logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रीवा ब्रेकिंग। सूती बांध का बढ़ा जलस्तर, जवा-शंकरगढ़ मुख्य मार्ग जलमग्न, जान जोखिम में सफर। रीवा के त्योंथर तहसील अंतर्गत सूती बांध में जलस्तर बढ़ने से जवा-शंकरगढ़ मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़क पर घुटनों तक पानी भरने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित है और दोनों क्षेत्रों का संपर्क टूटने की स्थिति में पहुंच गया है। तेज बहाव के बावजूद राहगीर और दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पानी पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जवा और शंकरगढ़ को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिसके डूबने से रोजमर्रा की जिंदगी और आवाजाही पर सीधा असर पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि हर बार जलभराव के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जाता। बड़ा सवाल, क्या प्रशासन किसी हादसे के इंतजार में है?

22 hrs ago
user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

रीवा ब्रेकिंग। सूती बांध का बढ़ा जलस्तर, जवा-शंकरगढ़ मुख्य मार्ग जलमग्न, जान जोखिम में सफर। रीवा के त्योंथर तहसील अंतर्गत सूती बांध में जलस्तर बढ़ने से जवा-शंकरगढ़ मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़क पर घुटनों तक पानी भरने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित है और दोनों क्षेत्रों का संपर्क टूटने की स्थिति में पहुंच गया है। तेज बहाव के बावजूद राहगीर और दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पानी पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जवा और शंकरगढ़ को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिसके डूबने से रोजमर्रा की जिंदगी और आवाजाही पर सीधा असर पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि हर बार जलभराव के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जाता। बड़ा सवाल, क्या प्रशासन किसी हादसे के इंतजार में है?

  • user_Alok Alok
    Alok Alok
    Berasia, Bhopal
    💣
    6 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चित्रकूट जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रैन बसेरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिए जायजा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रैन बसेरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिए जायजा जनपद में आई बाढ़ के कारण प्रभावित एवं विस्थापित लोगों को राहत एवं आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने रैन बसेरा सीतापुर, चित्रकूट तथा न्यू नगरपालिका में बनाए गए रैन बसेरों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा सीतापुर में 20 तथा न्यू नगरपालिका रैन बसेरा में 15 बाढ़ प्रभावित लोग आश्रय लेते हुए पाए गए। जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में मौजूद लोगों से वार्ता कर उनके लिए उपलब्ध भोजन, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। शरणार्थियों ने बताया कि रैन बसेरों में व्यवस्थाएं अच्छी हैं तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में आने वाले सभी प्रभावित एवं विस्थापित लोगों की समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शरणार्थियों के लिए ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध रहे। किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरों में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित एवं बेहतर आश्रय मिल सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अरुण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी कर्वी श्री अजय यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    चित्रकूट जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रैन बसेरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिए जायजा
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रैन बसेरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिए जायजा
