जीवाजी गंज उज्जैन पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा चालक के कब्जे से 255 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद उज्जैन में नशे के विरुद्ध क्राइम ब्रांच टीम, थाना जीवाजीगंज पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*। ▪️ *वाहन चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा चालक के कब्जे से 255 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद*। ▪️ *बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख रुपए*। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन जिले में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सतत निगरानी हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आलोक शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री योगेश सिंह तोमर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पुष्पा प्रजापत के मार्गदर्शन में थाना जीवाजीगंज पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। ▪️ *घटना का विवरण*- दिनांक 26.08.2026 को थाना जीवाजीगंज की वाहन चेकिंग टीम द्वारा गढ़कालिका–कालभैरव मंदिर रोड, ओखलेश्वर ब्रिज के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नीले रंग के ई-रिक्शा क्रमांक MP13ZZ4012, यूनिट नंबर 5209 को रोकने का इशारा किया। ई-रिक्शा चालक द्वारा पुलिस को देखकर वाहन की गति बढ़ाकर मौके से भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ से रोक लिया गया। ▪️ पुलिस कार्यवाही ई-रिक्शा चालक से पूछताछ एवं वाहन की तलाशी लेने पर आगे की डिक्की में रखी एक सफेद रंग की थैली के अंदर गहरे भूरे रंग का चिपचिपा पदार्थ मिला। संदेह होने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए उक्त पदार्थ की पहचान एवं तौल की गई, जो 255 ग्राम चरस पाया गया। पूछताछ में *आरोपी ने अपना नाम अजहरउद्दीन पिता नसीरउद्दीन, उम्र 32 वर्ष, निवासी नुरानी मस्जिद के पीछे, विहारी कॉलोनी, नागझिरी, उज्जैन बताया*। आरोपी के पास उक्त मादक पदार्थ रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुमति नहीं होना पाया गया। थाना जीवाजीगंज पुलिस द्वारा विधिवत जप्ती एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी अजहरउद्दीन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 255 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस, एक रियलमी मोबाइल फोन एवं ई-रिक्शा क्रमांक MP13ZZ4012, यूनिट नंबर 5209 जप्त किया गया। प्रकरण में थाना जीवाजीगंज पर अपराध क्रमांक 228/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त मशरूका - 255 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस, अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब ₹2,00,000/- - एक रियलमी मोबाइल फोन - एक ई-रिक्शा क्रमांक MP13ZZ4012, यूनिट नंबर 5209 सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में डीएसपी श्री योगेश सिंह तोमर, निरीक्षक श्री प्रतीक शर्मा, थाना प्रभारी जीवाजीगंज, उनि. शोभाराम किरार, उनि. लोकेन्द्र सिंह बैंस, प्रआर. 334 बलवान राणा, आर. 126 शंकर सिंह, आर. 1256 बृजभूषण शर्मा, हेड कांस्टेबल सोमेंद्र दुबे, कांस्टेबल मनीष यादव, कांस्टेबल गुलशन चौहान एवं कांस्टेबल उदित नागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- हजरत मोहम्मद पैगंबर के जन्म को ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर गंगा जालिया दरगाह से नयापुरा मदरसा तक समाज जनों का जल्द समारोह निकाला माकडोन। ,ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज जनों का चल समारोह गंगा जलीय दरगाह से प्रारंभ होकर ईदगाह पर जाएगा चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया बैंड बाजे के साथ चल समारोह निकाला।1
- दतिया:ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दतिया में गूंजा भाईचारे का पैगाम, मुस्लिम समाज ने शहर में निकाला जुलूस। दतिया:ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दतिया में गूंजा भाईचारे का पैगाम, मुस्लिम समाज ने शहर में निकाला जुलूस। दतिया। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की योमे पैदाइश यानी ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर दतिया में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पैगंबर साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का संदेश दिया। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेशों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी इंसानियत को प्रेम, शांति, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का रास्ता दिखाया। समाजजनों ने कहा कि पैगंबर साहब की शिक्षाओं में पड़ोसी के हक को भी विशेष महत्व दिया गया है। पड़ोसी किसी भी धर्म या समुदाय का हो, उसके सुख-दुख में साथ खड़ा होना और जरूरत के समय उसकी मदद करना इंसानियत का तकाजा है। यही संदेश समाज में आपसी सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करता है। जुलूस के दौरान लोगों ने शहर में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ की। समाजजनों ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का संदेश सिर्फ एक समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेम और सद्भाव का संदेश है। जुलूस में मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्थाएं संभाली गईं और जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा।1
- रक्षाबंधन पर जिला जेल में बंदियों से बहनों की विशेष मुलाकात जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को अपनी बहनों से मिलने और रक्षासूत्र बंधवाने के लिए विशेष मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बहनों के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी विशेष मुलाकात की अनुमति होगी। इसके लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। उक्त जानकारी जेल अधीक्षक द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे दी गई1
