*भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय अभ्यास एवं प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न!* नरसिंहपुर। भारतीय किसान संघ जिला नरसिंहपुर का दो दिवसीय अभ्यास एवं प्रशिक्षण वर्ग 24 अगस्त की शाम से 25 अगस्त की शाम तक कृषि विज्ञान केंद्र नरसिंहपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम एवं भारत माता के पूजन तथा जयघोष के साथ हुआ। वर्ग के दौरान भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जीवन एवं विचारों पर प्रांत मंत्री स्वदेश कोठारी ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ठेंगड़ी जी का सरल जीवन, व्यापक अध्ययन, गहन चिंतन और ध्येय के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। किसानों को संगठित कर उनके उत्थान के उद्देश्य से 4 मार्च 1979 को भारतीय किसान संघ की स्थापना की गई थी। जिला उपाध्यक्ष भाव सिंह पटेल ने किसानों के साथ अपने अनुभव साझा किए। प्रांत संगठन मंत्री तुलसीराम जी ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जागरूक समाज ही अपनी समस्याओं का निदान करा सकता है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठकों, ग्राम समितियों की सक्रियता और ग्राम स्वावलंबन पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष संतोष राय ने संगठन के नारों का अभ्यास कराया और कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश खेमरिया ने कार्यकर्ता, कार्य एवं कार्यक्रम विषय पर विचार रखते हुए कहा कि कार्यकर्ता को संतुलित एवं स्थिर मन के साथ परिवार और समाज में समन्वय बनाकर धैर्य तथा सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान मंडल रचना एवं सदस्यता लक्ष्य निर्धारित किए गए। प्रत्येक तहसील में मंडल रचना तथा प्रत्येक ग्राम में सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। जितेन्द्र जैन ने संगठन के विभिन्न आयामों का परिचय कराया, जबकि प्रांत उपाध्यक्ष नारायण सिंह पटेल ने ग्राम विकास में ग्राम समिति की भूमिका पर प्रकाश डाला। संभागीय अध्यक्ष अनिरुद्धजी पटेल ने संगठन के कार्य, कार्यक्रम एवं उत्सव तथा संगठन के नाम के महत्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला मंत्री अभिषेक पटेल ने किया। संगठन गीत का अभ्यास जिला प्रचार प्रमुख नितिन तिवारी एवं गोटेगांव तहसील मंत्री एशवत पटेल ने कराया। समापन अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष विष्णु जी पटेल ने आभार व्यक्त किया। वर्ग में जिला पदाधिकारियों सहित विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित रहे।

- लोलरी में कैबिनेट मंत्री राहुल उदय प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय जनों से मुलाकात की1
- नरसिंहपुर - नगर में सजा राखियों का बाजार, स्टोन, ज़री और बच्चों के पसंदीदा कार्टून वाली राखियों की भारी डिमांड भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्तको मनाया जा रहा हैं।त्यौहार को लेकर नरसिंहपुर के बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और चारों तरफ रौनक छाई हुई है। इस वर्ष बाजार में पसंद के अनुसार राखियों का विशाल संग्रह उपलब्ध है।राखी दुकानदार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहकों के लिए स्टोन वाली राखियां, ज़री वाली राखियां, और पारंपरिक भैया-भाभी राखियां भारी मात्रा में उपलब्ध हैं। माताएं और बहनें इस बार विशेष रूप से स्टोन वर्क वाली राखियां और भैया-भाभी (जोड़ी) राखियां सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं। छोटे बच्चों के लिए स्पाइडरमैन, पोकेमॉन, और मोटू-पतलू जैसे कार्टून किरदारों वाली फैंसी राखियां बच्चों को बेहद आकर्षित कर रही हैं।1
- …जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब बनेगा घधरोला खुर्द का पक्का रास्ता?”* एंकर — नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील के ग्राम घधरोला खुर्द में सड़क की बदहाली अब ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों के लिए भी बड़ी परेशानी बन गई है। हालात ऐसे हैं कि अपनी समस्या प्रशासन तक पहुंचाने के लिए गांव के छोटे-छोटे पढ़ने वाले मासूम बच्चे भी ग्रामीणों के साथ शिकायत करने पहुंचे। गांव से घधरोला कला तक करीब 3 किलोमीटर का रास्ता आज भी पक्की सड़क के इंतजार में है। बारिश के दिनों में कच्चे रास्ते पर कीचड़ और पानी के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है और किसी आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार पंचायत और अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक सड़क निर्माण नहीं हो सका। अब ग्रामीणों के साथ मासूम बच्चे भी जिम्मेदारों से सड़क की मांग कर रहे हैं। बाइट — निकिता नोरिया, छात्रा बाइट — ग्रामीण **सड़क के लिए मासूमों की गुहार…जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब बनेगा घधरोला खुर्द का पक्का रास्ता?”