जनपद में आई बाढ़ के कारण प्रभावित एवं विस्थापित लोगों को राहत एवं आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने रैन बसेरा सीतापुर, चित्रकूट तथा न्यू नगरपालिका में बनाए गए रैन बसेरों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा सीतापुर में 20 तथा न्यू नगरपालिका रैन बसेरा में 15 बाढ़ प्रभावित लोग आश्रय लेते हुए पाए गए। जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में मौजूद लोगों से वार्ता कर उनके लिए उपलब्ध भोजन, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। शरणार्थियों ने बताया कि रैन बसेरों में व्यवस्थाएं अच्छी हैं तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में आने वाले सभी प्रभावित एवं विस्थापित लोगों की समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शरणार्थियों के लिए ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध रहे। किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरों में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित एवं बेहतर आश्रय मिल सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अरुण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी कर्वी श्री अजय यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Nendramani mishra
    Nendramani mishra
    Local News Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रामपुर बाघेलान क्षेत्र मे बढ़ से प्रभावित लोगों को राहत की सामग्री और भोजन की व्यवस्था कराई गई आवाज फाउंडेशन हिनौती रामपुर बाघेलान के माध्यम से राहत सामग्री एवं खाद सामग्री लगातार 3दिनों से बाढ़ से पीड़ित लोग जिनके घर रह गए जिनमें रहने की व्यवस्था नहीं उनको सभी प्रकार की सुविधा आवाज फाउंडेशन के माध्यम से जैसे भजन की व्यवस्था करना जरूरकी कुछ सामग्री वितरण की गई है हम लोगों ने लगभग प्रतिदिन का 200 से 300 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया है अपने क्षेत्र 20 से ज्यादा कहां प्रभावित थे
    1
    रामपुर बाघेलान क्षेत्र मे बढ़ से प्रभावित लोगों को राहत की सामग्री और भोजन की व्यवस्था कराई गई
आवाज फाउंडेशन हिनौती रामपुर बाघेलान के माध्यम से राहत सामग्री एवं खाद सामग्री लगातार 3दिनों से बाढ़ से पीड़ित लोग जिनके घर रह गए जिनमें रहने की व्यवस्था नहीं उनको सभी प्रकार की सुविधा आवाज फाउंडेशन के माध्यम से जैसे भजन की व्यवस्था करना जरूरकी कुछ सामग्री वितरण की गई है हम लोगों ने लगभग प्रतिदिन का 200 से 300 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया है अपने क्षेत्र 20 से ज्यादा कहां प्रभावित थे
    user_AWAZ FOUNDATION
    AWAZ FOUNDATION
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 3 सितम्बर 2026
    1
    मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
देखिए, #जनसंपर्क_खबरें
मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
देखिए, #जनसंपर्क_खबरें
🗓️ 3 सितम्बर 2026
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मानिकपुर चित्रकूट मारकुंडी में जाकर जिला अध्यक्ष सामाजिक पार्टी के श्री शिव शंकर सिंह यादव जी ने सम्मान वितरण किया बाढ़ पीड़ितों को
    1
    मानिकपुर चित्रकूट मारकुंडी में जाकर जिला अध्यक्ष सामाजिक पार्टी के श्री शिव शंकर सिंह यादव जी ने सम्मान वितरण किया बाढ़ पीड़ितों को
    user_Saurabh yadav
    Saurabh yadav
    Farmer मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अर्धनिर्मित राजकीय बालिका विद्यालय राजापुर का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने अर्धनिर्मित राजकीय बालिका विद्यालय, राजापुर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यालय भवन की स्वीकृति वर्ष 2008/09 में हुई थी, लेकिन कतिपय कारणों से भवन का निर्माण पूर्ण नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि बाद में आईटीबीएचयू के माध्यम से स्ट्रक्चर एबिलिटी रिपोर्ट प्राप्त कर जांच कराई गई तथा नवीन एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया, जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। भवन निर्माण हेतु लगभग ₹4.11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है तथा कार्यदायी संस्था के रूप में आवास विकास परिषद को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किए कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कराया जाए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री रविशंकर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    अर्धनिर्मित राजकीय बालिका विद्यालय राजापुर का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने अर्धनिर्मित राजकीय बालिका विद्यालय, राजापुर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यालय भवन की स्वीकृति वर्ष 2008/09 में हुई थी, लेकिन कतिपय कारणों से भवन का निर्माण पूर्ण नहीं हो सका।
