Shuru
Apke Nagar Ki App…
निशांत कुमार जी को मुख्यमंत्री बनाइए — कार्यकर्ता और आम जनता की श्री नीतीश कुमार जी से भावुक अपील . . . #nishantkumar #nitishkumar #jdu #nextcmobihar #futurecm निशांत कुमार जी को मुख्यमंत्री बनाइए — कार्यकर्ता और आम जनता की श्री नीतीश कुमार जी से भावुक अपील . . . #nishantkumar #nitishkumar #jdu #nextcmobihar #futurecm
NAITIK BIHAR NEWS
निशांत कुमार जी को मुख्यमंत्री बनाइए — कार्यकर्ता और आम जनता की श्री नीतीश कुमार जी से भावुक अपील . . . #nishantkumar #nitishkumar #jdu #nextcmobihar #futurecm निशांत कुमार जी को मुख्यमंत्री बनाइए — कार्यकर्ता और आम जनता की श्री नीतीश कुमार जी से भावुक अपील . . . #nishantkumar #nitishkumar #jdu #nextcmobihar #futurecm
More news from बिहार and nearby areas
- हसपुरा थाना क्षेत्र के सोनहथु गांव के कलयुगी बेटा ने पिता को मार मार कर अधमरा कर दिया जिनका इलाज के दौरान मौत हो गई।बड़ा भाई के लिखित आवेदन पर हसपुरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है1
- snkdkvngmntbynsmjcmfmfm1
- भारत रत्न से सम्मानित पूर्व कानून मंत्री बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों औरकार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा “बाबा साहेब अमर रहें, अमर रहें” के नारों के साथ उनके महान योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता तथा समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भारतीय इतिहास के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने ज्ञान, संघर्ष और दूरदर्शिता से देश को नई दिशा दी। वे भारत के संविधान निर्माता के रूप में जाने जाते हैं और उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित और शोषित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका मानना था कि शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। बाबा साहेब अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता और संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, चिंतक और राष्ट्रनिर्माता भी थे। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को मजबूत किया। भारत को एक लोकतांत्रिक और समतामूलक राष्ट्र बनाने में उनका योगदान सदैव अमूल्य रहेगा। उनके द्वारा निर्मित संविधान आज भी देश के करोड़ों लोगों के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने यह भी कहा कि भारत सरकार और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान को सम्मान देते हुए उनसे जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को “पंच तीर्थ” के रूप में विकसित करने का कार्य किया है। इन स्थलों को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित किया गया है, जिससे देशभर के लोग बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्षों से प्रेरणा प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि आज बाबा साहेब भले ही हमारे बीच भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, सिद्धांत और आदर्श आज भी समाज में जीवित हैं आज के श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों मेंबीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर गोपाल प्रसाद यादव एस राजेश आनंद अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह अधिवक्ता राणा रणजीत सिंह महेश यादव बबलू गुप्ता श्रद्धासुमन अर्पित किया गया1
- गया जिले के गुरुआ प्रखंड में मंगलवार को अखिल भारतीय नाई संघ द्वारा बाबा धर्मदास जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन दुर्वासा नगरी भूरहा धाम स्थित बाबा धर्मदास जी के प्रांगण में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर प्रसाद ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बाबा धर्मदास जी के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित और शिक्षित बनने का आह्वान करते हुए कहा कि संघर्ष के माध्यम से ही समाज का समुचित विकास संभव है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा धर्मदास जी को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित बुद्धिजीवियों और समाज के प्रमुख लोगों ने समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय भी लिया गया। इस मौके पर संतोष कुमार निराला, राफा राम ठाकुर, अजय ठाकुर, लालदेव ठाकुर, टुनटुन शर्मा उर्फ ओमप्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज के हित में मिलकर कार्य करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।1
- Post by भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार1