* एंकर — नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील के ग्राम घधरोला खुर्द में सड़क की बदहाली अब ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों के लिए भी बड़ी परेशानी बन गई है। हालात ऐसे हैं कि अपनी समस्या प्रशासन तक पहुंचाने के लिए गांव के छोटे-छोटे पढ़ने वाले मासूम बच्चे भी ग्रामीणों के साथ शिकायत करने पहुंचे। गांव से घधरोला कला तक करीब 3 किलोमीटर का रास्ता आज भी पक्की सड़क के इंतजार में है। बारिश के दिनों में कच्चे रास्ते पर कीचड़ और पानी के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है और किसी आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार पंचायत और अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक सड़क निर्माण नहीं हो सका। अब ग्रामीणों के साथ मासूम बच्चे भी जिम्मेदारों से सड़क की मांग कर रहे हैं। बाइट — निकिता नोरिया, छात्रा बाइट — ग्रामीण3
- रक्षाबंधन पर को लेकर बाजार में रौनक बड़ी, राखी और मिठाइयों की मांग बढ़ने लगी भाई और बहन के पवित्र प्रेम का रिश्ता राखी बंधन को लेकर राखी, कपड़े,मिठाई और गिफ्ट की खरीददारी तेज हो गयी1
- तिल्दा, नेवरा-लखना में पार्थिव शिवलिंग का रुद्र अभिषेक किया गया1
- नरसिंहपुर जिले के करेली स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा परिसर में बारिश के बाद जलभराव हो गया। इससे किसानों और अन्य उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक परिसर में पानी भरने का एक वीडियो किसान बसंत किरार ने बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जो मंगलवार 2 बजें पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। वीडियो के साथ किसान बसंत किरार ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए लिखा कि बैंक जाते समय नाव या हवा भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली का ट्यूब साथ लेकर जाएं। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि बैंक प्रबंधन इस 'तालाब' में उचित हितग्राही को ऋण देकर मछली पालन करवाना चाहता है। जलभराव के कारण लोगों को बैंक तक पहुंचने में हो रही कठिनाई को देखते हुए, बैंक प्रबंधन द्वारा आवागमन के लिए एक अस्थायी वैकल्पिक रास्ता तैयार कराया जा रहा है। हालांकि, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कब तक हो पाएगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।1
- वृक्ष मित्र संस्था द्वारा 200 पौधे लगाकर पर्यावरण का संरक्षण का संदेश दिया कालिंदी गौशाला ग्राम रिछेड़ा में वृक्ष मित्र संस्था द्वारा विभिन्न प्रजाति के 200 पौधे लगाये गये1
- भानुप्रतापपुर पहुचे कलेक्टर रामजानकी मंदिर में लिया आशीर्वाद1
- सेठान चौराहे पर दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आईं 8 गौमाताएं, 6 की मौके पर मौत सेठान चौराहे पर दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आईं 8 गौमाताएं, 6 की मौके पर मौत साईंखेड़ा। बुधवार रात करीब 1 बजे सेठान चौराहे पर एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर मौजूद 8 गौमाताओं को कुचल दिया, जिसमें 6 गौमाताओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हालत में सड़क पर तड़पती मिलीं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे गौभक्तों और स्वयंसेवकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने डंपरों को रोकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सेठान चौराहे पर करीब 50–60 डंपर खड़े हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लगातार आवागमन के कारण इस मार्ग पर पशुओं के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भारी वाहनों की गति व आवागमन पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए। समाचार लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि एवं पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई थी।1