उन्होंने बताया कि बाद में आईटीबीएचयू के माध्यम से स्ट्रक्चर एबिलिटी रिपोर्ट प्राप्त कर जांच कराई गई तथा नवीन एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया, जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। भवन निर्माण हेतु लगभग ₹4.11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है तथा कार्यदायी संस्था के रूप में आवास विकास परिषद को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किए कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कराया जाए।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री रविशंकर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Vimal Kumar
    Vimal Kumar
    Local News Reporter Manikpur, Chitrakoot•
    21 hrs ago
  • बारिश के चलते मुकुंदपुर की मर्जुआ नदी उफान पर, पुल जलमग्न, चालक नदी में कूदा *बारिश के चलते मुकुंदपुर की मर्जुआ नदी उफान पर, पुल जलमग्न, चालक नदी में कूदा* *राइजिंग सतना✍️* मैहर - ताला सहित आसपास रूक रुक कर हो रही बारिश के चलते मुकुंदपुर की मर्जुआ नदी आई उफान पर, बेला गोविंदगढ़ मार्ग बंद मर्जुआ नदी पुल के ऊपर आया बाढ़ का पानी, नदी में बना पुल हुआ जलमग्न, पुल में पानी होने के बावजूद ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक नदी पार करने उफनती नदी के अंदर डाला ट्रक, नदी में बहाव होने के चलते बीच नदी में फसा ट्रक, जान बचाने चालक ने नदी में कूद तैरकर बचाई किनारे पहुँच अपनी जान, ग्रामीणों ने दी मुकुंदपुर चौकी पुलिस को सूचना मैहर - ताला सहित आसपास रूक रुक कर हो रही बारिश के चलते मुकुंदपुर की मर्जुआ नदी आई उफान पर, बेला गोविंदगढ़ मार्ग बंद मर्जुआ नदी पुल के ऊपर आया बाढ़ का पानी, नदी में बना पुल हुआ जलमग्न, पुल में पानी होने के बावजूद ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक नदी पार करने उफनती नदी के अंदर डाला ट्रक, नदी में बहाव होने के चलते बीच नदी में फसा ट्रक, जान बचाने चालक ने नदी में कूद तैरकर बचाई किनारे पहुँच अपनी जान, ग्रामीणों ने दी मुकुंदपुर चौकी पुलिस को सूचना
    1
    बारिश के चलते मुकुंदपुर की मर्जुआ नदी उफान पर, पुल जलमग्न, चालक नदी में कूदा
*बारिश के चलते मुकुंदपुर की मर्जुआ नदी उफान पर, पुल जलमग्न, चालक नदी में कूदा*
*राइजिंग सतना✍️*
मैहर - ताला सहित आसपास रूक रुक कर हो रही बारिश के चलते मुकुंदपुर की मर्जुआ नदी आई उफान पर, बेला गोविंदगढ़ मार्ग बंद मर्जुआ नदी पुल के ऊपर आया बाढ़ का पानी, नदी में बना पुल हुआ जलमग्न, पुल में पानी होने के बावजूद ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक नदी पार करने उफनती नदी के अंदर डाला ट्रक, नदी में बहाव होने के चलते बीच नदी में फसा ट्रक, जान बचाने चालक ने नदी में कूद तैरकर बचाई किनारे पहुँच अपनी जान, ग्रामीणों ने दी मुकुंदपुर चौकी पुलिस को सूचना
मैहर - ताला सहित आसपास रूक रुक कर हो रही बारिश के चलते मुकुंदपुर की मर्जुआ नदी आई उफान पर, बेला गोविंदगढ़ मार्ग बंद मर्जुआ नदी पुल के ऊपर आया बाढ़ का पानी, नदी में बना पुल हुआ जलमग्न, पुल में पानी होने के बावजूद ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक नदी पार करने उफनती नदी के अंदर डाला ट्रक, नदी में बहाव होने के चलते बीच नदी में फसा ट्रक, जान बचाने चालक ने नदी में कूद तैरकर बचाई किनारे पहुँच अपनी जान, ग्रामीणों ने दी मुकुंदपुर चौकी पुलिस को सूचना
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • भारतीय जन मोर्चा पार्टी के युवा अध्यक्ष शिव शुक्ला कृष्ण जन्माष्टमी की निकाली रैली सतना। भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने कृष्ण जन्माष्टमी के औसर पर रैली का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिलीप बुनकर विष्णु गुप्ता अभय आदि सुदी शिवम शिवांश अर्पित आर्यन आशीष आयुष मिश्रा आयुष वर्मा पीयूष शर्मा पीयूष ठाकुर प्रबल कृष प्रांशु राहुल रितिक शिवेंद्र विक्रम मित्र मंडली यो के साथ कृष्ण जन्माष्टमी की शुभ अवसर पर रैली निकाली गई जो भारतीय जन मोर्चा पार्टी के धवारी कार्यालय से शुरू होकर सिविल लाइन होते हुए बेकंट 2 स्कूल पर समाप्त हुई।
    1
    भारतीय जन मोर्चा पार्टी के युवा अध्यक्ष शिव शुक्ला  कृष्ण  जन्माष्टमी की निकाली रैली 
सतना। भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने कृष्ण जन्माष्टमी के औसर पर रैली का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिलीप बुनकर विष्णु गुप्ता अभय आदि सुदी शिवम शिवांश अर्पित आर्यन आशीष आयुष मिश्रा आयुष वर्मा पीयूष शर्मा पीयूष ठाकुर प्रबल कृष प्रांशु राहुल रितिक शिवेंद्र विक्रम मित्र मंडली यो के साथ कृष्ण जन्माष्टमी की शुभ अवसर पर रैली निकाली गई जो भारतीय जन मोर्चा पार्टी के धवारी कार्यालय से शुरू होकर सिविल लाइन होते हुए बेकंट 2 स्कूल पर समाप्त हुई।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • रीवा के आलराउंडर धर्मेंद्र कोल बने दिल्ली किंग्स 11 के उपकप्तान #rewanewsmp
