*सुवासरा थाना क्षेत्र के खेजड़ीया भूप में नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़* भारी मात्रा में केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट व उपकरण जब्त मंदसौर/सुवासरा। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में सुवासरा थाना पुलिस ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दूध तैयार करने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे विभिन्न रासायनिक पदार्थों, पाम ऑयल, डिटर्जेंट सहित बड़ी मात्रा में सामग्री एवं उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, सुवासरा थाना पुलिस को नकली दूध तैयार कर उसकी सप्लाई किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर दबिश दी। मौके पर नकली दूध तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एवं आधुनिक उपकरण बरामद किए गए। भारी मात्रा में सामग्री जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हानिकारक केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट, मिक्सर एवं नकली दूध तैयार करने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल दूध जैसा पदार्थ तैयार करने में किया जा रहा था। आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर पुलिस का शिकंजा केमिकल एवं अन्य मिलावटी पदार्थों से तैयार नकली दूध को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की आशंका है। इस तरह का कारोबार आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही नकली दूध के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

- उपचुनाव के दौरान प्रशासन की सख्ती, 100 मीटर के दायरे में लगी भीड़ को हटाया सुसनेर नगर में नगर परिषद उपचुनाव के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मतदान केंद्र कृषि उपज मंडी परिसर में 100 मीटर के दायरे में लगी भीड़ को प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर तितर-बितर किया। सुसनेर नगर के एसडीओपी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मतदान केंद्र के आसपास लगातार निगरानी करता नजर आया। अधिकारियों ने 100 मीटर की निर्धारित सीमा के अंदर मौजूद लोगों को वहां से हटाया और मतदान केंद्र के आसपास व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मतदान केंद्र के आसपास खुली मिली दुकानों को भी प्रशासन द्वारा बंद कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों का पालन किया जाए और मतदान केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद कृषि उपज मंडी परिसर में व्यवस्था सामान्य हुई और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी रही। उपचुनाव को लेकर पुलिस एवं प्रशासन की टीम पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही है।1
- मुंबई से खास तस्वीरें सामने आई हैं, जहां बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अंधेरीचा राजा के दरबार में पहुंचे। मुंबई से खास तस्वीरें सामने आई हैं, जहां बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अंधेरीचा राजा के दरबार में पहुंचे। संजय दत्त ने बप्पा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की। संजय दत्त की बप्पा के प्रति आस्था और भक्ति का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।1
- MP -मुंबई के फिल्म अभिनेता श्री गोविंदा आज उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा श्री महाकाल से आशीर्वाद लिया गया वहीं आगर मालवा जिले के बगलामुखी पहुंचकर माताजी का आशीर्वाद लिया गया.।। मुंबई के फिल्म अभिनेता श्री गोविंदा आज उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा श्री महाकाल से आशीर्वाद लिया गया वहीं आगर मालवा जिले के बगलामुखी पहुंचकर माताजी का आशीर्वाद लिया गया देखिए इस खबर को हर हर महादेव जय माता दी.।।1
- Bunty Nagar Suicide Case: 1 मौत, कई सवाल! मोबाइल, प्रॉपर्टी और करोड़ों के लेन-देन की जांच Indore News | Bunty Nagar Suicide Case | बंटी नागर सुसाइड केस इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी संदीप नागर उर्फ बंटी नागर की मौत के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। बंटी नागर सुसाइड केस में पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त किए हैं और CCTV फुटेज के साथ डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। पार्टनरों से भी पूछताछ की जा रही है। � Amar Ujala News +1 अब सबसे बड़ा सवाल है—बंटी नागर की मौत की असली वजह क्या थी? पुलिस की जांच में आर्थिक दबाव, कारोबारी साझेदारी, प्रॉपर्टी कारोबार, जमीन विवाद और वित्तीय लेन-देन जैसे अलग-अलग एंगल सामने आ रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में बंटी नागर से जुड़े महिलाओं के साथ कथित आर्थिक विवादों का भी उल्लेख है, लेकिन इन दावों की पुलिस जांच और स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। किसी व्यक्ति को इस मामले में जिम्मेदार ठहराना फिलहाल उचित नहीं होगा। � Amar Ujala News +1 कनाड़िया जमीन विवाद को भी कुछ रिपोर्टों में संभावित जांच एंगल बताया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसे बंटी नागर की मौत का निश्चित कारण घोषित नहीं किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि— 🔹 बंटी नागर की आखिरी बातचीत किससे हुई? 