महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सिल्ली/मुरी:-सिल्ली-मुरी आसपास के क्षेत्रों में रविवार के दिन भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रातः काल से ही शिवालयों में पूजा पाठ को लेकर श्रद्धालुओं की लंबी कतारे देखी गई।श्रद्धालुओं मंदिरों में जल, बेलपत्र और धतूरा इत्यादि भगवान शिव को अर्पित कर सुख शांति के लिए वरदान मांगा।कुछ प्रसिद्ध मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।हर हर महादेव के जय घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसी क्रम में सिल्ली थाना के शिव मंदिर में शिव विवाह कार्यक्रम का आयोजन सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार की अगुवाई में पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद भोग का आनंद उठाया।तत्पश्चात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया था जिसमें धनबाद से आए कलाकारों ने पूरे रात अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।वहीं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो भी सिल्ली थाना मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दरबार में माथा टेका और राज्य में सुख शांति और समृद्धि को लेकर आशीर्वाद मांगा।दूसरी और राजकीय रेल थाना मुरी के शिव मंदिर से शिव बारात निकाल गया जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हुए।बारात रेलवे कॉलोनी ए टाइप की मंदिर पहुंची जहां शिव पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया उसके पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल बैरेक शिव मंदिर,कोचों पहाड़ शिव मंदिर, भेलवा टुंगड़ी शिव मंदिर में भी पूरे विधि विधान एवं कीर्तन के साथ महापर्व को मनाया गया।

- रामगढ़ : आजसू समर्थित रामगढ़ नगर निगम चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रेणु देवी के द्वारा जनसंपर्क अभियान1
- Post by Jharkhand News Feed1
- Post by Gautam Raftaar media1
- Army में जाना चाहते हैं तो ये न्यूज़ आपके लिए Army में हुआ एक नया नियम लागू,,?1
- Post by Jethu bediya1
- टक्कर के बाद चालक मौके से भागने लगा, लेकिन अपनी जान बचाने की कोशिश में युवक कार की बोनट पर ही लटक गया। उसने पूरी घटना कैमरे में कैद की।1
- viral rilass video1
- JLKM के नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनीता मुंडा के पक्ष में चुनावी जीत की चारों तरफ है लहर1