कान्नाहेड़ी के रविदास मंदिर पर बीकेयू नेता विकास शर्मा का जोरदार स्वागत मुजफ्फरनगर जनपद के विकास खण्ड चरथावल क्षेत्र के गांव कन्नाहेड़ी स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर परिसर में आयोजित संत रविदास महाराज की अमृत कथा कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। विकास शर्मा ने संत रविदास महाराज की प्रतिमा पर नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने संत रविदास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनकी वाणी और विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संतों की वाणी केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए है। संत रविदास जी के जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा और श्रद्धालु मौजूद रहे। अमृत कथा के दौरान संत रविदास महाराज के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
कान्नाहेड़ी के रविदास मंदिर पर बीकेयू नेता विकास शर्मा का जोरदार स्वागत मुजफ्फरनगर जनपद के विकास खण्ड चरथावल क्षेत्र के गांव कन्नाहेड़ी स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर परिसर में आयोजित संत रविदास महाराज की अमृत कथा कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। विकास शर्मा ने संत रविदास महाराज की प्रतिमा पर नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने संत रविदास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनकी वाणी और विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संतों की वाणी केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए है। संत रविदास जी के जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा और श्रद्धालु मौजूद रहे। अमृत कथा के दौरान संत रविदास महाराज के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
- मावा भट्टी पर खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 कुंतल मावा नष्ट; 867 किलो सामग्री जब्त मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में खाद्य विभाग ने मावा भट्टी पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने करीब 10 कुंतल मावा नष्ट कराया और 867 किलो खाद्य सामग्री जब्त की। बिना लाइसेंस कारोबार किए जाने पर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अधिकारियों ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही।1
- मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त-।। अर्चना धीरान के नेतृत्व में अकबर मिल्क चीलिंग सेंटर पर औचक निरीक्षण किया। मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त-।। अर्चना धीरान के नेतृत्व में अकबर मिल्क चीलिंग सेंटर पर औचक निरीक्षण किया।1
- मुजफ्फरनगर में विद्युत तार चोर गिरोह का खुलासा शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई विद्युत तार चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 2 घायल समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छोटा हाथी वाहन, 2 तमंचे, कारतूस, 3 चाकू और करीब 70 किलो ट्रांसफार्मर की कॉइल व अन्य सामान बरामद किया गया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने आसपास के क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है मुजफ्फरनगर में विद्युत तार चोर गिरोह का खुलासा शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई विद्युत तार चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 2 घायल समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छोटा हाथी वाहन, 2 तमंचे, कारतूस, 3 चाकू और करीब 70 किलो ट्रांसफार्मर की कॉइल व अन्य सामान बरामद किया गया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने आसपास के क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है।1
- 👉किसान मजदूर संगठन ने उठाए किसानों के मुद्दे गन्ना भुगतान, कृषि सामग्री और जल जीवन मिशन पर रखी मांगें काली-हिंडन नदी के प्रदूषण पर भी अधिकारियों से कार्रवाई की मांग SLUG = किसान मजदूर संगठन नें कृषि, गन्ना भुगतान, जल जीवन मिशन और काली-हिंडन नदी के प्रदूषण समेत कई मुद्दे उठाए ANCHOR = मुजफ्फरनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संगठन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। बैठक में कृषि, गन्ना भुगतान, जल जीवन मिशन और काली-हिंडन नदी के प्रदूषण समेत कई मुद्दों पर संगठन ने अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखीं। संगठन ने समस्याओं का जमीनी स्तर पर समाधान कराने की मांग की है। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज, डीएपी, यूरिया और अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराई जाए।फसलों में बढ़ रहे कीट और रोगों की रोकथाम के लिए किसानों को उचित मार्गदर्शन और दवाएं उपलब्ध कराने, प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान का मुआवजा देने तथा सिंचाई सुविधाओं और कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने की मांग की गई। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर संगठन ने बजाज शुगर मिल से पिछले भुगतान जल्द कराने की मांग की। साथ ही सभी चीनी मिलों से 14 दिन के भीतर गन्ने का भुगतान कराने और देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान कराने की मांग रखी गई।