Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामपुर की मिलक थाना पुलिस और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड, एक बैंक पासबुक, एक चेकबुक, एक वीआई कंपनी का सिम कार्ड तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने प्रेसवार्ता कर बताया कि यह कार्रवाई साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत ग्राम खुटिया के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास गंगवार पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम गुलड़िया, थाना शीशगढ़, जनपद बरेली, तथा राजीव पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम बीसलपुर, थाना शीशगढ़, जनपद बरेली के रूप में हुई है।
कामरान खांन कम्मु

More news from मीरगंज and nearby areas
- मनौना धाम के महंत श्री ओमेन्द्र महाराज के खिलाफ एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले हिस्ट्रीशीटर को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो वायरल करने के बाद से ही यह हिस्ट्रीशीटर फरार चल रहा था और पिछले एक महीने से पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। आखिरकार, पुलिस ने उसे महाराष्ट्र से धर दबोचा।1
- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना सीबीगंज क्षेत्र में एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कुल 15 यात्री घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में सीओ सिटी 2nd का बयान भी उपलब्ध है।1
- SC1
- मेरठ में 5 मई 2026 को दलित छात्रा ललिता गौतम का अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य घटना के बाद, छात्रा के परिजन बाकी बचे आरोपियों को जेल भेजने और न्याय की मांग को लेकर कलेक्टर के पास पहुँचे। परिजनों ने इस मामले से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही लाठीचार्ज के विरुद्ध भी कार्रवाई की अपील की है।1
- बरेली पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसके अंतर्गत लगभग ₹198.63 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण किया गया। इस पूरे मामले को लेकर श्री मुकेश चन्द्र मिश्र, जो #SPNORTH हैं, ने एक बाइट जारी की है।1
- मुरादाबाद में जिलाधिकारी (डीएम) राजेंद्र पैसिया ने भूमाफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत, जिले में 93 हेक्टेयर सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटा दिया गया है।1
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बीए की छात्रा से जुड़े गौतम हत्याकांड को लेकर जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस जनाक्रोश के बीच, जिले के एसएसपी अविनाश पांडेय खुद प्रदर्शनकारियों को फटकारते और खदेड़ते हुए नजर आए।1