- बड़ोद 26 अगस्त हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाई ईद मिलादुन्नबी, निकला भव्य जुलूस पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मुबारक अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व नगर में हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जामा मस्जिद से समाजजनों द्वारा सामूहिक जुलूस निकाला गया। जुलूस गांधी चौक, सदर बाजार एवं चूड़ी बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ टेकरी पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। बैंड एवं डीजे पर नातिया कलाम प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया। नगर में विभिन्न स्थानों पर जुलूस का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत कर समाजजनों का माला पहनाकर सम्मान भी किया गया। वहीं कई स्थानों पर खीर, बिस्किट, शरबत एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।4
- राहुल डांगी होटल मामला: चाय पीने पहुंचे थे नेताजी, फिर होटल में पुलिस की रेड राहुल डांगी होटल मामला, होटल राज पैलेस गुना, Guna Hotel Raid और कांग्रेस नेता राहुल डांगी से जुड़ा पूरा मामला सामने आया है। बीनागंज के होटल राज पैलेस में पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल डांगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रिपोर्टों के अनुसार होटल राज पैलेस में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में राहुल डांगी समेत कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इसके बाद कांग्रेस ने राहुल डांगी को ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की। � Desh Dhwani News +1 राहुल डांगी का कहना है कि वह राजस्थान के कामखेड़ा मंदिर से लौट रहे थे और रास्ते में सिर्फ चाय पीने के लिए होटल राज पैलेस में रुके थे। वहीं पुलिस कार्रवाई और होटल में मौजूद लोगों को लेकर अलग जानकारी सामने आई है। इस वीडियो में देखिए राहुल डांगी होटल मामला क्या है, होटल राज पैलेस गुना में पुलिस रेड क्यों हुई, कांग्रेस नेता राहुल डांगी पर क्या कार्रवाई हुई, राहुल डांगी ने क्या सफाई दी, कांग्रेस ने राहुल डांगी को क्यों हटाया, Guna Hotel Raj Palace Case, Rahul Dangi Hotel Case और पूरे मामले की पूरी कहानी। Rahul Dangi Hotel Case | Guna Hotel Raid | Hotel Raj Palace Guna | Rahul Dangi Congress | Byawra Congress | Chachoda News | Binaganj News | Guna News | Madhya Pradesh News | Congress News | MP Congress | Hotel Raid News नोट: वीडियो में प्रस्तुत जानकारी उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों और संबंधित पक्षों के बयानों पर आधारित है। आरोपों और संबंधित पक्षों के दावों को अंतिम न्यायिक निष्कर्ष न माना जाए1
- *लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बांधी स्नेह और विश्वास से भरी राखियां* *मुख्यमंत्री ने दोहराया प्रदेश की हर बहन की खुशहाली का संकल्प* *महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी बांधी राखी* *मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया लाड़ली बहनों ने* मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उज्जैन 26 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्नेह और विश्वास से भरी राखियाँ बांधी इन राखियों के पवित्र धागों ने जहां भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते को भावुक बनाया, वहीं प्रदेश की हर बहन के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्प को और मजबूत किया रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाडली बहना योजना के तहत अतिरिक्त धनराशि देने के लिए ग्वालियर की लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया ग्वालियर विमानतल पर तैनात सीआईएसएफ की दो महिला सुरक्षा कर्मियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखियां बांधीं तो अत्यंत भावनात्मक दृश्य सामने आया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के माथे पर लाड़ली बहनों ने रोली का तिलक लगाकर राखी बांधी मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया इस आत्मीय क्षण में उन्होंने कहा कि बहन और भाई का रिश्ता केवल एक पर्व तक सीमित नहीं है यह जीवनभर के स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का रिश्ता है राखी का यह पवित्र धागा हमें निरंतर याद दिलाता रहेगा कि मध्यप्रदेश की प्रत्येक बहन उनके परिवार का हिस्सा है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की हर बहन के चेहरे पर मुस्कान हो, बेटियां सुरक्षित रहें आत्मनिर्भर बनें और अपने सपनों को पूरा करते हुए आगे बढ़ें, इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है लाड़ली बहनों के विश्वास और मुख्यमंत्री की आत्मीयता से रक्षाबंधन का यह अवसर स्नेहिल भावनाओं से भर उठा मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ करने आए थे इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ट्रांजिट विजिट पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुंचे थे इस अवसर पर कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल, जीडीए के अध्यक्ष मधुसूदन सिंह भदौरिया महर्षि पतंजलि बोर्ड के अध्यक्ष कौशल शर्मा, नगर निगम सभापति मनोज तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे एयर टर्मिनल पर तैनात महाराष्ट्र निवासी सुश्री रासकर अश्विनी और राजस्थान निवासी सुश्री पूनम यादव इस बार रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं जा पा रही हैं अपनों से दूर होने की कसक उनके मन में थी, लेकिन मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते ही उनकी आंखें नम हो गईं दोनों ने भावुक होकर कहा मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर हमें भाई की कमी महसूस नहीं होने दी1
- त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई चार मिष्ठान दुकानों से खाद्य पदार्थों के लिए नमूने1
- अन्नपूर्णा मुहिम ने मचाई पूरे भारत में धूम। पूर्ण संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम से मिली हरियाणा के गांव के गरीब असहाय परिवारों को राहत। उनका जीवन ही बदल गया। अधिक जानकारी के लिए देखें Annapurna Muhim YouTube Channel अन्नपूर्णा मुहिम ने मचाई पूरे भारत में धूम। पूर्ण संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम से मिली हरियाणा के गांव के गरीब असहाय परिवारों को राहत। उनका जीवन ही बदल गया। अधिक जानकारी के लिए देखें Annapurna Muhim YouTube Channel1