50 से कम पर्चियां रखने वाले छोटे किसानों को समय से पर्चियां उपलब्ध कराने की मांग की गई, ताकि गेहूं की बुवाई प्रभावित न हो। गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने के लिए विशेष टीम गठित करने, किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने और पेराई सत्र समय से शुरू कराने की मांग भी रखी गई। जल जीवन मिशन को लेकर संगठन ने आरोप लगाया कि कई गांवों में योजना के तहत काम होने के बावजूद लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा है। कई स्थानों पर पाइपलाइन टूटने और सड़कों की स्थिति खराब होने की शिकायत भी की गई। संगठन ने योजना में कथित अनियमितताओं और फर्जी बिलिंग के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा थर्ड पार्टी ऑडिट कराने की मांग की। काली और हिंडन नदियों में प्रदूषण का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि नालों और फैक्ट्रियों से निकलने वाला प्रदूषित पानी नदियों में पहुंच रहा है। मांग की गई कि औद्योगिक प्रदूषित पानी को नदियों में गिरने से रोका जाए और नालों के नदी में मिलने से पहले एसटीपी के माध्यम से पानी का शोधन कराया जाए। नदी किनारे प्लास्टिक कचरा डालने पर रोक और किनारों पर पौधरोपण कराने की मांग भी की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कथित तौर पर कुछ अधिकारी-कर्मचारी सुबह-सुबह गांवों में पहुंचकर चेकिंग के दौरान वीडियो बनाते हैं और ग्रामीणों को वीडियो के जरिए डराया जाता है। पूरण सिंह ने आरोप लगाया कि कथित रूप से पैसे लेने के बाद वीडियो डिलीट कर दी जाती है और सुबह के समय ही 15 से 20 हजार रुपये तक की वसूली की जाती है। उन्होंने इन आरोपों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बैठक के दौरान अधिकारियों ने संगठन के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। संगठन ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान केवल कागजों में नहीं, बल्कि मौके पर जाकर किया जाना चाहिए। बैठक में जिला अध्यक्ष लोकेश राणा, युवा जिलाध्यक्ष बिल्लू राणा समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। BYTE = ठा. पुरण सिंह ( अध्यक्ष - किसान मजदूर संगठन )4
- मुज़फ्फरनगर में शाहपुर पुलिस की मुठभेड़ में 5 आरोपी गिरफ्तार, दो घायल मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने विद्युत तार व ट्रांसफार्मर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक छोटा हाथी वाहन, दो तमंचे, कारतूस, तीन चाकू, करीब 70 किलो ट्रांसफार्मर की कॉयल, एलटी खुंटी और 1500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में विद्युत तार व ट्रांसफार्मर चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।4
- विद्युत तार चोरी का बड़ा खुलासा: शाहपुर पुलिस की मुठभेड़ में 5 शातिर गिरफ्तार, 2 बदमाश घायल । मुजफ्फरनगर: थाना शाहपुर पुलिस ने विद्युत तार चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 शातिर अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी एवं अवैध हथियारों से संबंधित सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 छोटा हाथी वाहन, 02 तमंचे 315 बोर, 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस, 03 अवैध चाकू, करीब 70 किलोग्राम ट्रांसफार्मर की कॉइल, एलटी खुंटी तथा 1,500 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर विद्युत तार चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक ने घटना एवं पुलिस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बाइट दी।1
- *प्रेस नोट-* *जनपद मुजफ्फरनगर* *दिनांक 25.08.2026* *थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वा *प्रेस नोट-* *जनपद मुजफ्फरनगर* *दिनांक 25.08.2026* *थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 360/2026 में प्रकाश में आए अभियुक्त तथा सम्बन्धित क्लीनिक से फ्लेक्सी बोर्ड हटाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। अवगत कराना है कि दिनांक 18.08.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी वादिया द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 360/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दिनांक 21.08.2026 को किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता द्वारा अभियुक्तगण नाजिम पुत्र यामीन निवासी मिमलाना रोड, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, मौ0 आदिल पुत्र मौ0 इकबाल निवासी पीर वाली गली, मिमलाना रोड, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ गलत काम किए जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। पीड़िता के बयानों एवं विवेचना के आधार पर अभियोग में धारा 64(1)/70(1) बीएनएस व 3/4, 5जी/6 पोक्सो एक्ट तथा 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट की वृद्धि की गई। ▶️ दिनांक 22.08.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित मुख्य अभियुक्त नाजिम पुत्र यामीन निवासी मिमलाना रोड, गुडलक पैलेस के पास, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था। वहीं वांछित अभियुक्त मौ0 आदिल पुत्र मौ0 इकबाल निवासी पीर वाली गली, मिमलाना रोड, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार किया गया था। ▶️ आज दिनांक 25.08.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त नदीम पुत्र फिरदौस निवासी ग्राम मिमलाना, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। ▶️ इसके अतिरिक्त उक्त अभियोग से सम्बन्धित क्लीनिक से फ्लेक्सी बोर्ड हटाने वाले अभियुक्त कामरान पुत्र अबरार निवासी ग्राम मिमलाना, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*1
- चरथावल सड़क हादसे में दो लोग गभीर घायल, पैदल रास्ता क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बुलट मोटरसाइकल सवार ने मारी टक्कर मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कोतवाली इलाके में रोहाना मोड़ के पास गौतम रेस्टोरेंट के सामने हुआ सड़क हादसा, हादसे में दो लोग गभीर घायल, पैदल रास्ता क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बुलट मोटरसाइकल सवार ने मारी टक्कर1