रात के अंधेरे में मिट्टी खनन का खेल! सरधना में माफिया सक्रिय, ग्रामीणों ने उठाई आवाज सरधना (मेरठ): सरधना तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि रात के अंधेरे में खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी निकालकर खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप – खेतों के पास हो रहा खनन ग्रामीण सनोज पुत्र राजवल सिंह, मनोज पुत्र राजबल, एसबीर पुत्र जयपाल निवासी ग्राम घर और मोहन पुत्र निशानसिंह निवासी ग्राम कालिन्द ने बताया कि उनके खेतों के बराबर में कृष्पाल पुत्र राजपाल व जसपाल पुत्र बाबू के खेत से रात के समय मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इससे आसपास के किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। समझाने पर भी नहीं माने, अभद्रता का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार खनन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि कुछ दिन पहले इस बात को लेकर उनके साथ अभद्रता भी की गई थी, जिससे वे काफी परेशान हैं। प्रशासन से कार्रवाई की मांग पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और तुरंत खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

- का मामला सामने आया है* बताया जा रहा है कि मस्जिद मम्मी जर्राह यतीमखाने के पास सड़क पर *नबी ए करीम के दूसरे खलीफा हज़रत उमर फ़ारूक़ का नाम लिखकर कथित तौर पर गुस्ताख़ी और बेअदबी की गई है* इस घटना के बाद सुन्नी समुदाय में ग़म और ग़ुस्से का माहौल देखा जा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर इलाके का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं *सुन्नी मजलिसे अमल के सदर मौलाना यासिर फारुकी ने प्रशासन के उच्च अधिकारीयोँ से शिकायत कर मुक़दमा लिखने तथा अपराधी पर तुरंत करवाही की मांग की और शांति की अपील की और शासन ने कारवाही करने और अपराधी को पकड़ कर दण्डित करने का आशवसन् दिया* लखनऊ से फैजान अहमद की रिपोर्ट *DS SAMACHAR1
- Post by Vijay rathi1
- मुजफ्फरनगर एसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस कैफे का किया निरीक्षण, खाने की गुणवत्ता जांची मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस कैफे का निरीक्षण कर वहां मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कैफे में तैयार हो रहे भोजन, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। एसएसपी ने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं, ऐसे में उनके लिए बेहतर भोजन और साफ-सुथरी व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैफे संचालकों को निर्देश दिए कि खाने की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और समय-समय पर इसकी जांच होती रहे। इस दौरान पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।4
- गाजियाबाद। थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के संगठन का पर्दाफाश करते हुए 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक मोबाइल फोन व प्रतिबन्धित संगठनो के वीडियो/ लिंक आदि बरामद1
- निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कैन्टीन में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस दौरान कैन्टीन में तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को चैक करते हुए संबंधित कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का उपयोग करने तथा समय-समय पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाखाओं में नियुक्त कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव तथा कार्यालय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित कर्मचारियों को कार्यालय कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करने तथा अभिलेखों का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी व अनुशासन के साथ करें तथा कार्यालय में स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली बनाए रखें। *इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा की बाईट-1
- मुजफ्फरनगर: थाना छपार क्षेत्र में नवनिर्मित चौकी कस्बा छपार और मिशन शक्ति केंद्र के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने कहा कि नई चौकी और मिशन शक्ति केंद्र के सुदृढ़ होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बेहतर होगी और महिलाओं को सुरक्षा व सहायता से जुड़ी सेवाएं और प्रभावी तरीके से मिल सकेंगी। इस मौके पर पुलिस अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।1
- मेरठ–करनाल हाईवे पर भीषण टक्कर: सवारियों को सरधना सी एच सी में फर्ती1
- Post by SONU DISH TV = 📡1
- Post by Vijay rathi1