Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त हो गया है और सरकार के प्रतिनिधि ने उन्हें लिखित में आश्वासन भी सौंप दिया है, हालांकि इस्तीफे के मुद्दे पर सरकार की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। वहीं दूसरी तरफ, नीट पेपर लीक के मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने भी अपनी बात रखी है।
Journalist SN Yadav
सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त हो गया है और सरकार के प्रतिनिधि ने उन्हें लिखित में आश्वासन भी सौंप दिया है, हालांकि इस्तीफे के मुद्दे पर सरकार की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। वहीं दूसरी तरफ, नीट पेपर लीक के मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने भी अपनी बात रखी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से चोरी हुए 3 माह के मासूम के अपहरण मामले में जीआरपी ने बड़ी सफलता हासिल की है। जीआरपी मिर्जापुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी महिला मीना देवी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम के सुरक्षित मिलने और मां की गोद में लौटने से परिजनों में खुशी का माहौल है। यह वारदात तब हुई जब 3 माह का मासूम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सो रहा था और उसी दौरान उसे चोरी कर लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मिर्जापुर से इटावा तक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। जीआरपी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और पुलिस टीम की सतर्कता व टीमवर्क की मदद से अपहरणकर्ता का सुराग लगाया। मासूम को अपहरण के बाद इटावा ले जाया जा रहा था, लेकिन जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को दबोच लिया और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया।1
- नीट पेपर लीक मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव इमरान खान ने जनता के मन की बात कही है।2
- उत्तर प्रदेश के मीरजापुर अंतर्गत पड़री थाना क्षेत्र के ग्राम उसरहवा रेलवे ट्रैक के पास मिले किन्नर के शव के मामले में पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। 24 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 25 वर्षीय अभियुक्त सोनू विश्वकर्मा (पुत्र शिवराज विश्वकर्मा, निवासी ग्राम चक जीवरानी, थाना कोतवाली भदोही) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ऑटो वाहन (संख्या UP65QT2228) भी बरामद कर लिया गया है। इस मामले में 23 जुलाई 2026 को भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी अरसलान ने तहरीर दी थी कि उसके पिता सत्तार खान उर्फ हसीना किन्नर की हत्या कर शव को पड़री क्षेत्र में फेंक दिया गया है। इसके आधार पर थाना पड़री में मु0अ0सं0 206/2026 के तहत धारा 103(1) और 238(बी) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में गठित टीमों ने सुरागरसी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर यह सफलता हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सत्तार खान उर्फ हसीना के साथ रहते-रहते ऊब चुका था और अलग होना चाहता था, लेकिन वह उसे छोड़ नहीं रहा था और ब्लैकमेल कर रहा था। इसी ब्लैकमेलिंग से आजिज आकर सोनू ने हत्या की साजिश रची। वह हसीना को रामनगर बुलाकर ले गया, वहाँ शराब पिलाई और नशे की हालत में मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ऑटो में लादकर पड़री में सुनसान जगह पर रेलवे ट्रैक के पास सीमेंट की बाउंड्री के पीछे छिपा दिया और गले पर भारी पत्थर रख दिया, ताकि लोग इसे पत्थर गिरकर हुई दुर्घटना समझें। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।3
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में मुंबई के चेंबूर में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया है। दिल्ली की घटना के बाद मुंबई में जेन-ज़ी का गुस्सा फूट पड़ा है और चेंबूर की सड़कों पर छात्रों का तीव्र आंदोलन देखने को मिला। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच विरोध मार्च निकाला गया, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने अपनी प्रमुख माँगें उठाईं।1