🔹 मोबाइल में क्या महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी? 🔹 CCTV में घटना से पहले क्या दिखाई देता है? 🔹 प्रॉपर्टी कारोबार में कितना आर्थिक लेन-देन था? 🔹 जमीन विवाद की वास्तविक स्थिति क्या थी? 🔹 पार्टनरों के साथ कोई विवाद या आर्थिक मतभेद था या नहीं? 🔹 कथित वित्तीय विवादों में कितनी सच्चाई है? एक मौत… सवाल अनेक। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले की असली तस्वीर सामने आने की उम्मीद है। BH STATE 36 NEWS पर देखिए बंटी नागर सुसाइड केस से जुड़ा पूरा अपडेट।1
- मंत्री मदन दिलावर ने सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पद यात्रा के 5 वें दिन 39 लाख रुपए के विकास कार्यों कि घोषणा कि रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज सोमवार को सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के पांचवे दिन विभिन्न गांव में 39 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। ग्राम असकली में सार्वजनिक सामुदायिक भवन के सामने टीन शेड का निर्माण करने के लिए 5 लाख रुपए। ग्राम चौंसला में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण करने के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। ग्राम चौंसला में ही आंगनबाड़ी केंद्र के पास नवीन हैंडपंप की स्थापना की जाएगी। तथा आंगनबाड़ी के की मरम्मत का कार्य करने,बाहर टीन शेड का निर्माण करने के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा। ग्राम दुहनिया में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण करने हेतु 15 लाख रुपए। ग्राम दुहनिया में मेघवाल समाज के सार्वजनिक सामुदायिक भवन परिसर में इंटरलॉकिंग ख़रजे के निर्माण हेतु 2 लाख रुपए देने की घोषणा। ग्राम दुहनिया में भोपा बस्ती में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण हेतु 5 लाख की घोषणा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने की।4
- आगर मालवा फिल्म अभिनेता गोविंदा आगर मालवा जिले के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे । फिल्म अभिनेता गोविंदा आगर मालवा जिले के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे ।1
- ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सूफी संत मंसूर शाह औलिया की दरगाह पर पहुंचकर प्रार्थना की। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सूफी संत मंसूर शाह औलिया की दरगाह पर पहुंचकर प्रार्थना की। उन्होंने दरगाह पर अपनी अकीदत पेश की और दुआ मांगी।1
- MP -उज्जैन जब विकास के रास्ते में अपना घर भी आए, तो क्या जनप्रतिनिधि खुद उदाहरण पेश कर सकते हैं? उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पैतृक मकान पर गैंती चलाकर इसकी शुरुआत कर दी है। उज्जैन जब विकास के रास्ते में अपना घर भी आए, तो क्या जनप्रतिनिधि खुद उदाहरण पेश कर सकते हैं? उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पैतृक मकान पर गैंती चलाकर इसकी शुरुआत कर दी है।1
- गोविंदा पहुंचे मां बगलामुखी के दरबार, दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद नलखेड़ा। जिला आगर-मालवा के विश्वप्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा में फिल्मी दुनिया के जाने-माने अभिनेता गोविंदा अचानक दर्शन करने पहुंचे। मुंबई से आए गोविंदा ने मंदिर में करीब 30 से 40 मिनट का समय बिताया और मां बगलामुखी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। अभिनेता गोविंदा के नलखेड़ा पहुंचने की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को लगी, मंदिर परिसर के आसपास उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने चहेते फिल्म स्टार की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। इस दौरान गोविंदा ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। दर्शन-पूजन के बाद वे मंदिर से रवाना हो गए। पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर-मालवा से1