ग्राम पंचायत चंदपुरा में श्मशान घाट पर अतिक्रमण: अंतिम यात्रा के लिए भी नहीं है रास्ता, शव ले जाने में होती है भारी परेशानी सौशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो ग्राम पंचायत चंदपुरा में श्मशान घाट पर अतिक्रमण: अंतिम यात्रा के लिए भी नहीं है रास्ता, शव ले जाने में होती है भारी परेशानी --- ग्राम पंचायत चंदपुरा में श्मशान घाट की स्थिति बद से बदतर हो गई है। *श्मशान की भूमि पर अतिक्रमण* होने के कारण और *रास्ता न होने* की वजह से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। गांव में जब किसी का निधन होता है तो शव को श्मशान तक ले जाने में ग्रामीणों को बहुत जद्दोजहद करनी पड़ती है। कंधे पर शव लेकर कीचड़, झाड़ियों और अतिक्रमण के बीच से रास्ता बनाना पड़ता है। #ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से श्मशान की जमीन पर अतिक्रमण है और प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि *अतिक्रमण हटाकर श्मशान तक पक्का रास्ता* बनवाया जाए, ताकि अंतिम विदाई सम्मान के साथ हो सके। यह मुद्दा मानवता और सम्मान से जुड़ा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। ---
ग्राम पंचायत चंदपुरा में श्मशान घाट पर अतिक्रमण: अंतिम यात्रा के लिए भी नहीं है रास्ता, शव ले जाने में होती है भारी परेशानी सौशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो ग्राम पंचायत चंदपुरा में श्मशान घाट पर अतिक्रमण: अंतिम यात्रा के लिए भी नहीं है रास्ता, शव ले जाने में होती है भारी परेशानी --- ग्राम पंचायत चंदपुरा में श्मशान घाट की स्थिति बद से बदतर हो गई है। *श्मशान की भूमि पर अतिक्रमण* होने के कारण और *रास्ता न होने* की वजह से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। गांव में जब किसी का निधन होता है तो शव को श्मशान तक ले जाने में ग्रामीणों को बहुत जद्दोजहद करनी पड़ती है। कंधे पर शव लेकर कीचड़, झाड़ियों और अतिक्रमण के बीच से रास्ता बनाना पड़ता है। #ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से श्मशान की जमीन पर अतिक्रमण है और प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि *अतिक्रमण हटाकर श्मशान तक पक्का रास्ता* बनवाया जाए, ताकि अंतिम विदाई सम्मान के साथ हो सके। यह मुद्दा मानवता और सम्मान से जुड़ा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। ---
- रुचि स्टार जैसी पैकेजिंग पर साहू ट्रेडिंग कंपनी में बड़ी कार्रवाई रुचि स्टार जैसी पैकेजिंग पर साहू ट्रेडिंग कंपनी में बड़ी कार्रवाई दिल्ली जिला न्यायालय के आदेश पर लोकल कमिश्नर और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तेल से भरे कुप्पे व पैकिंग सामग्री जब्त टीकमगढ़। शहर की चर्चित तेल व्यवसायी कंपनी साहू ट्रेडिंग कंपनी पर सोमवार को नकली पैकेजिंग से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। दिल्ली जिला न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नियुक्त लोकल कमिश्नर ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कंपनी के परिसर में सर्च एवं जब्ती की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पतंजलि कंपनी के रुचि स्टार तेल से मिलती-जुलती पैकेजिंग में तैयार किए गए एमटीसी रिद्धि स्टार नाम के तेल से भरे कुप्पे तथा बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री मिलने की बात सामने आई है। बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। मामला पतंजलि कंपनी के रुचि स्टार तेल की पैकेजिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, टीकमगढ़ की साहू ट्रेडिंग कंपनी द्वारा एमटीसी रिद्धि स्टार नाम से ऐसी पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो देखने में रुचि स्टार तेल की पैकिंग से काफी मिलती-जुलती थी। पतंजलि कंपनी की ओर से दावा किया गया कि पैकेजिंग में समानता के कारण ग्राहक भ्रमित हो सकते हैं और उत्पाद को पतंजलि के रुचि स्टार ब्रांड का समझकर खरीद सकते हैं। बताया गया कि इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद पतंजलि कंपनी ने दिल्ली की वाणिज्यिक अदालत का दरवाजा खटखटाया। कंपनी की ओर से अधिवक्ता नम्रता जैन और विजय सोनी के माध्यम से मामला न्यायालय के समक्ष रखा गया। मामले में प्रथम दृष्टया तथ्यों को गंभीर मानते हुए अदालत ने एक लोकल कमिश्नर नियुक्त कर पुलिस की सहायता से संबंधित परिसर में तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की अनुमति दी। इसी आदेश के अनुपालन में सोमवार को टीकमगढ़ में साहू ट्रेडिंग कंपनी के परिसर में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टीम को तेल से भरे कुप्पों के साथ ऐसी पैकिंग सामग्री मिली, जिसे पतंजलि के रुचि स्टार तेल की पैकेजिंग से मिलती-जुलती बताया गया है। बड़ी मात्रा में सामग्री मिलने के बाद उसे जब्ती की कार्रवाई में शामिल किया गया। अब बरामद सामग्री की जांच और न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर जुटी रही लोगों की भीड़ साहू ट्रेडिंग कंपनी पर कार्रवाई की खबर शहर में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटने लगी। पुलिस की मौजूदगी में लोकल कमिश्नर की टीम ने परिसर में आवश्यक जांच और जब्ती की कार्रवाई पूरी की। पूरे मामले को लेकर शहर के व्यापारिक क्षेत्र में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वहीं कार्रवाई के दौरान नियुक्त लोकल कमिश्नर ने मामले को न्यायालय में