- बिहार भोजपुर: जिला के सहार प्रखंड में भाकपा माले का जोरदार विरोध प्रदर्शन, तरारी विधायक का पुतला दहन भोजपुर जिले के सहार प्रखंड स्थित बस स्टैंड परिसर में सोमवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड सचिव दिलीप कुमार ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “दलित-गरीबों की जमीन छीनना बंद करो, गरीबों को उजाड़ कर सरकारी खजाना लूटना बंद करो,जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तरारी विधायक के खिलाफ विरोध जताते हुए उनका पुतला दहन भी किया। प्रखंड सचिव दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में दलित एवं गरीब वर्ग के लोगों की जमीन जबरन छीनी जा रही है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सहार प्रखंड के सभी पंचायत से प्रदर्शन में शामिल हुए, किसान नेता रामदत्त राम ,नौजवान सभा के नेता, अजीत पासवान राजू कुमार दाऊद अंसारी , नेता नाथून पासवान सुरेश राम, अजय सिंह ,शिवजी राम शिवटहल ,राम मिथिलेश राम पंकज कुमार अशोक सिंह सभी लोगों ने प्रशासन से मांग की कि गरीबों की जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान बस स्टैंड परिसर में कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा, लेकिन प्रशासन की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में रही। ई खबर के साथ मैं, धर्मेंद्र कुमार1
- रफीगंज शहर के वार्ड नंबर 14 स्थित ब्लॉक रोड के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक आरा मशीन में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा परिसर धू-धू कर जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आरा मशीन संचालक आर्यन कुमार ने बताया कि उनके कारखाने में रखे फर्नीचर, बेड, सोफा, पलंग, कुर्सियां समेत बड़ी मात्रा में लकड़ी और मशीनरी जलकर राख हो गई। इस घटना में एक गाय का बछड़ा भी आग की चपेट में आकर जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित के अनुसार आगलगी की इस घटना में लगभग ₹4 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। सुबह करीब 9 बजे सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मुन्ना कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों को तत्काल मौके पर भेजा गया, जिनके प्रयास से आग को फैलने से रोक लिया गया। आग बुझाने में अग्निक चालक नीरज पासवान, सौरभ कुमार, मोहम्मद एजहार आलम, सौरव कुमार, रंजीत पासवान, रंगीता कुमारी सहित अन्य कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों—निक्की निशा, आर्यन, तरुण और जितु—का भी सराहनीय सहयोग रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है।1
- 14 अप्रैल गया जी आज मंगलवार को जिला अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा अंबेडरकर पार्क मे संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस अवसर पर विशिष्ट अथिति आयुक्त डॉ ए सफ़ीना ए एन ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की और यह साबित किया कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा हथियार है।मुख्य अतिथि डीएम शंशाक शुभंकर ने कहा कि बाबा भीमराव संविधान में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को मजबूत किया और हमें मौलिक अधिकार दिया। सम्मानित अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि आज पूरे विश्व मे बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को याद कर रहे हैं। और उनकी विचार को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के सबसे कमजोर वर्ग के आत्म सम्मान से जीना सिखाया और लोकतंत्र को मजबूत आधार दिया।जयंती कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार दास,एडीएम परितोष कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी रविंद्र राम, मगध परिवहन सचिव जनार्दन अग्रवाल, एडीएम सफीक अहमद,एडीएम पंकज कुमार सिंह, सिविल सर्जन राजाराम प्रसाद,सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमन ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सह जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार किया। और कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ0 जितेंद्र कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता सह सदस्य जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति एसी एसटी अत्याचार निवारण ने कहा कि आज अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने की जरूरत है।1
- गया जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत पंचायत बाजार निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य पप्पू रजक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार की सुबह उनकी 103 वर्षीय दादी मनिया देवी का अचानक निधन हो गया, जिससे पूरे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। बताया जाता है कि परिवार अभी चार दिन पहले ही 65 वर्षीय माता सविता देवी के निधन के गम से उबर भी नहीं पाया था कि अचानक दादी के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। लगातार दो दुखद घटनाओं से परिजन पूरी तरह टूट चुके हैं और घर में मातम का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग, रिश्तेदार और स्थानीय जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंचने लगे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र में भी इस खबर से शोक की लहर फैल गई है और कई राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने भी इस दुखद घटना पर अपनी संवेदना प्रकट की है। ग्रामीणों का कहना है कि मनिया देवी एक मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं, जिनका गांव में विशेष सम्मान था। उनके निधन से समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। फिलहाल परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।1