पटना सेंट्रल आईजी जितेंद्र राणा ने दनियावां में लंबित मामलों की समीक्षा की। तीन महीने में निष्पादन का लक्ष्य तय, पुलिसिंग मजबूत करने के निर्देश दिए। पटना सेंट्रल रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने शुक्रवार को दनियावां पहुंचकर पुलिस अधिकारियों की बड़ी समीक्षा बैठक की। फतुहा-2 एसडीपीओ कार्यालय में हुई बैठक में खुसरूपुर, शाहजहांपुर और अन्य थानों के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। आईजी ने साफ निर्देश दिया कि अगले तीन महीने के भीतर सभी लंबित मामलों का निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना तथा अनुसंधान को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आईजी ने यह भी बताया कि खुसरूपुर थाना, शाहजहांपुर थाना और दनियावां एसडीपीओ कार्यालय के नए भवन के लिए भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। बैठक में ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार, एसडीपीओ संजीव कुमार और सभी संबंधित थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
पटना सेंट्रल आईजी जितेंद्र राणा ने दनियावां में लंबित मामलों की समीक्षा की। तीन महीने में निष्पादन का लक्ष्य तय, पुलिसिंग मजबूत करने के निर्देश दिए। पटना सेंट्रल रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने शुक्रवार को दनियावां पहुंचकर पुलिस अधिकारियों की बड़ी समीक्षा बैठक की। फतुहा-2 एसडीपीओ कार्यालय में हुई बैठक में खुसरूपुर, शाहजहांपुर और अन्य थानों के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। आईजी ने साफ निर्देश दिया कि अगले तीन महीने के भीतर सभी लंबित मामलों का निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना तथा अनुसंधान को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आईजी ने यह भी बताया कि खुसरूपुर थाना, शाहजहांपुर थाना और दनियावां एसडीपीओ कार्यालय के नए भवन के लिए भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। बैठक में ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार, एसडीपीओ संजीव कुमार और सभी संबंधित थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
- बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत ट्रेन हादसे में दो की मौत, एक की पहचान नही 01) पंडारक स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नही हुई पहचान 02) सीतामढ़ी से नासिक कमाने जा रहे पांच दोस्तों में से एक की चलती ट्रेन से गिरकर हुई मौत1
- सीएचसी मोहिउद्दीन नगर का विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहिउद्दीन नगर का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, ओपीडी पंजीकरण काउंटर, प्रसव कक्ष, मरीजों को मिलने वाले भोजन, दवा वितरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की मंशा है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर और बेहतर तरीके से मिलें। सरकार की सभी गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। मरीजों के भोजन की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विधायक ने भोजन उपलब्ध कराने वाली एनजीओ के कार्य पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि भोजन की गुणवत्ता या व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित एनजीओ के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल भवन में हो रहे जल रिसाव के मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भवन की मरम्मत में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। विधायक ने इमरजेंसी कक्ष में मरीजों की सुविधा को देखते हुए एयर कंडीशनर (एसी) लगाने की भी बात कही। साथ ही अस्पताल परिसर में मनचलों एवं बिचौलियों की सक्रियता पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई भी व्यक्ति मरीजों को गुमराह करते या अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती महिलाओं एवं अन्य मरीजों ने विधायक से अल्ट्रासाउंड तथा डिजिटल एक्स-रे जैसी सुविधाएं शुरू कराने की मांग की। इस पर विधायक राजेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि अस्पताल में इन आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए शीघ्र पहल की जाएगी, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। विधायक के निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हलचल रही। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया जाए।1
- कूड़े के ढेर में तब्दील हुआ बिहारशरीफ, बदहाल सफाई व्यवस्था से लोग परेशान बिहारशरीफ शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर जमा होने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और समय पर कचरा नहीं उठने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। नागरिकों ने नगर निगम से तत्काल सफाई अभियान चलाकर शहर को कूड़ा मुक्त बनाने और नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- बिहारशरीफ के साईं मंदिर में 24 घंटे का अखंड यज्ञ, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल बिहारशरीफ के साईं मंदिर में 24 घंटे का अखंड यज्ञ, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल1
- खुसरूपुर के बैकुंठधाम मंदिर में अब VIP कल्चर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। एसडीएम सत्यम सहाय पटना सिटी के ऐतिहासिक गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर में अब VIP कल्चर पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। एसडीएम सत्यम सहाय ने सभी VIP पास रद्द करते हुए साफ कहा है कि "भगवान के दरबार में सब एक समान हैं।" इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं। पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी सह गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सत्यम सहाय ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तत्काल प्रभाव से सभी VIP पास रद्द करने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि भगवान के दरबार में कोई VIP नहीं होता और सभी श्रद्धालु एक ही कतार में दर्शन करेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन ने रविवार और सोमवार को होने वाली रुद्राभिषेक पूजा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। मंदिर सचिव राजाराम सिंह ने बताया कि इससे आम श्रद्धालुओं को बिना बाधा और कम समय में दर्शन का अवसर मिलेगा। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल के साथ SDRF की भी तैनाती रहेगी। बैरिकेडिंग, पेयजल, मेडिकल सहायता और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। निरी्षण के दौरान बीडीओ पूजा कुमारी, थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मंदिर सचिव राजाराम सिंह, न्यास समिति के सदस्य राजेश कुमार, झूलन पासवान और नगर अध्यक्ष मिंटू कुमार भी मौजूद रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर के नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन करें। गौरीशंकर बैकुंठधाम मंदिर में VIP संस्कृति खत्म करने का यह फैसला आम श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। अब सभी भक्त बिना किसी विशेष व्यवस्था के समान कतार में भगवान के दर्शन कर सकेंगे।1
- अंगवस्त्र ओढाकर खींचा, पूर्व विधायक को पीछे से पकड़कर चलने लगे, उमानाथ मंदिर में दिखा नीतीश कुमार का अजब-गजब अंदाज बाढ़ के प्रसिद्ध बिहार की काशी कहे जाने वाले उत्तरायण गंगा तट पर स्थित बाबा उमानाथ मंदिर में सावन के पहले दिन पूजा अर्चना करने पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार पहुंचे, उनके साथ बाढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू मौजूद रहे। उनके उमानाथ मंदिर परिसर में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने उमानाथ मंदिर में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी अजब गजब गतिविधि देख लोग आश्चर्यचकित रह गए, जदयू नेता डॉक्टर कौशलेंद्र ने उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया लेकिन उन्होंने वही अंगवस्त्र उन्हें ओढाकर मजाकिया अंदाज में अंगवस्त्र नीचे खींच लिया। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी वीडियो बनाने से रोकने लगे, वही पूजा अर्चना के बाद नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक को पीछे से दोनों हाथों से पकड़ा और उनके पीछे-पीछे चलने लगे। लगभग बीस मिनट तक विकास कार्यों के निरीक्षण के बाद वह वापस पटना लौट गए।1
- मौत के साए में नर्स ट्रेनिंग स्कूल बाढ़ की छात्राएं, जर्जर हॉस्टल बना सांप का बसेरा1