आज गुरु पूर्णिमा पर किन्नर अखाड़े की ओर से महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी छोटी मां के सम्मान में भव्य गुरु वंदना यात्रा निकाली गई, जिसमें किन्नर अखाड़ा ने निकाली गुरु वंदना यात्रा गुरु पूजा के बाद भजनों पर जमकर डांस किया, शंख बजाया _______________________ प्रयागराज। 29 जुलाई 2026/ आज गुरु पूर्णिमा पर किन्नर अखाड़े की ओर से महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी छोटी मां के सम्मान में भव्य गुरु वंदना यात्रा निकाली गई, जिसमें किन्नर समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी छोटी मां को सुसज्जित रथ पर विराजमान किया गया। रथ के आगे-आगे सनातनी किन्नर अखाड़े से जुड़े किन्नर समुदाय के सदस्य नाचते-गाते और गुरु महिमा का गुणगान करते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। यात्रा में शामिल किन्नर समुदाय के लोग डीजे की धुनों पर भक्ति और फिल्मी गीतों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए आगे बढ़े। मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने गुरु के प्रति आस्था और सम्मान प्रकट करते हुए उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़

- प्रयागराज में भव्यता के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ गुरु पूजन कार्यक्रम प्रयागराज - बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां बगलामुखी महाविद्या के विशेषज्ञ आचार्य शिवाकान्त पाण्डेय गुरु जी महाराज के ककरम स्थित निज निवास पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपरा के अनुरूप गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा की महिमा का स्मरण करते हुए शिष्यों ने अपने पूज्य गुरुजनों का विधि-विधान से पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में सभी शिष्यों ने श्रद्धापूर्वक गुरु पूजन कर गुरु के प्रति अपनी आस्था एवं समर्पण व्यक्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने महर्षि वेदव्यास जी का स्मरण करते हुए गुरु को ज्ञान, संस्कार एवं आध्यात्मिक उन्नति का आधार बताया। इस अवसर पर आचार्य शिवम् पाण्डेय (वैदिक विद्वान) ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं तथा मानव जीवन को धर्म, सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा राष्ट्र, समाज एवं विश्व के कल्याण की मंगलकामना की। वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।1
- बहादुरपुर ब्लॉक के यरना गांव में मनाया गया आरक्षण दिवस, संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में हुआ आयोजन प्रयागराज। बहादुरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा यरना में समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गंगापार प्रयागराज के सहयोग से बहादुरपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार सरोज के नेतृत्व में आरक्षण दिवस को संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय और आरक्षण की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मान सिंह यादव ने अपने संबोधन में संविधान की रक्षा तथा सामाजिक समानता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं वक्ता इंजीनियर आनंद कुमार ने उपस्थित लोगों को पीडीए (PDA) की अवधारणा और उसके सामाजिक व राजनीतिक महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर सुजीत पासी, पिंटू वर्मा, विजय यादव, भोलानाथ यादव एवं ग्राम प्रधान कटहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गंगापार के पदाधिकारी कमलेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रदीप राय, सूर्यभान सरोज एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में नव युवा सेवा समिति, गुलालपुर की टीम की भी विशेष उपस्थिति रही। आयोजन का समापन संविधान की प्रस्तावना एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।1
- यह हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शारदा सिंह, CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान इन्होंने RPF अधिकारियों का मज़ाक उड़ाते हुए वीडियो बनाया था यह हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शारदा सिंह, CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान इन्होंने RPF अधिकारियों का मज़ाक उड़ाते हुए वीडियो बनाया था जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब जब विवाद बढ़ गया है, तो उन्होंने तुरंत वीडियो डिलीट कर दिया.. और माफी भी मांग रही हैं1
- मैं श्री राम भक्त प्रभाकर राम वकील मीडिया जन सेवक आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभ कामनाएं और बधाई देता हूं जय श्री राम1
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने समाजवादी पार्टी के माननीय सांसदों के साथ पेपर लीक के मुद्दों को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।1
- राम बाग में डॉ. सुरेंद्र चौधरी का हुआ भव्य स्वागत, 2027 में यूपी में फिर से बीजेपी की पूर्ण बहुमत सरकार बनाने का संकल्प बाई का बाग, रामबाग स्थित शिवांशु मिश्रा के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. सुरेंद्र चौधरी का विशिष्ट आगमन हुआ। इस दौरान एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जहां सभी ने चाय पर चर्चा करते हुए आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान सोरांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। सभी उपस्थित साथियों ने एक स्वर में सोरांव विधानसभा क्षेत्र में सुरेंद्र चौधरी की जनता के बीच अत्यधिक लोकप्रियता और मजबूत पकड़ होने पर हर्ष व्यक्त किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । कार्यक्रम में वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश की उन्नति और विकास को निरंतर गति देने के लिए सभी समाजों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का मुख्य संदेश यही रहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरी निष्ठा से जुट जाएं, ताकि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पुनः भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सके।1
- थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट के अनुपालन में एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा संख्या 683/18 (मु0अ0सं0 565/2017) धारा 135बी विद्युत अधिनियम, थाना पूरामुफ्ती से संबंधित वारण्टी अभियुक्त चन्दन पुत्र रोशन (निवासी: ग्राम गोविन्दपुर तेवारा, थाना पूरामुफ्ती, जनपद प्रयागराज) को आज उसके निवास स्थान ग्राम गोविन्दपुर तेवारा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1