमार 
5- कां ब्रह्मदत्त जोशी
6- का. अजीत तोमर
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • Post by Om tv haridwar
    1
    Post by Om tv haridwar
    user_Om tv haridwar
    Om tv haridwar
    Astrologer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • The Aman Times 🚨 रामनगर में दबंगों का आतंक, दुकानदार से बेरहमी से मारपीट रामनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उधार के पैसे मांगने पर दर्जनों युवकों ने एक दुकानदार पर हमला कर दिया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित दुकानदार ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 👮‍♂️ पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    The Aman Times 
🚨 रामनगर में दबंगों का आतंक, दुकानदार से बेरहमी से मारपीट
रामनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उधार के पैसे मांगने पर दर्जनों युवकों ने एक दुकानदार पर हमला कर दिया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
पीड़ित दुकानदार ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
👮‍♂️ पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.