logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्राइवेट स्कूल ने मासूम बच्चों को बनाया ATM, फ्री एडमिशन किताब कॉपी से लेकर ड्रेस के नाम पर मनमानी, पूर्व सांसद प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने दीं आंदोलन की चेतावनी, हज़ारीबाग पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने आज DC महोदय, SDM महोदय और शिक्षा अधीक्षक को आवेदन दिया बड़ी करवाई का मांग किया अगर पूरी नहीं होती है तो महा आंदोलन का चेतावनी दिया प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगे लगाम — अभिषेक कुमार ने सौंपा आवेदन, आंदोलन की चेतावनी हजारीबाग : जिले में प्राइवेट स्कूलों की लगातार बढ़ती मनमानी के खिलाफ समाजसेवी अभिषेक कुमार ने उपायुक्त महोदय, सदर अनुमंडल अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधीक्षक को आवेदन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अभिषेक कुमार ने कहा कि प्राइवेट स्कूल अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं और नए-नए नामों से शुल्क वसूला जा रहा है। उन्होंने आवेदन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखीं — री-एडमिशन के नाम पर लूट स्कूलों द्वारा री-एडमिशन का नाम बदलकर "एनुअल मीटर रिचार्ज" या अन्य नामों से भारी शुल्क लिया जा रहा है, जिसे तुरंत बंद किया जाए। स्कूल से ही सामान खरीदने की मजबूरी किताब, कॉपी, पेंसिल, बैग, जूता, ड्रेस आदि केवल स्कूल द्वारा निर्धारित दुकान से ही खरीदने का दबाव बनाया जाता है, जो पूरी तरह गलत है। अभिभावकों को अपनी सुविधा अनुसार खरीदने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। मनमानी फीस वृद्धि प्राइवेट स्कूलों द्वारा लगातार 20% से लेकर 50% तक फीस बढ़ोतरी की जा रही है, जो आम अभिभावकों के लिए असहनीय है। आखिर इस पर प्रशासन की लगाम क्यों नहीं लग रही है? इन सभी मुद्दों को लेकर अभिषेक कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई, तो हजारीबाग में व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा, जिसमें चक्का जाम और हजारीबाग बंद जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे। अभिषेक कुमार ने कहा कि यह आंदोलन अभिभावकों और छात्रों के हित में है और जब तक प्राइवेट स्कूलों की मनमानी बंद नहीं होती, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। Hemant Soren Office of Chief Minister, Jharkhand Iprd Hazaribagh Hazaribagh_Police Manish Jaiswal Pradip Prasad JMM Jharkhand BJP Jharkhand #hazaribag #प्राइवेट_स्कूल #viralpost #breakingnews #reelitfeelit #fbreelsfypシ゚ #likecommentsharefollowsupport #fbreels #BreakingNews Hazaribag Today News

2 hrs ago
user_Hazaribag Today🇮🇳
Hazaribag Today🇮🇳
हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • हजारीबाग हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लगातार तीसरी बार आयोजित हो रहे इस शिविर को सफल बनाने के लिए संस्था द्वारा व्यापक स्तर पर जनसंपर्क एवं निमंत्रण अभियान चलाया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। इस सामाजिक पहल को लेकर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो सीधे किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक होता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन महीने में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा सड़क सुरक्षा की दृष्टिकोण से हर रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, जिसमें चिकित्सकों की टीम, आवश्यक उपकरण एवं सुरक्षित रक्त संग्रहण की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शिविर में आने वाले प्रत्येक रक्तदाता के लिए विशेष सुविधा और देखभाल का भी प्रबंध किया गया है। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग हमेशा से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। रक्तदान शिविर हमारे प्रमुख अभियानों में से एक है और हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान के समान है। हम सभी से आग्रह करते हैं कि 13 अप्रैल को शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।हजारीबाग यूथ विंग की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रोत्साहन स्वरूप हेलमेट भेंट किया जाएगा, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता का संदेश समाज में प्रसारित किया जा सके। इसके साथ ही सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था ने जिले के सभी युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि आपका एक छोटा सा प्रयास किसी के जीवन के लिए अमूल्य साबित हो सकता है।
    1
    हजारीबाग
हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लगातार तीसरी बार आयोजित हो रहे इस शिविर को सफल बनाने के लिए संस्था द्वारा व्यापक स्तर पर जनसंपर्क एवं निमंत्रण अभियान चलाया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। इस सामाजिक पहल को लेकर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो सीधे किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक होता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन महीने में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा सड़क सुरक्षा की दृष्टिकोण से हर रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, जिसमें चिकित्सकों की टीम, आवश्यक उपकरण एवं सुरक्षित रक्त संग्रहण की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शिविर में आने वाले प्रत्येक रक्तदाता के लिए विशेष सुविधा और देखभाल का भी प्रबंध किया गया है। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग हमेशा से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। रक्तदान शिविर हमारे प्रमुख अभियानों में से एक है और हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान के समान है। हम सभी से आग्रह करते हैं कि 13 अप्रैल को शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।हजारीबाग यूथ विंग की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रोत्साहन स्वरूप हेलमेट भेंट किया जाएगा, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता का संदेश समाज में प्रसारित किया जा सके। इसके साथ ही सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था ने जिले के सभी युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि आपका एक छोटा सा प्रयास किसी के जीवन के लिए अमूल्य साबित हो सकता है।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    14 hrs ago
  • इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि आज तीन अन्य युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजनाथ प्रसाद एवं थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। #रामनवमी #हजारीबाग #अपराध_खबर #न्याय #पुलिसकार्रवाई #BreakingNews #Jharkhand #LawAndOrder #JusticeForGulabSao
    2
    इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि आज तीन अन्य युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजनाथ प्रसाद एवं थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
#रामनवमी #हजारीबाग #अपराध_खबर #न्याय #पुलिसकार्रवाई #BreakingNews #Jharkhand #LawAndOrder #JusticeForGulabSao
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    18 hrs ago
  • रामनवमी में बड़ा बाजार निवासी अभिषेक कुमार हत्याकांड में हुए 7 अपराधीयो की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध करती मृतक का परिवार ? बतलाया किस प्रकार जिला प्रशासन के साथ मिलकर हमारे पुत्र की हत्या की गई
    1
    रामनवमी में बड़ा बाजार निवासी अभिषेक कुमार हत्याकांड में हुए 7 अपराधीयो की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध करती मृतक का परिवार ? बतलाया किस प्रकार जिला प्रशासन के साथ मिलकर हमारे पुत्र की हत्या की गई
    user_पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    पत्रकार कुमार कृष्णानंद
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • RTO और पुलिस के द्वारा ट्रक ड्राइवर के ऊपर जबरन पैसा वसूलने की आदत खत्म नहीं हो रहा है और सरकार इस पर कोई कड़ी एक्शन नहीं ले रहा । देखिए वीडियो पूरा
    1
    RTO और पुलिस के द्वारा ट्रक ड्राइवर के ऊपर जबरन पैसा वसूलने की आदत खत्म नहीं हो रहा है और सरकार इस पर कोई कड़ी एक्शन नहीं ले रहा । देखिए वीडियो पूरा
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Update news 24
    1
    Post by Update news 24
    user_Update news 24
    Update news 24
    Photographer बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
  • हजारीबाग में हुआ बर्फ बारी।
    1
    हजारीबाग में हुआ बर्फ बारी।
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    10 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by Update news 24
    1
    Post by Update news 24
    user_Update news 24
    Update news 24
    Photographer बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.