logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरसिंहपुर - वोल्टेज की समस्या से प्रभावित जगदंबा कॉलोनी निवासी वार्ड वासियों ने कलेक्टर को दिया आवेदन नरसिंहपुर नगरपालिका क्षेत्र के जगदंबा कॉलोनी निवासी पिछले काफी समय से बिजली की अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान जगदंबा कॉलोनी के वार्ड वासियों ने आज मंगलवार कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया। निवासियों का कहना है कि कम वोल्टेज के कारण घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं और कॉलोनी से दूर डीपी रखी है और उस डीपी से 300 से अधिक कनेक्शन चल रहे है।जिसके कारण वोल्टेज की समस्या बनी हुई हैं वही उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देते हुए समस्या का निदान करवाने की मांग की

3 hrs ago
user_SATISH DUBEY
SATISH DUBEY
पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
3 hrs ago

नरसिंहपुर - वोल्टेज की समस्या से प्रभावित जगदंबा कॉलोनी निवासी वार्ड वासियों ने कलेक्टर को दिया आवेदन नरसिंहपुर नगरपालिका क्षेत्र के जगदंबा कॉलोनी निवासी पिछले काफी समय से बिजली की अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान जगदंबा कॉलोनी के वार्ड वासियों ने आज मंगलवार कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया। निवासियों का कहना है कि कम वोल्टेज के कारण घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं और कॉलोनी से दूर डीपी रखी है और उस डीपी से 300 से अधिक कनेक्शन चल रहे है।जिसके कारण वोल्टेज की समस्या बनी हुई हैं वही उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देते हुए समस्या का निदान करवाने की मांग की