विचाराधीन बताते हुए किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई न्यायालय के आदेश के तहत की जा रही है और मामले से संबंधित तथ्य न्यायालय के समक्ष ही रखे जाएंगे। पतंजलि की ओर से अधिवक्ता ने बताई कार्रवाई की वजह पतंजलि कंपनी की ओर से नियुक्त अधिवक्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान रुचि स्टार तेल से मिलती-जुलती पैकेजिंग वाले तेल के डिब्बे और पैकिंग सामग्री साहू ट्रेडिंग कंपनी के परिसर से बरामद हुई है। उनके अनुसार, कंपनी की शिकायत और न्यायालय के आदेश के आधार पर यह कार्रवाई की गई है तथा बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। फिलहाल पूरे मामले में न्यायालय के आदेश के तहत हुई तलाशी और जब्ती की कार्रवाई सामने आई है। बरामद सामग्री के संबंध में अंतिम निष्कर्ष और किसी पक्ष की कानूनी जिम्मेदारी का निर्धारण आगे की न्यायिक प्रक्रिया में होगा। मामले में साहू ट्रेडिंग कंपनी का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।1
- कुंडेश्वर धाम मेंसाबन सोमवार को लगा आस्था का विशाल भंडारा, हजारों हाथों ने ग्रहण किया महादेव का प्रसाद कुंडेश्वर धाम में लगा आस्था का विशाल भंडारा, हजारों हाथों ने ग्रहण किया महादेव का प्रसाद शिव भक्त मित्र मंडल टीकमगढ़ द्वारा सावन सोमवार के तीसरे सोमवार को पावन दिन कुंडेश्वर धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा कुंडेश्वर के दरबार में उमड़े श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर तक प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा। सेवा में जुटे शिव भक्तों ने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद परोसा—मानो हर थाली में भोजन नहीं, बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद परोसा जा रहा हो पूरा कुंडेश्वर धाम “हर-हर महादेव”, “जय भोलेनाथ” और “जय कुंडेश्वर धाम” के जयघोष से गूंज उठा।1
- बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ ब्रेकिंग: जिला अस्पताल में छापा, 41 में से 16 डॉक्टर नदारद, 12 कर्मचारी भी गायब, कलेक्टर के निर्देश पर 3 डिप्टी कलेक्टरों की कार्रवाई #tikamgarhnews1
- गुगरवारा के युवाओं ने डाक कांवड़ उठाकर कुंडेश्वर धाम की ओर किया प्रस्थान, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुगरवारा के युवाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ डाक कांवड़ यात्रा निकाली। युवाओं ने गुगरवारा से पवित्र जल लेकर कुंडेश्वर धाम के लिए प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। डाक कांवड़ यात्रा में युवाओं की टोली ने धार्मिक आस्था और भक्ति का परिचय दिया। रास्ते में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। युवाओं ने यात्रा के दौरान अनुशासन और श्रद्धा के साथ अपनी यात्रा पूरी करने का संकल्प लिया। गुगरवारा से शुरू हुई यह कांवड़ यात्रा कुंडेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के उद्देश्य से निकाली गई। यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने भी कांवड़ियों की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके मंगलमय सफर की कामना की। कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। युवाओं की इस पहल से गांव में भक्ति और आस्था की लहर देखने को मिली।1
- वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जयंती पर खरगापुर में भव्य समारोह वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जयंती पर खरगापुर में भव्य समारोह खरगापुर। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर 16 अगस्त को खरगापुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के वरिष्ठजन, समाजसेवी, माताएं-बहनें, युवा साथी एवं पत्रकार बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के अदम्य साहस, शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रानी अवंती बाई जी का गौरवशाली इतिहास और त्याग आज भी समाज एवं देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर उनके संघर्ष, वीरता और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आने वाली पीढ़ी को उनके जीवन एवं बलिदान से परिचित कराने का संकल्प लिया गया। ऐतिहासिक आयोजन में शामिल सभी समाजबंधुओं, माताओं-बहनों, युवा साथियों एवं पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी अमर रहें! जय हिंद!1
- नरिया ना होने के कारण जल भराव बल्देवगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कैलपुर में नाली निर्माण अधूरा होने के कारण परिवार जनों के घरों में जा रहा पानी एवं गंदे पानी के वजह से मच्छर उत्पन्न हो रहा है जिससे अनेकों प्रकार की बीमारियां फैल रही है1
- Tikamgarh मध्य-प्रदेश जिला मुख्यालय से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम सुनौरा खिरिया ग्राम पंचायत बडौघाट तहसील टीकमगढ़. ग्रामीणों ओर स्कूली बच्चों का कीचड़ से निकलने का वीडियो सौशल मीडिया पर हुआ वायरल Tikamgarh मध्य-प्रदेश जिला मुख्यालय से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम सुनौरा खिरिया ग्राम पंचायत बडौघाट तहसील टीकमगढ़. ग्रामीणों ओर स्कूली बच्चों का कीचड़ से निकलने का वीडियो सौशल मीडिया पर हुआ वायरल1
- hamare Madhya Pradesh mein kuchh ek aisi khabar Mili Hai Jo Agra mein 11 mahine ki bacchi Jo Yamuna nadi mein fenk Di gai agar usko paalne ki buniyad nahin thi to anath aashram mein bhej deta1