Shuru
Apke Nagar Ki App…
Subhash Chand
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मथुरा टेसू के रंगों और रसिया गायन से सराबोर हुआ मंदिर द्वारकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि आज दोपहर ठाकुर जी ने अपने भक्तों के साथ मंदिर के जगमोहन में बने भव्य बगीचे में होली खेली। इस अवसर पर ठाकुर जी की छटा अत्यंत मनमोहक लग रही थी। देश-विदेश से आए श्रद्धालु ठाकुर जी के प्रसादी अबीर-गुलाल, चोवा, चंदन और टेसू के शुद्ध फूलों से बनी केसरिया होली का आनंद ले रहे थे। मंदिर के मुखिया जी के माध्यम से पिचकारियों से भक्तों पर रंग वर्षा की गई। उत्सव के दौरान ब्रज फाग द्वारकेश रसिया मंडल के गायकों द्वारा निरंतर डेढ़ घंटे तक ठाकुर जी को 'सुप्रसिध्द रसिया सुनाए गए। इसमें "ऐसी होरी में लग जाए आग री" और "कैसो चटक रंग डारो" जैसे पारंपरिक रसिया गायन ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। विशेष होली के उपरांत मंदिर में सेवा कार्य चलता रहा। सायंकाल 4:30 से 5:00 बजे तक शयन के दर्शन हुए, जिसके पश्चात शाम 5:00 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए गए। कल प्रातःकाल के सभी दर्शन नियमानुसार होंगे। साथ ही, कल भी प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक ठाकुर जी मंदिर में भक्तों के साथ होली खेलेंगे।3
- Post by INDIA CIRCLE NEWS1
- Post by राहुल गौड़ पत्रकार2
- ब्रज नगरी में करने वाले होली महोत्सव के तहत गोकुल की छड़ी मार होली का अपना विशेष महत्व है जिसको देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु बड़े ही श्रद्धा का उत्साह के साथ बाल स्वरूप श्री कृष्ण के साथ आनंद लेते हैं छड़ी मार होली का1
- Tet Gao Mein ye Sadak yo hai Toh tyo karahari road per isko mudra, VA. yahan per Gaadi nikalne, Mein takleef, Hoti hai, kaafi logon, ko dukaan ke samne hai app. Is Jal Sejal banwane ki koshish Karen?1
- गोकुल की छड़ी मार होली बनी इंटरनेशनल, पोलैंड के ग्रुप ने जमकर खेली ब्रज की होली!1
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- मथुरा कंकाली स्थित एक स्थानीय होटल में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन में जनपद भर के समस्त पत्रकारों ने हिस्सा लिया योगीराज भगवान श्री कृष्ण की महाराज के साथ होली मिलन समारोह की शुरुआत की गई जिसमें सूचना अधिकारी से लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध शर्मा सीनियर रिपोर्टर मुरली मनोहर सिंह सहित सैकड़ो पत्रकार उपस्थित रहे4
- मथुरा। विश्व प्रसिद्ध बरसाना-नन्दगाँव की लट्ठामार/लड्डूमार होली की पुरानी वीडियो क्लिप को आंशिक रूप से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में थाना बरसाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने इसे पांच हजार वर्ष पुरानी परंपरा को बदनाम करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने का प्रयास मानते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।थाना बरसाना पुलिस के अनुसार, गत वर्ष की होली की कुछ पुरानी वीडियो क्लिप को एडिट कर कई सोशल मीडिया “इन्फ्लुएंसर” द्वारा भ्रामक तरीके से प्रसारित किया गया। जांच में पाया गया कि वीडियो के आंशिक अंशों को संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत किया गया, जिससे क्षेत्र में भ्रम और अफवाह की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।पुलिस का कहना है कि इन वीडियो के कारण महिलाओं में भय एवं असुरक्षा की भावना पैदा हो रही थी तथा सामाजिक तनाव की आशंका बन रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित अकाउंट धारकों के विरुद्ध मु0अ0सं0 65/2026 के तहत धारा 196(2)/353(2) बीएनएस एवं 67/67ए आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। इन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दर्ज हुआ मुकदमा: 1. iMayankofficial (@imayankindian) 2. Piyush Rai (@Benarasiyaa) 3. Vishal JyotiDev Agarwal (@JyotiDevSpeaks) 4. Extra2ab (@UdayRoy443477) 5. ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) 6. Kavish Aziz (@azizkavish) 7. Prayagraj.vibes 8. r_nagar_vlogs 9. Kotafoodexplorerr थाना बरसाना पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना प्रचलित है और साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र विधिक निस्तारण किया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी वीडियो या सूचना को बिना सत्यापन के साझा न करें तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।बरसाना-नन्दगाँव की लट्ठामार होली देश-विदेश में प्रसिद्ध है और इसे देखने हर वर्ष हजारों श्रद्धालु व पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में परंपरा को गलत ढंग से प्रस्तुत करने के प्रयासों पर पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।1