Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जिले में लगातार हो रही बारिश बनी जी का जंजाल,पेड सड़क पर गिरा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज लगातार हो रही बारिश के बीच एक पेड़ बीच सड़क पर गिरा और आवागमन हुआ बाधित
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन जिले में लगातार हो रही बारिश बनी जी का जंजाल,पेड सड़क पर गिरा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज लगातार हो रही बारिश के बीच एक पेड़ बीच सड़क पर गिरा और आवागमन हुआ बाधित
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन उरगांव रोड पर अचानक गिरा सरकारी यूकेलिप्टस का पेड़, 11 हजार वोल्ट की लाइन क्षतिग्रस्त जालौन। जालौन-उरगांव रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास अज्ञात कारणों के चलते सरकारी यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग, वन विभाग और नगर पालिका परिषद जालौन की टीमें मौके पर पहुंचीं। वन विभाग की टीम ने वन क्षेत्राधिकारी कोमल सिंह के नेतृत्व में पेड़ को कटवाकर सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन सुचारू कराया गया। वहीं विद्युत विभाग की टीम जेई केके वर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत कर विद्युत सप्लाई को बहाल कराया। नगर पालिका परिषद जालौन की ओर से आरआई अनूप कुमार भी मौके पर पहुंचे और संबंधित टीमों के साथ समन्वय कर रास्ते को चालू कराया। घटना की जानकारी वन क्षेत्राधिकारी कोमल सिंह को भी दी गई थी। विभागीय टीमों की तत्परता से सड़क पर आवागमन और विद्युत आपूर्ति जल्द ही सामान्य हो सकी। बुंदेलखंड राज्य न्यूज़ | अखिलेश सोनी, पत्रकार1
- जालौन में द न्यूज जालौन की खबर रंग लाई मौके पर पहुंची नगर पालिका की टीम नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां द न्यूज जालौन की खबर रंग लाई है खबर प्रसारित होने के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाया गया है1
- सड़क की मांग के बाद मकान पर अतिक्रमण का नोटिस, उठे सवाल सड़क की मांग के बाद मकान पर अतिक्रमण का नोटिस, उठे सवाल जालौन। मोहल्ला शाहगंज, वार्ड नंबर 9 में सड़क और मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे मोहम्मद खालिद के मकान पर नगर पालिका ने अतिक्रमण का नोटिस जारी किया है। खालिद के मुताबिक, करीब दो दिन पहले एसडीएम अधिकारियों के साथ सड़क की जांच के लिए पहुंचे थे, जिसके बाद उनके मकान की पैमाइश कर छज्जे और सीढ़ियों का उल्लेख किया गया। नगर पालिका के नोटिस में करीब तीन फीट छज्जे व सीढ़ियों को हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। खालिद का कहना है कि उन्हें नियमानुसार कार्रवाई से आपत्ति नहीं है, लेकिन प्रस्तावित सड़क के आसपास मौजूद अन्य निर्माणों की भी निष्पक्ष पैमाइश होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि करीब एक वर्ष से सड़क की मांग के बावजूद समस्या का समाधान क्यों नहीं हुआ और सड़क की जांच के बाद उनके मकान पर इतनी तेजी से नोटिस क्यों जारी हुआ। खालिद ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और बस्ती में सड़क, बिजली समेत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।2
- जालौन में सड़क पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, लगा जाम 20 मिनट बाद खुला रास्ता, नगर पालिका की जेसीबी ने हटाया पेड़ जालौन में सड़क पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़ जालौन। कैलाशी देवी स्कूल के आगे उरगांव रोड पर रविवार को अचानक यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया। सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में नगर पालिका की जेसीबी मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। जेसीबी की मदद से पेड़ को सड़क से हटाए जाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। रास्ता खुलने पर राहगीरों ने राहत की सांस ली।1
- संत संपर्क अभियान के तहत विधायक गौरीशंकर वर्मा ने मंदिरों में किया दर्शन-पूजन उरई (जालौन)। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने संत संपर्क अभियान के अंतर्गत उरई नगर स्थित विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ने इस्नेह मंदिर, मां संकटा मंदिर और लक्ष्मी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिरों के पूज्य पुजारियों को श्रीफल भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनसे आत्मीय संवाद भी किया। विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि संत रविदास महाराज जी का जीवन केवल भक्ति का मार्ग नहीं, बल्कि समानता, सद्भाव, सेवा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेकर ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए, जहां प्रेम, भाईचारा और समानता हमारी सबसे बड़ी पहचान हो। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद अहिरवार, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, मंडल महामंत्री भोलेन्द्र सिंह जादौन, गरिमा पाठक, संध्या चौहान, नामित सभासद शिवम् गुप्ता ‘शिब्बू’, उमेश तिवारी सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- सरकार सड़कें गड्ढामुक्त करने के दावे करती है, लेकिन बेरी-कदौरा मार्ग की हालत उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। लहरा, उकुरुआ, गोजोरा, ककराव, महमूदनगर, भेड़ी खुर्द, बड़ागांव, बेरी और | बेरी-कदौरा मार्ग गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे? बेरी-कदौरा मार्ग पर मौत का सफर, जिम्मेदारों की चुप्पी पर बड़ा सवाल! बेरी/कदौरा। बेरी से कदौरा होते हुए कुरारा तक जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जिसे देखकर सवाल उठना लाजिमी है—क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? सड़क पर जगह-जगह बने खतरनाक गड्ढे रोजाना राहगीरों की परीक्षा ले रहे हैं। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, मजदूर और मरीज आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाली सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा का गंभीर सवाल बन चुकी है। 🚨 शिकायत के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं! सड़क की स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद ग्रामीणों के मुताबिक अब तक मौके पर जांच के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। SDM से संपर्क किया गया तो PWD अधिकारी का नंबर मिला। PWD अधिकारी से बात हुई तो दूसरे अधिकारी का नंबर दिया गया और मामला आगे बढ़ते-बढ़ते मुनीम तक पहुंच गया। आखिर यह कैसी व्यवस्था है? शिकायतकर्ता को समाधान चाहिए या अधिकारियों के मोबाइल नंबरों की लंबी सूची? ⚠️ ‘गड्ढामुक्त सड़क’ के दावों की जमीनी हकीकत? सरकार सड़कें गड्ढामुक्त करने के दावे करती है, लेकिन बेरी-कदौरा मार्ग की हालत उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। लहरा, उकुरुआ, गोजोरा, ककराव, महमूदनगर, भेड़ी खुर्द, बड़ागांव, बेरी और करियापुर समेत कई गांवों के लोग इस मार्ग से रोजाना गुजरते हैं। आज गड्ढा है—कल हादसा भी हो सकता है। आज शिकायत है—कल जिम्मेदारी किसकी होगी? 🔥 विधायक-सांसद से सीधा सवाल! ग्रामीणों का सवाल है—क्या जनप्रतिनिधियों को सिर्फ चुनाव के समय गांवों की याद आती है? अगर सड़क की हालत इतनी खराब है तो अब तक संज्ञान क्यों नहीं? क्या किसी मासूम की जान जाने के बाद ही प्रशासन जागेगा? अब ग्रामीणों की मांग साफ है— 👉 मौके पर तत्काल निरीक्षण हो। 👉 सड़क की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट बने। 👉 जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो। 👉 खतरनाक गड्ढों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। सबसे बड़ा सवाल—सड़क पर हादसा होने का इंतजार किसका है?2
- जालौन में आपदा प्रभावित 15 परिवारों को 4.92 लाख की राहत सहायता /विधायक-डीएम-एसपी ने वितरित किए चेक* *आपदा की मार झेल रहे 15 परिवारों को मिली राहत /जालौन प्रशासन ने बांटे 4.92 लाख के चेक* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन में आपदा प्रभावित 15 परिवारों को 4.92 लाख की राहत सहायता /विधायक-डीएम-एसपी ने वितरित किए चेक* *आपदा की मार झेल रहे 15 परिवारों को मिली राहत /जालौन प्रशासन ने बांटे 4.92 लाख के चेक* जनपद जालौन 05 सितंबर 2026 आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशीलता के साथ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है इसी क्रम में शनिवार को तहसील सभागार उरई में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनहानि पशुहानि एवं मकान क्षति से प्रभावित 15 लाभार्थियों को कुल 4.92 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए आप को बता दें ग्राम कोटरा निवासी अनीता पत्नी पातीराम को जनहानि के मामले में 4 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई वहीं ग्राम गढ़र निवासी सुनील कुमार पुत्र दीनदयाल को पशुहानि के लिए 37,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई इसके अलावा मकान क्षति से प्रभावित 13 लाभार्थियों को कुल 54,500 रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए इनमें ग्राम भुआ के वीर सिंह पुत्र शिवप्रसाद ऐर के संतोष पुत्र मूलचन्द्र सोमई के कल्लू पुत्र बलई मिनौरा कालपी के कृष्णगोपाल पुत्र मनीराम गढ़र की रेखा पत्नी रामसिखलौने टिकरिया के रामचरन पुत्र भगवानदीन एगौली के राजकुमार पुत्र पुष्प सिंह ऐट के राजकुमार पुत्र हरीराम कन्हैयालाल पुत्र लल्लीरोम रामबाबू पुत्र परसौले अमीना पत्नी बक्शत अली भुआ की पूनम पत्नी धर्मेन्द्र कुमार तथा नरछा के गोपाल सिंह पुत्र जगनन्दन शामिल हैं इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें इनमें अधिकांश लाभार्थियों को 4,000 रुपये जबकि मिनौरा कालपी निवासी लाभार्थी को 6,500 रुपये की सहायता प्रदान की गई इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों को शासन की राहत व्यवस्था के तहत किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा क्षति का त्वरित सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाई जा रही है बता दें चेक वितरण के दौरान लाभार्थियों को भरोसा दिलाया गया कि संकट की इस घड़ी में शासन और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है4
- जालौन। कैलाशी देवी श्रवण कुमारी विद्यालय के पास रविवार को अचानक यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से जालौन-चुर्खी रोड पर आवागमन बाधित हो गया और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अचानक पेड़ गिरने से सड़क से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को तत्काल हटवाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है। वहीं, लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खड़े जर्जर पेड़ों की समय-समय पर जांच कराकर उन्हें हटाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।1