    1
    रीवा के आलराउंडर  धर्मेंद्र कोल बने दिल्ली किंग्स 11 के उपकप्तान 
#rewanewsmp
    user_Ak Rewa
    Ak Rewa
    फोटोग्राफर मंगवां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
  • *रीवा जिले से इस वक्त एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां खेत में मेड़ खोदने से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत देते हुए आरोपी के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। वीओ: मामला रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बिहरिया का बताया जा रहा है। पीड़ित रामअवतार साकेत के मुताबिक, 6 अगस्त 2026 को वह अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला झानेंद्र साकेत अपने खेत में जुताई करते हुए मेड़ खोद रहा था। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने मेड़ खोदने से मना किया तो कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी गई और उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत में सिर पर फावड़े से जोरदार वार करने का आरोप लगाया गया है, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। इसके अलावा हाथ, पैर और कमर में भी चोट लगने की बात शिकायत में कही गई है। पीड़ित के अनुसार, बीच-बचाव करने के लिए उसके भाई राजाराम साकेत और उनकी पत्नी सौमवती साकेत मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद भी विवाद जारी रहा और आरोपी ने पीड़ित तथा उसके परिवार को जान से खत्म कर देने की धमकी दी घटना के बाद परिजन घायल रामअवतार को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। शिकायत के मुताबिक, मेडिकल जांच में उसके सिर पर 30 टांके लगाए गए हैं। अब पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, रीवा को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने , और दोबारा मेडिकल करवाने की मांग की है फिलहाल पूरे मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है। रीवा में खेत की मेड़ को लेकर विवाद! फावड़े से हमला करने का आरोप, सिर पर लगे 30 टांके गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के बिहरिया गांव का मामला पीड़ित ने SP से लगाई कार्रवाई की गुहार
    1
    *रीवा जिले से इस वक्त एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां खेत में मेड़ खोदने से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत देते हुए आरोपी के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है।
वीओ:
मामला रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बिहरिया का बताया जा रहा है। पीड़ित रामअवतार साकेत के मुताबिक, 6 अगस्त 2026 को वह अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला झानेंद्र साकेत अपने खेत में जुताई करते हुए मेड़ खोद रहा था।
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने मेड़ खोदने से मना किया तो कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी गई और उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत में सिर पर फावड़े से जोरदार वार करने का आरोप लगाया गया है, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। इसके अलावा हाथ, पैर और कमर में भी चोट लगने की बात शिकायत में कही गई है।
पीड़ित के अनुसार, बीच-बचाव करने के लिए उसके भाई राजाराम साकेत और उनकी पत्नी सौमवती साकेत मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद भी विवाद जारी रहा और आरोपी ने पीड़ित तथा उसके परिवार को जान से खत्म कर देने की धमकी दी
घटना के बाद परिजन घायल रामअवतार को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। शिकायत के मुताबिक, मेडिकल जांच में उसके सिर पर 30 टांके लगाए गए हैं।
अब पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, रीवा को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने , और दोबारा  मेडिकल करवाने की मांग की है

फिलहाल पूरे मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है।

 रीवा में खेत की मेड़ को लेकर विवाद!
 फावड़े से हमला करने का आरोप, सिर पर लगे 30 टांके
 गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के बिहरिया गांव का मामला
पीड़ित ने SP से लगाई कार्रवाई की गुहार
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Artist हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.