Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ के पलेरा में उर्स के दौरान कव्वाली का शानदार मुकाबला हुआ। ताज मस्ताना और तस्लीम अब्दाली के बीच हुई इस रोमांचक टक्कर ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
टीकमगढ़ के पलेरा में उर्स के दौरान कव्वाली का शानदार मुकाबला हुआ। ताज मस्ताना और तस्लीम अब्दाली के बीच हुई इस रोमांचक टक्कर ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोकेशन टीकमगढ़ मध्य प्रदेश रिपोर्टर अनिल मिश्रा विद्युत विभाग द्वारा की गई झाड़ कटिंग बनी मुसीबत कभी भी बड़ी घटना हो सकती घटित कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा जिम्मेदार अधिकारी कुम्भकरन की नींद सो रहे हैं टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस रोड पर विद्युत लाइनों के लिए की गई झाड़ कटिंग जिसमें पास आदि की कटिंग की गई परंतु उद्यान विभाग की लापरवाही एवं विद्युत विभाग द्वारा की गई झाड़ कटिंग अब आमजन को मुसीबत बन गई इसका मुख्य कारण है झाड़ कटिंग कर के पेड़ों की झाड़ झगड़ वही मार्ग में छोड़ दिए जो आम जन को आने जाने के लिए भारी परेशानी पैदा कर रहे हैं साथ ही कभी भी आगजनी की घटना घटित हो सकती है इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश प्रमुख सचिव राम रतन दीक्षित ने जतारा एसडीएम को ज्ञापन व्हाट्सएप के माध्यम से भेज कर इस दिशा में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश देने हेतु आग्रह किया है । उन्होंने प्रशासन का ध्यान अपेक्षित कर आगे किया है कि इस तरह से झाड़ कटिंग करके कांटे गए झाड़ झक्कड़ वही रोड पर पड़े हुए हैं यदि कोई व्यक्ति बीड़ी सिगरेट पीता हुआ निकलेगा तो शायद कभी भी आगजनी की घटना घटित हो सकती है वही वाहनों के आने-जाने में भारी परेशानी हम लोगों को हो रही है । श्री दीक्षित ने ज्ञापन के माध्यम से जन सुरक्षा और मानव अधिकारों का ध्यान रखते हुए उद्यान विभाग, नगर प्रशासन एवं विद्युत विभाग इस महत्वपूर्ण दिशा में तुरंत पहल करें ।4
- छतरपुर में एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी संग भागी पति ने लगाया आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 28 अप्रैल को ओरछा रोड थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी लेकिन अब तक पुलिस के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है । पीड़ित ने एसपी कार्यालय जाकर न्याय की मांग की है ।1
- नौगांव थाने के बाहर अर्धनग्न अवस्था में बैठा युवक, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप छतरपुर जिले के नौगांव थाना परिसर के बाहर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक अर्धनग्न अवस्था में थाने के बाहर बैठ गया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने लगा। युवक का कहना है कि उसके साथ पुलिस द्वारा अभद्रता और अन्याय किया गया है। थाने के बाहर युवक को इस हालत में देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच घटना चर्चा का विषय बनी रही। युवक लगातार पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करता रहा और न्याय की मांग करता दिखाई दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल नौगांव पुलिस मामले को शांत कराने और युवक को समझाने का प्रयास करती नजर आई।1
- ईशानगर में रात्रि चौपाल एवं जन समस्या निवारण शिविर हुआ आयोजित। छतरपुर तहसील के ग्राम ईशानगर में रात्रि चौपाल सह जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम छतरपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को निराकरण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने शासन की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।वही इस मामले की जानकारी आज 09 मई शाम करीब 8:00 बजे जनसंपर्क विभाग ने जारी की है।1
- पत्नी और दो बच्चों को बहला फुसलाकर ले गया युवक,पति ने एसपी ऑफिस में दिया आवेदन ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ी के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की तलाश करने की मांग को लेकर एसपी ऑफिस में आवेदन दिया पति ने बताया कि दो बच्चों और उसकी पत्नी को ग्वार गाय का एक युवक बहला फैसला कर अपने साथ ले गया है।1
- मध्य प्रदेश के पन्ना में केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ आदिवासियों का प्रदर्शन देर रात गिरफ्तारियों के बाद उग्र हो गया। करीब दस लोगों की गिरफ्तारी और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश भर दिया। न्याय की मांग को लेकर बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं एसपी कार्यालय के बाहर रात बिताने को मजबूर हुईं।1
- जुझारनगर पुलिस का अवैध शराब पर छापा, 7 पेटी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार। छतरपुर जिले की जुझारनगर थाना पुलिस ने ग्राम बम्होरी पुरवा में अवैध शराब संग्रह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 पेटी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने किराने की दुकान पर छापा मारकर करीब 57 लीटर से अधिक उत्तर प्रदेश राज्य की शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए बताई गई है। मामले में आरोपी अरविंद कुमार अहिरवार निवासी बम्होरी पुरवा को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन एवं एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजकुमार यादव सहित पुलिस टीम द्वारा की गई।वही इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट आज 09 मई शाम करीब 6:00 बजे जुझारनगर पुलिस ने जारी किया है।1
- लाखों का आईपीएल सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हुई कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में लाखों का आईपीएल सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में एक आरोपी फरार है।1
- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक पीड़ित ने नौगाँव थाने के बाहर अर्धनग्न होकर न्याय की गुहार लगाई। उसने पुलिस पर पैसे लेने के बाद भी जमीन विवाद में काम न करने का गंभीर आरोप लगाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।1