logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालक-बालिका छात्रावास में ‘उठो जगत के वास्ते’ युवा सशक्तिकरण एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन बालक-बालिका छात्रावास में ‘उठो जगत के वास्ते’ युवा सशक्तिकरण एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन साईंखेड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, साईंखेड़ा सेवा केंद्र द्वारा बालक एवं बालिका छात्रावास में "उठो जगत के वास्ते" युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों का विकास, राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना जागृत करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी वंदना दीदी एवं ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश के भविष्य का आधार हैं। यदि युवा अपने लक्ष्य और उद्देश्य को स्पष्ट रखते हुए आत्मिक रूप से सशक्त बनें, तो वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ स्वस्थ, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल धन अर्जित करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा एवं समर्पण की भावना भी होना चाहिए। हमें ऐसा चरित्रवान नागरिक बनना है जो विश्व के सामने भारत का आदर्श प्रस्तुत कर सके। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हर प्रकार की कुरीतियों और नशे से स्वयं को दूर रखें, आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ें तथा अपने बड़ों के प्रति सदैव सम्मान का भाव रखें। दीदी ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया कि राजयोग मेडिटेशन मानसिक शक्ति बढ़ाने और नशे जैसी बुरी आदतों से मुक्ति पाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया तथा कुछ सरल घरेलू उपाय भी बताए, जिनकी सहायता से नशे की लत छोड़ने में सहयोग मिल सकता है। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वयं सदैव नशा मुक्त रहेंगे, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा स्वस्थ, संस्कारी और चरित्रवान जीवन अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर बालक एवं बालिका छात्रावास के छात्र-छात्राओं सहित छात्रावास के अधिकारी, कर्मचारी एवं ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

2 hrs ago
user_Ranjeet Tomar
Ranjeet Tomar
पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
2 hrs ago

बालक-बालिका छात्रावास में ‘उठो जगत के वास्ते’ युवा सशक्तिकरण एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन बालक-बालिका छात्रावास में ‘उठो जगत के वास्ते’ युवा सशक्तिकरण एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन साईंखेड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, साईंखेड़ा सेवा केंद्र द्वारा बालक एवं बालिका छात्रावास में "उठो जगत के वास्ते" युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों का विकास, राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना जागृत करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी वंदना दीदी एवं ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश के भविष्य का आधार हैं। यदि युवा अपने लक्ष्य और उद्देश्य को स्पष्ट रखते हुए आत्मिक रूप से सशक्त बनें, तो वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ स्वस्थ, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल धन अर्जित करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा एवं समर्पण की भावना भी होना चाहिए। हमें ऐसा चरित्रवान नागरिक बनना है जो

विश्व के सामने भारत का आदर्श प्रस्तुत कर सके। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हर प्रकार की कुरीतियों और नशे से स्वयं को दूर रखें, आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ें तथा अपने बड़ों के प्रति सदैव सम्मान का भाव रखें। दीदी ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया कि राजयोग मेडिटेशन मानसिक शक्ति बढ़ाने और नशे जैसी बुरी आदतों से मुक्ति पाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया तथा कुछ सरल घरेलू उपाय भी बताए, जिनकी सहायता से नशे की लत छोड़ने में सहयोग मिल सकता है। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वयं सदैव नशा मुक्त रहेंगे, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा स्वस्थ, संस्कारी और चरित्रवान जीवन अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर बालक एवं बालिका छात्रावास के छात्र-छात्राओं सहित छात्रावास के अधिकारी, कर्मचारी एवं ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • EXPRESS MP CG NEWS
    1
    EXPRESS MP CG NEWS
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दमोह-मराहर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहत पौधारोपण
    1
    दमोह-मराहर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहत पौधारोपण
    user_NP Ashish Dubey Journalist
    NP Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अटल टिंकरिंग लैब का मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ
    1
    अटल टिंकरिंग लैब का मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by News Chandra Shekher Sonu
    1
    Post by News Chandra Shekher Sonu
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रदीप शर्मा करेली सड़क नहीं तो टोल नहीं: जर्जर सड़क पर टोल वसूली का विरोध, जनता में आक्रोश नरसिंहपुर से गोटेगांव की जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क पर टोल वसूली शुरू होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने क्या कुछ कहा
    1
    प्रदीप शर्मा करेली 
सड़क नहीं तो टोल नहीं: जर्जर सड़क पर टोल वसूली का विरोध, जनता में आक्रोश
नरसिंहपुर से गोटेगांव की जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क पर टोल वसूली शुरू होने से स्थानीय लोगों में 
नाराजगी बढ़ गई है। 
गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने क्या कुछ कहा
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🚩 श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री कामेश्वर महादेव मंदिर में भव्य महाआरती संपन्न 🚩 श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री कामेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा के उपरांत सायंकाल भगवान शिव की भव्य महाआरती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया तथा आरती में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। हर-हर महादेव! 🔱
    1
    🚩 श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री कामेश्वर महादेव मंदिर में भव्य महाआरती संपन्न 🚩

श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री कामेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा के उपरांत सायंकाल भगवान शिव की भव्य महाआरती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई।

महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया तथा आरती में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

हर-हर महादेव! 🔱
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सड़क नहीं तो टोल नहीं: जर्जर सड़क पर टोल वसूली का विरोध, जनता में आक्रोश नरसिंहपुर से गोटेगांव की जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क पर टोल वसूली शुरू होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने सड़क की मरम्मत से पहले टोल वसूली को अनुचित बताते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की है।
    1
    सड़क नहीं तो टोल नहीं: जर्जर सड़क पर टोल वसूली का विरोध, जनता में आक्रोश
नरसिंहपुर से गोटेगांव की जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क पर टोल वसूली शुरू होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने सड़क की मरम्मत से पहले टोल वसूली को अनुचित बताते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की है।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • EXPRESS MP CG NEWS
    1
    EXPRESS MP CG NEWS
    user_NP Ashish Dubey Journalist
    NP Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिला अस्पताल के नवीन डायलिसिस भवन का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ मिली बड़ी सौगात
    1
    जिला अस्पताल के नवीन डायलिसिस भवन का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ मिली बड़ी सौगात
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.