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता ​नरसिंहपुर। जिले के तेन्दूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बरेली में मंदिर की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा।
    1
    धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता
​नरसिंहपुर। जिले के तेन्दूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बरेली में मंदिर की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस के लिए नरसिंहपुर पुलिस अलर्ट, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था नरसिंहपुर। 1 अप्रैल 2026 को होने वाले सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस को लेकर नरसिंहपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा, वहीं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार डायवर्जन भी किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने शांति समिति एवं आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग
    3
    सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस के लिए नरसिंहपुर पुलिस अलर्ट, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
नरसिंहपुर। 1 अप्रैल 2026 को होने वाले सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस को लेकर नरसिंहपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा, वहीं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार डायवर्जन भी किया जाएगा।
असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने शांति समिति एवं आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    1 hr ago
  • रानी पिपरिया पंचायत अंतर्गत झागरीयाई गांव में सिंगरी नदी के किनारे अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीण ने कलेक्टर को दिया आवेदन वहीं ग्रामीण ने बताया कि वह इसके पहले कई बार आवेदन दे चुका है लेकिन आर आई और पटवारी के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जबकि जिला प्रशासन के द्वारा जल गंगा संवर्धन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जलाशय को सुरक्षित करने की बात कही जा रही है लेकिन अधिकारियों के द्वारा अतिक्रमण कार्यों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसको लेकर उसने मंगलवार कलेक्टर को आवेदन दिया और सिंगरी नदी के आसपास हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की
    1
    रानी पिपरिया पंचायत अंतर्गत झागरीयाई गांव में सिंगरी नदी के किनारे अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीण ने कलेक्टर को दिया आवेदन वहीं ग्रामीण ने बताया कि वह इसके पहले कई बार आवेदन दे चुका है लेकिन आर आई और पटवारी के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जबकि जिला प्रशासन के द्वारा जल गंगा संवर्धन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जलाशय को सुरक्षित करने की बात कही जा रही है लेकिन अधिकारियों के द्वारा अतिक्रमण कार्यों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसको लेकर उसने मंगलवार  कलेक्टर को आवेदन दिया और सिंगरी नदी के आसपास हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    3 hrs ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Namita Malviya
    1
    Post by Namita Malviya
    user_Namita Malviya
    Namita Malviya
    Photographer नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही: मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार* • अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु किया गया तीन विशेष टीमों का गठन। • घटना को अंजाम देने वाला आरोपी तुलसीराम ठाकुर चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार। • आरोपी द्वारा शराब के नशे में दिया गया घटना को अंजाम। • आरोपी के दो साथियों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। दिनांक 31.03.2026 की सुबह थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मदनपुर के पास स्थित ग्राम बरेली में रोड किनारे बने एक मंदिर में स्थापित मूर्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। *अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु विशेष टीमों का गठन:* मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं शीघ्र गिरफ्तारी हेतु तत्काल तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया तथा मूर्ति को हुए नुकसान का जायजा लिया गया। आसपास के क्षेत्र में सघन जांच करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई एवं संभावित साक्ष्य एकत्रित किए गए। साथ ही पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों के संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गयी। *शराब के नशे में दिया गया घटना को अंजाम:* पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक की गई कार्यवाही के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त मंदिर के पास रात्रि में कुछ व्यक्तियों द्वारा शराब का सेवन किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुए संबंधित व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि ग्राम बरेली निवासी तुलसीराम ठाकुर द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब का सेवन किया गया था। शराब सेवन के पश्चात उसके दोनों साथी अपने-अपने घर चले गए, जबकि तुलसीराम ठाकुर मंदिर के पास ही सो गया। इसी दौरान नशे की हालत में तुलसीराम ठाकुर द्वारा मंदिर में स्थापित मूर्ति को नुकसान पहुंचाया जाना पाया गया। *आरोपी को चंद घंटों में लिया गया अभिरक्षा में:* पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से कार्यवाही करते हुए आरोपी तुलसीराम ठाकुर की तलाश की गई, जिसे ग्राम बरेली स्थित खेत से अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसके खिलाफ धारा 298 बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। *आरोपी के साथियों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही:* घटना को अंजाम देने वाले आरोपी तुलसीराम ठाकुर के साथ घटना दिनांक को शराब का सेवन करने वाले अन्य दो साथियों कमलेश ठाकुर एवं रामसिंह ठाकुर के विरूद्ध भी कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है। *कार्यवाही में मुख्य भूमिका :* उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी, तेन्दूखेडा, निरीक्षक किशोर वामनकर, सउनि जितेन्द्र राजपूत, शशांक दुबे, प्रधान आरक्षक संजय शाह, लालू भाई, आरक्षक नारायण एवं अमन की मुख्य भूमिका रही है।
    1
    *नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही: मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार*
•	अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु किया गया तीन विशेष टीमों का गठन।
•	घटना को अंजाम देने वाला आरोपी तुलसीराम ठाकुर चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार।
•	आरोपी द्वारा शराब के नशे में दिया गया घटना को अंजाम।
•	आरोपी के दो साथियों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
दिनांक 31.03.2026 की सुबह थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मदनपुर के पास स्थित ग्राम बरेली में रोड किनारे बने एक मंदिर में स्थापित मूर्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
*अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु विशेष टीमों का गठन:* मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं शीघ्र गिरफ्तारी हेतु तत्काल तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया तथा मूर्ति को हुए नुकसान का जायजा लिया गया। आसपास के क्षेत्र में सघन जांच करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई एवं संभावित साक्ष्य एकत्रित किए गए। साथ ही पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों के संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गयी।  
*शराब के नशे में दिया गया घटना को अंजाम:* पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक की गई कार्यवाही के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त मंदिर के पास रात्रि में कुछ व्यक्तियों द्वारा शराब का सेवन किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुए संबंधित व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की गई।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि ग्राम बरेली निवासी तुलसीराम ठाकुर द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब का सेवन किया गया था। शराब सेवन के पश्चात उसके दोनों साथी अपने-अपने घर चले गए, जबकि तुलसीराम ठाकुर मंदिर के पास ही सो गया। इसी दौरान नशे की हालत में तुलसीराम ठाकुर द्वारा मंदिर में स्थापित मूर्ति को नुकसान पहुंचाया जाना पाया गया।
*आरोपी को चंद घंटों में लिया गया अभिरक्षा में:* पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से कार्यवाही करते हुए आरोपी तुलसीराम ठाकुर की तलाश की गई, जिसे ग्राम बरेली स्थित खेत से अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसके खिलाफ धारा 298 बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
*आरोपी के साथियों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही:* घटना को अंजाम देने वाले आरोपी तुलसीराम ठाकुर के साथ घटना दिनांक को शराब का सेवन करने वाले अन्य दो साथियों कमलेश ठाकुर एवं रामसिंह ठाकुर के विरूद्ध भी कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है।
*कार्यवाही में मुख्य भूमिका :* उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी, तेन्दूखेडा, निरीक्षक किशोर वामनकर, सउनि जितेन्द्र राजपूत, शशांक दुबे, प्रधान आरक्षक संजय शाह, लालू भाई, आरक्षक नारायण एवं अमन की मुख्य भूमिका रही है।
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    1
    Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नरसिंहपुर पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा में निकलेगा जवारा विसर्जन चल समारोह: चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर ​नरसिंहपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के समापन पर दिनांक 01 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ​ड्रोन और सीसीटीवी से होगी 'तीसरी आंख' की निगरानी:- ​जुलूस की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तकनीक का भरपूर सहारा ले रही है। नगर के प्रमुख मार्गों, ऊंचे भवनों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से हवाई निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों द्वारा पल-पल की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की पहचान होने पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचेगा। ​संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात:- ​पुलिस टीमों ने पहले ही जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर लिया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए: ​प्रमुख चौराहों और महत्वपूर्ण स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे। ​सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी भीड़ के बीच मौजूद रहकर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे। ​संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। ​ट्रैफिक व्यवस्था: आमजन को नहीं होगी परेशानी ​जुलूस के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन किया जाएगा ताकि आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो। यातायात पुलिस के जवान प्रमुख मोड पर तैनात रहकर सुगम यातायात सुनिश्चित करेंगे। ​शांति समिति के साथ समन्वय और पुलिस की अपील ​पुलिस प्रशासन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए शांति समिति के सदस्यों और आयोजकों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया है। नरसिंहपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि: ​किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें। ​शांति और भाईचारा बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
    4
    नरसिंहपुर पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा में निकलेगा जवारा विसर्जन चल समारोह: चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
​नरसिंहपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के समापन पर दिनांक 01 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले सामूहिक जवारा विसर्जन जुलूस को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
​ड्रोन और सीसीटीवी से होगी 'तीसरी आंख' की निगरानी:-
​जुलूस की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तकनीक का भरपूर सहारा ले रही है। नगर के प्रमुख मार्गों, ऊंचे भवनों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से हवाई निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों द्वारा पल-पल की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की पहचान होने पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचेगा।
​संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात:-
​पुलिस टीमों ने पहले ही जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर लिया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए:
​प्रमुख चौराहों और महत्वपूर्ण स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल और वरिष्ठ
अधिकारी तैनात रहेंगे।
​सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी भीड़ के बीच मौजूद रहकर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे।
​संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।
​ट्रैफिक व्यवस्था: आमजन को नहीं होगी परेशानी
​जुलूस के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन किया जाएगा ताकि आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो। यातायात पुलिस के जवान प्रमुख मोड पर तैनात रहकर सुगम यातायात सुनिश्चित करेंगे।
​शांति समिति के साथ समन्वय और पुलिस की अपील
​पुलिस प्रशासन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए शांति समिति के सदस्यों और आयोजकों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया है। नरसिंहपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि:
​किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें।
​शांति और भाईचारा बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.